Header Banner

मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी और नवीन उल हक को अफगानिस्तान ने आईपीएल खेलने की इजाजत मिल गई

Ravi pic By - मंगलवार, जनवरी 09, 2024
Last Updated on जनवरी 09, 2024 03:33 अपराह्न
मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी और नवीन उल हक को अफगानिस्तान ने आईपीएल खेलने की इजाजत मिल गई

मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी और नवीन उल हक को अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड से बड़ी राहत मिली है। इन तीनों ही खिलाड़ियों पर लगाई गई पाबंदी पर बोर्ड ने नरमी बरती है। मुजीब, फारूकी और नवीन को अफगानिस्तान ने सेंट्रल कॉन्टैक्ट में भी शामिल कर लिया है। इसके साथ ही बोर्ड ने तीनों ही प्लेयर्स को विदेशी लीग में खेलने की परमिशन भी दे दी है।

मुजीब-फारूकी और नवीन को मिली बड़ी राहत

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी और नवीन उल हक को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल कर लिया है। हालांकि, बोर्ड ने इन तीनों ही खिलाड़ियों को चेतावनी भी दी है कि वह देश की ओर से क्रिकेट खेलने के लिए पूरी प्रतिबद्धता दिखाएं।

इन तीनों ही प्लेयर्स ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट पर साइन करने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद अफगानिस्तान बोर्ड ने नेशनल कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा में देरी करने के साथ-साथ इन तीनों को दो साल के लिए नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट देने से मना कर दिया था।

मुजीब को बीच में छोड़ना पड़ा था बिग बैश लीग

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड से एनओसी नहीं मिलने की वजह से मुजीब उर रहमान को बिग बैश लीग टूर्नामेंट को बीच में छोड़कर वापस लौटना पड़ा था। यूएई के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज में भी मुजीब को टीम में शामिल नहीं किया गया था। हालांकि, भारत के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए मुजीब को टीम में जगह दी गई है।

इन तीन आईपीएल टीमों ने ली राहत की सांस

मुजीब, फारूकी और नवीन को एनओसी नहीं मिलने की वजह से आईपीएल की तीन टीमों की नींद उड़ी हुई थी। बता दें कि आईपीएल 2024 में मुजीब उर रहमान कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। वहीं, फजलहक फारूकी सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए दिखाई देंगे। नवीन उल हक लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से रंग जमाते हुए नजर आएंगे।

Also Read: Who is the ICC Player of the Month for December 2023?

ताज़ा हिंदी समाचार

AUS vs SA: दक्षिण

AUS vs SA: दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज से बाहर हुए जोश इंग्लिस, जानें टेस्ट सीरीज खेल पाएंगे या नहीं

रोहित शर्मा ने वनडे

रोहित शर्मा ने वनडे संन्यास पर तोड़ी चुप्पी, लक्ष्य 2027 विश्व कप

Hardik Pandya Injury: ऑस्ट्रेलिया

Hardik Pandya Injury: ऑस्ट्रेलिया A सीरीज से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, जानें कब होगी वापसी

टीम इंडिया को लगा

टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका! चोटिल हुए कप्तान शुभमन गिल

Asian Games 2026: क्वार्टर

Asian Games 2026: क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारत का सामना अफगानिस्तान से

विराट कोहली वायरल वीडियो:

विराट कोहली वायरल वीडियो: अभ्यास में क्यों दिखे गुस्से में?

एशियन गेम्स 2026: भारत

एशियन गेम्स 2026: भारत ने ईरान को हराकर कबड्डी में जीता गोल्ड

वेस्टइंडीज क्रिकेट आर्थिक संकट

वेस्टइंडीज क्रिकेट आर्थिक संकट में, खिलाड़ियों की सैलरी 25% कटी

एशियन गेम्स 2026: भारत

एशियन गेम्स 2026: भारत ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3P में जीता सिल्वर

सावन बरवाल ने एशियन

सावन बरवाल ने एशियन गेम्स 2026 मैराथन में भारत के लिए जीता सिल्वर मेडल

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner