Header Banner

एमएस धोनी ने 2023 आईपीएल फाइनल जीतने के बाद जडेजा की तरह जश्न मनाया।

Ravi pic By - शुक्रवार, मार्च 22, 2024
Last Updated on मार्च 22, 2024 06:15 अपराह्न
एमएस धोनी ने 2023 आईपीएल फाइनल जीतने के बाद जडेजा की तरह जश्न मनाया।

आखिरी ओवर और जीत के लिए 13 रन की दरकार। फिर रवींद्र जडेजा का चला बल्ला और आखिरी दो गेंदों पर चमत्कारिक पारी खेलकर जडेजा ने सीएसके को आईपीएल का पांचवां खिताब जिताया। ये सब आईपीएल के 16वें सीजन में देखने को मिला था। सीएसके को विजेता बनाने के बाद जडेजा ने शानदार तरीके से सेलिब्रेट किया था। जैसे ही जडेजा के बल्ले से विनिंग शॉट निकला था तो वह डगआउट में बैठे एमएस धोनी की तरफ तेजी से भागे।

उन्होंने दोनों हाथ हवा में उठाकर सेलिब्रेट किया। धोनी ने जडेजा को गोदी में उठाया था और इस पल का पूरा वीडियो खूब वायरल भी हुआ था। अब आईपीएल 2024 से पहले धोनी ने प्रैक्टिस के दौरान कुछ ऐसा किया, जिसे फैंस पसंद कर रहे हैं।

MS Dhoni ने रीक्रिएट किया जडेजा का आईपीएल 2023 का विनिंग सेलिब्रेशन मोमेंट

एमएस धोनी (MS Dhoni Video) का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह मैदान पर प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे हैं। प्रैक्टिस मैच के बाद धोनी को जडेजा का आईपीएल 2023 विनिंग सेलिब्रेशन मोमेंट को रीक्रिएक्ट करते हुए देखा जा रहा हैं। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

IPL 2023 फाइनल मैच का आखिरी ओवर का रोमांच

आईपीएल 2023 के फाइनल मैच का आखिरी ओवर रोमांच से भरपूर रहा था। आखिरी ओवर में सीएसके को जीत के लिए 13 रन की जरूरत थी और क्रीज पर मौजूद थे रवींद्र जडेजा और शिवम दुबे। हार्दिक ने आखिरी ओवर में मोहित शर्मा को गेंद सौंपी। मोहित ने पहली गेंद बेहतरीन यॉर्कर डाली, जिस पर कोई रन नहीं बन सके। दूसरी गेंद भी मोहिल ने यॉर्कर डाली, जिस पर शिवम ने एक रन लिया। तीसरी गेंद पर जडेजा ने भागकर एक रन बनाया।

इसके बाद सीएसके की सांसें थम-सी गई थी और धोनी डगआउट में आंखें बंद करे बैठे नजर आ रहे थे। जीत के लिए दो गेंदों पर सीएसके को 10 रन चाहिए थे और फिर मोहित की पांचवीं गेंद पर जडेजा ने जोरदार शॉट खेला और गेंद हवा में उड़ते हुए बाउंड्री लाइन को पार कर गई। जडेजा के बल्ले से निकला सिक्स टीम के बेहद काम आया और फिर आखिरी गेंद पर सीएसके को 4 रन की दराकर थी और जड्डी ने आखिरी गेंद को भी बाउंड्री लाइन के पार पहुंचाया।

MS Dhoni IPL 2024 में नहीं करेंगे CSK की कप्तानी

आईपीएल 2023 के फाइनल में सीएसके ने गुजरात टाइटंस को हराकर रिकॉर्ड पांचवीं बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था। आईपीएल 2024 से पहले धोनी ने सीएसके की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया। अब धोनी की जगह ऋतुराज गायकवाड़ को नया कप्तान बनाया गया है।

Also Read: IPL 2024 Injured Unavailable and Replacement Players List

ताज़ा हिंदी समाचार

IND vs NZ 5th T20I हाइलाइट्स:

IND vs NZ 5th T20I हाइलाइट्स: NZ 7 विकेट से जीता; भारत ने सीरीज 3-2 से जीती

हांगकांग सिक्सस 2026 फाइनल: अफगानिस्तान ने

हांगकांग सिक्सस 2026 फाइनल: अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर खिताब जीता

कमिंस के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट

कमिंस के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट जीत: बावुमा ने रोहित शर्मा का टेस्ट रिकॉर्ड तोड़ा

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड 5वां T20I लाइव

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड 5वां T20I लाइव स्कोरकार्ड, NZ vs IND मैच

NZ बनाम IND 5वां T20I लाइव

NZ बनाम IND 5वां T20I लाइव स्ट्रीमिंग: आज भारत बनाम न्यूज़ीलैंड का मैच कहाँ देखें?

ध्रुव जुरेल का शतक, 4 घंटे

ध्रुव जुरेल का शतक, 4 घंटे में पलटा मैच का नक्शा

IND vs NZ 5th T20I: क्या

IND vs NZ 5th T20I: क्या वैभव सूर्यवंशी और कुलदीप यादव आज खेलेंगे?

रबाडा टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज़

रबाडा टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज़ 350 विकेट लेने वाले तेज़ गेंदबाज़ बने, स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ा

रोहित शर्मा 45 नंबर की जर्सी

रोहित शर्मा 45 नंबर की जर्सी क्यों पहनते हैं? राहुल द्रविड़ से जुड़ा दिलचस्प किस्सा

रोहित-विराट पहुंचे न्यूजीलैंड, कब खेलेंगे पहला

रोहित-विराट पहुंचे न्यूजीलैंड, कब खेलेंगे पहला वनडे? देखें पूरा शेड्यूल

entertainindia
entertainindia