Header Banner

MS Dhoni के नए लुक ने मचाया तहलका, CSK ने दिया गजब कैप्शन

Ravi pic By - शनिवार, अक्टूबर 12, 2024
Last Updated on अक्टूबर 12, 2024 02:23 अपराह्न
MS Dhoni के नए लुक ने मचाया तहलका, CSK ने दिया गजब कैप्शन

भारतीय टीम को दो बार विश्व कप दिलाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की फैन फॉलोइंग गजब की है। वह जब भी जहां भी दिखते हैं फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए उतावले हो जाते हैं। धोनी अब सिर्फ आईपीएल में ही खेलते हैं और फैंस धोनी के लिए आईपीएल का इंतजार करते हैं। धोनी यूं तो अपने शांत स्वाभाव के लिए जाने जाते हैं लेकिन स्टाइल के मामले में वह पीछे नहीं रहते हैं। धोनी का लुक हमेशा से चर्चा में रहा है और माही ने एक बार फिर अपना लुक बदलकर लोगों को अचंभे में डाल दिया है।

धोनी ने जब भारतीय क्रिकेट में कदम रखा था तब उनके लंबे-लंबे बाल थे। उनके इन बालों के मुरीद पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परेवजे मुशर्फ भी थे। वक्त के साथ माही ने अपने लुक में बदलाव किया। धोनी ने कई लुक रखे हैं और इस बार फिर वह नए लुक में नजर आ रहे हैं।

सीएसके ने पोस्ट की फोटो

धोनी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं और अपनी कप्तानी में पांच बार टीम को खिताब दिला चुके हैं। धोनी की इसी फ्रेंचाइजी ने उनके नए लुक की तस्वीरें पोस्ट की हैं। धोनी ने अपने बाल ज्यादा छोटे नहीं कराए हैं लेकिनन हेयर स्टाइल बदला है। माही ने बालों को कलर भी करवाया है। हरे रंग के चश्मा पहने धोनी इन फोटोज में गजब लग रहे हैं। फ्रेंचाइजी ने इसको कैप्शन दिया है, Xtreme Cool!

आईपीएल के बदले नियम

आईपीएल की इस बार मेगा नीलामी होनी है। इस नीलामी से पहले हर टीम को अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट बतानी है। धोनी के लिए इस बार आईपीएल में नियम बदले गए हैं। अनकैप्ड प्लेयर वाले नियम में बदलाव किया गया है ताकि धोनी को चेन्नई अनकैप्ट प्लेयर के तौर पर रिटेन कर सके। इससे फ्रेंचाइजी के काफी पैसे बचेंगे और धोनी भी टीम में रहेंगे।

नए नियम के मुताबिक जिन खिलाड़ियों ने पांच साल पहले इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है और लंबे समय से बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा नहीं है वो खिलाड़ी इस साल अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर खेलेंगे। धोनी साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। अनकैप्ड खिलाड़ी को रिटेन करने के लिए फ्रेंचाइजी चार करोड़ के ज्यादा खर्च नहीं कर सकती। चेन्नई अभी तक धोनी को 12 करोड़ रुपये दे रही थी लेकिन अब धोनी को रिटेन करने पर उसे सिर्फ ज्यादा से ज्यादा चार करोड़ ही देने होंगे।

Also Read: Top 5 highest partnership in Test cricket history

ताज़ा हिंदी समाचार

मनीषा भानवाला ने रचा इतिहास, बनीं

मनीषा भानवाला ने रचा इतिहास, बनीं पहली भारतीय महिला वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियन

टैलेंट खराब... युवराज सिंह ने अभिषेक

टैलेंट खराब... युवराज सिंह ने अभिषेक और वैभव को ODI में मौका देने की मांग की

Jemimah Rodrigues Injury Update: जेमिमा रोड्रिग्ज

Jemimah Rodrigues Injury Update: जेमिमा रोड्रिग्ज हुईं फिट, तीन महीने बाद मैदान पर वापसी के लिए तैयार

इंटर-ज़ोनल वॉलीबॉल फ़ाइनल की झलकियाँ: WZ-1

इंटर-ज़ोनल वॉलीबॉल फ़ाइनल की झलकियाँ: WZ-1 ने कॉर्पोरेट ऑफ़िस को हराया

भारतीय पुरुषों ने श्रीलंका पर दबदबा

भारतीय पुरुषों ने श्रीलंका पर दबदबा बनाते हुए ग्रुप चरण को बिना कोई मैच हारे पूरा किया; सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेंगे

IND vs NZ 4th T20I हाइलाइट्स:

IND vs NZ 4th T20I हाइलाइट्स: ग्लेन फिलिप्स के शतक की बदौलत ऑकलैंड में कीवी की जीत

नॉर्थईस्ट यूनाइटेड FC बनाम बेंगलुरु FC

नॉर्थईस्ट यूनाइटेड FC बनाम बेंगलुरु FC लाइव स्ट्रीमिंग: ISL 2026-27 का मैच लाइव कहाँ देखें?

6, 6, 6, 6, 6, विकेट!

6, 6, 6, 6, 6, विकेट! नितीश रेड्डी ने ग्लेन फिलिप्स से लिया बदला

IND vs PAK हांगकांग सिक्सस हाइलाइट्स:

IND vs PAK हांगकांग सिक्सस हाइलाइट्स: पाकिस्तान ने भारत को 4 विकेट से हराया

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड चौथा T20I लाइव

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड चौथा T20I लाइव स्कोरकार्ड, NZ vs IND मैच

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner