Header Banner

MS Dhoni Drinking Tea, RCB के ड्रेसिंग रूम के कुछ यूं हुआ थाला का स्वागत

Ravi pic By - शुक्रवार, मई 17, 2024
Last Updated on मई 17, 2024 02:45 अपराह्न
MS Dhoni Drinking Tea, RCB के ड्रेसिंग रूम के कुछ यूं हुआ थाला का स्वागत

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के बीच शनिवार को एम चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम पर हाई वोल्‍टेज मैच खेला जाना है, जिससे आईपीएल 2024 के प्‍लेऑफ के लिए चौथी टीम मिल जाएगी। यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए बेहद महत्‍वपूर्ण है।

इस मैच से पहले एक वीडियो ने फैंस का दिल जीत लिया है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि एमएस धोनी ने आरसीबी के ड्रेसिंग रूम में चाय की चुस्‍की का आनंद उठाया। वीडियो में नजर आ रहा है कि एमएस धोनी एक डिस्‍पोजल ग्‍लास लेकर खड़े हैं और आरसीबी की जर्सी पहने एक सदस्‍य ने उन्‍हें चाय परोसकर दी है। आरसीबी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्‍स पर यह वीडियो शेयर किया, जो चंद लम्‍हों में वायरल हो गया।

आरसीबी ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्‍शन लिखा, बेंगलुरु में स्‍वागत है माही।

Ms Dhoni अपने कई इंटरव्‍यू में कह चुके हैं कि उन्‍हें चाय पीना बेहद पसंद है। धोनी ने कहा था कि वो थोड़ा पुराने व्‍यक्ति हैं, जिसे चाय की बैठक रास आती है। 'थाला' रांची में अपने दोस्‍तों से मिलते हैं तो चाय का आनंद उठाते हैं। वो जब मैदान में अभ्‍यास सत्र पूरा कर लेते हैं तो फिर एक चाय पीना पसंद करते हैं।

धोनी को ड्रामा पसंद

42 साल के एमएस धोनी भले ही चाय की चुस्‍की का आनंद उठा रहे हो, लेकिन इस बीच उनके संन्‍यास की खबरें जोरों पर हैं। माही के बारे में खबर आई थी कि वो चोट होने के बावजूद मैच खेल रहे हैं और यह संभवत: बतौर खिलाड़ी आईपीएल में उनका आखिरी सीजन है। हालांकि, सीएसके के बैटिंग कोच माइक हसी की सोच अलग है। हसी ने कहा कि उन्‍हें धोनी के अगले कुछ सीजन और खेलने की उम्‍मीद है।

हसी ने एक इंटरव्‍यू में कहा, इस समय आपका अनुमान मेरे से अच्‍छा हो सकता है। धोनी अपनी बातें अपने दिल के करीब रखते हैं। हम उम्‍मीद कर रहे हैं कि वो खेलना जारी रखें। निती तौर पर मुझे लगता है कि धोनी कुछ और साल खेल सकते हैं। मगर हमें इसके लिए इंतजार करना होगा। धोनी ही कोई फैसला सुनाएंगे। और धोनी को कुछ ड्रामा भी पसंद है। तो मुझे संन्‍यास का फैसला जल्‍द आता हुआ नहीं दिख रहा है।

M Dhoni performance

एमएस धोनी ने मौजूदा आईपीएल में अपनी बैटिंग और फील्डिंग से काफी प्रभावित किया है। धोनी के मैच की स्थिति को परखने की समझ का कोई सानी नहीं है। यह बात फैंस अच्‍छी तरह जानते हैं। मौजूदा सीजन में धोनी के प्रदर्शन पर गौर करें तो पाएंगे कि दाएं हाथ के बैटर ने 13 मैचों में 136 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्‍होंने 11 चौके जबकि 12 छक्‍के जड़े हैं। उनकी औसत 68 तो स्‍ट्राइक रेट 226.67 का रहा। एमएस धोनी की फिटनेस को देखते हुए फैंस उम्‍मीद कर रहे हैं कि वो खेलना जारी रखें।

Also Read: MI vs LSG Impact Player, Playing 11, Who will win today’s IPL match

ताज़ा हिंदी समाचार

IND vs WI पहला

IND vs WI पहला T20I पिच रिपोर्ट: एकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच की स्थिति और मौसम का हाल

IND vs WI रांची

IND vs WI रांची टिकट: कालाबाजारी का आरोप, वायरल हुआ वीडियो

दिल्ली कैपिटल्स ने सौरव

दिल्ली कैपिटल्स ने सौरव गांगुली को बनाया हेड कोच, IPL 2027 से पहले बड़ा फैसला

इंडिया-A vs ऑस्ट्रेलिया-A पहला

इंडिया-A vs ऑस्ट्रेलिया-A पहला वनडे लाइव स्कोरकार्ड, IND-A vs AUS-A मैच

भारतीय खिलाड़ियों से माफी

भारतीय खिलाड़ियों से माफी पर अड़ा PCB, शर्त नहीं मानी तो WCL छोड़ गया पाकिस्तान

हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी

हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी, स्मृति मंधाना बनेंगी अगली कप्तान?

टेनिस कोर्ट पर डेनिल

टेनिस कोर्ट पर डेनिल मेदवेदेव ने गुस्से में एक गेंद एक फैन की आँख पर मारी।

हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी

हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी टीम इंडिया की कप्तानी, भावुक पोस्ट से मचा हड़कंप

भुवनेश्वर कुमार की टीम

भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी, 30 अक्टूबर को पहला मैच

जो विराट कोहली और

जो विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव ने नहीं किया, वो करेंगे श्रेयस अय्यर

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner