एमएस धोनी ने 3 साल पहले भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो, लेकिन उनके चाहने वालों की कमी अभी भी कम नहीं हैं। धोनी जहां भी जाते हैं फैंस उनके पीछे-पीछे जाते हैं। उनकी एक झलक देखने के लिए फैंस काफी बेताब रहते हैं। अभी तक फैंस को टी-शर्ट, गाड़ी पर, डायरी पर, कार की सीट पर धोनी से आटोग्रॉफ मांगते हुए देखा गया है, लेकिन हाल ही में धोनी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि एक फैन ने MS Dhoni से रिक्वेस्ट की कि वह उनके जूते पर आटोग्रॉफ दे, जिसे माही ने बिना किसी आपत्ति के पूरा किया। अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने एक बार फिर से अपनी वीडियो से फैंस का दिल जीत लिया है। वायरल वीडियो में माही एक फैन के नीले रंग के Nike के जूतों पर आटोग्रॉफ कर रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद काफी यूजर्स ने उस फैन को लकी बताया।
बता दें कि धोनी जमीन से जुड़े इंसान हैं, जो हमेशा अपने नेचर से फैंस का दिल जीतते हैं। फैन के जूते पर साइन करने के बाद उन्होंने सिर्फ उसका ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में हर किसी को अपना फिर से दीवाना बना दिया। फैन ने इंस्टाग्राम अंकाउट पर धोनी की तस्वीर शेयर की और उसमें कैप्शन दिया कि थैंक्यू एमएस धोनी मेरा दिन बनाने के लिए और मेरे जूतों पर आटोग्रॉफ देने के लिए।
उनकी इस पोस्ट पर काफी लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी। किसी यूजर ने लिखा कि भाई वो जूते फ्रैम कर दे पहनना मत यार प्लीज। दूसरे यूजर ने लिखा कि यार कितने लकी है ये लोग। बाकी तीसरे यूजर ने लिखा कि मुझे भी धोनी भाई से आटोग्रॉफ चाहिए।
Also Read: Players with best average 150 Plus wickets in Test
ताज़ा हिंदी समाचार
दिल्ली डायनामाइट्स ने वॉलीबॉल चैंपियंस लीग का खिताब जीता, ₹2 करोड़ की इनामी राशि हासिल की
T20 में सबसे ज़्यादा नाबाद जीत वाले खिलाड़ी: तिलक वर्मा दूसरे नंबर पर हैं
पाकिस्तान क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ पिंक जर्सी क्यों पहन कर खेल रही है?
IND-W बनाम ZIM-W दूसरा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और ऑनलाइन कहाँ देखें
पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड वनडे लाइव स्कोरकार्ड, PAK vs ENG मैच
PAK बनाम ENG चौथा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: वनडे ट्राई-सीरीज का चौथा मैच कहाँ देखें
टी20 चेज में तिलक वर्मा का अनोखा रिकॉर्ड
IND vs NZ दूसरा T20I: आज ईशान किशन क्यों नहीं खेल रहे हैं?
Watch: न्यूजीलैंड ODI सीरीज से पहले विराट कोहली के प्रैक्टिस वीडियो वायरल, दिखा किंग का आक्रामक अंदाज
भारत बनाम न्यूज़ीलैंड दूसरा T20I लाइव स्कोरकार्ड, IND vs NZ मैच

