भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की विकेटकीपिंग की तारीफ दुनिया भर में लोग आज भी करते हैं। कहा जाता है कि धोनी से तेज विकेट के पीछे कोई नहीं है। धोनी ने 15 अगस्त 2020 को संन्यास ले लिया था। मौजूदा समय के युवा विकेटकीपर उन्हें अपना आदर्श मानते हैं, लेकिन पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ को लगता है कि धोनी बेहतर विकेटकीपर नहीं थे। उन्होंने माही की विकेटकीपिंग की बुराई की है।
Also Read: न्यूजीलैंड बोर्ड के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से हुए बाहर ट्रेंट बोल्ट
पाकिस्तान के लिए लंबे समय तक विकेटकीपिंग करने वाले लतीफ (Rashid Latif) ने कहा कि धोनी ने करीब 21 फीसदी कैच छोड़े हैं। यह एक बड़ी संख्या है। राशिद का मानना है कि धोनी द्वारा छोड़े गए मौकों के बारे में भी बात होनी चाहिए। भारत के पूर्व कप्तान के रिकॉर्ड को देखें तो उन्होंने टेस्ट में 256 कैच लिए और 38 स्टंपिंग की। वनडे में 321 कैच और 123 स्टंपिंग है। वहीं, टी20 में धोनी ने 57 कैच लपके और 34 बार स्टंपिंग की।
राशिद (Rashid Latif) ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ''धोनी बल्लेबाज-विकेटकीपर थे। उनका बड़ा है, लेकिन मैं अगर आंकड़ों की बात करूं तो उनके कैच छोड़ने का नंबर 21 फीसदी है। यह काफी है। सभी उनके कैचों की बात करते हैं, लेकिन कोई छोड़े गए कैचों की बात नहीं करता। उन्होंने कितनी स्टंपिंग छोड़ी, कितने बाई दिए और कितने रनआउट के मौके गंवाए। सब जोड़ने के बाद आपको पूरी तस्वीर नजर आती है।''
धोनी को अब तक के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपरों में से एक के रूप में जाना जाता है। वह अभी भी अपनी इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं। धोनी टीम के कप्तान भी हैं। यह पूछे जाने पर कि उन्हें सबसे अच्छा विकेटकीपर कौन लगता है तो लतीफ ने दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर-बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक का नाम लिया। हालांकि, उन्होंने कहा कि डिकॉक में फिनिशिंग क्षमताओं की कमी है। लतीफ ने पिछले 15 सालों में डिकॉक को सबसे बेहतर विकेटकीपर कहा।
ताज़ा हिंदी समाचार
IND vs WI: वेस्टइंडीज ने भारत के 249 रनों के विशाल लक्ष्य को पछाड़ा, शाई होप के शतक से हासिल की ऐतिहासिक जीत
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका WCL 2026: मैच की तारीख, समय और लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी
स्टीव स्मिथ ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले टॉप 3 बल्लेबाज़ों में शामिल हुए।
U19 Asia Cup 2026 Schedule: दिवाली के दिन होगा भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला, देखें शेड्यूल
Bhuvneshwar Kumar Return: क्या 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलेंगे भुवी? अजिंक्य रहाणे ने दिया बड़ा बयान
भुवनेश्वर कुमार की T20I में वापसी: क्या वह 2027 ODI वर्ल्ड कप खेलेंगे?
IND vs WI लाइव स्ट्रीमिंग: TV और मोबाइल पर दूसरा T20I लाइव कैसे देखें
मैच फिक्सिंग में फंसा ये खिलाड़ी, साथी खिलाड़ियों से भी करवा रहा था गलत काम
स्टीव स्मिथ ने स्टीव वॉ को पीछे छोड़ा: ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज़्यादा टेस्ट रन बनाने वालों की पूरी लिस्ट
PAK vs SL पहला T20I लाइव स्ट्रीमिंग: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका का लाइव मैच कहाँ देखें

