Header Banner

नवीन-उल-हक ILT20 से 20 महीने के लिए बैन

Vipin pic By - मंगलवार, दिसंबर 19, 2023
Last Updated on दिसंबर 19, 2023 11:00 पूर्वाह्न
नवीन-उल-हक ILT20 से 20 महीने के लिए बैन

अफगानिस्तान के पेसर नवीन-उल-हक को शारजाह वॉरियर्स के साथ अपने प्लेयर एग्रीमेंट का उल्लंघन करने के लिए UAE की ILT20 (इंटरनेशनल लीग टी-20) से 20 महीने के लिए बैन कर दिया गया है। नवीन ने अगले साह जनवरी-फरवरी में होने वाले टूर्नामेंट के लिए रिटेंशन नोटिस पर साइन करने से इनकार कर दिया था।

बैन प्रभावी रूप से नवीन को 2024 और 2025 में ILT20 में खेलने से रोक देगा। हालांकि इस बैन का असर नवीन पर ज्यादा नहीं पड़ेगा, क्योंकि वे जनवरी-फरवरी में ही होने वाली साउथ अफ्रीका लीग का हिस्सा होंगे। उन्होंने डरबन के सुपर जाइंट्स के साथ अनुबंध किया है।

क्या है पूरा मामला

शारजाह वॉरियर्स ने 2023 में लीग के पहले सीजन में नवीन को साइन किया था। इस साल की शुरुआत में ही टीम ने उन्हें रिटेंशन नोटिस भेजा था। नवीन ने जब नोटिस पर साइन करने से मना कर दिया, तब टीन ने लीग के अधिकारियों से संपर्क किया। ILT20 ने नवीन से बातचीत करने की कोशिश की लेकिन दोनों के बीच कोई हल नहीं निकला।

लीग की डिसिप्लीनरी कमेटी में ILT20 के चीफ एक्जिक्यूटीव डेविड व्हाइट, सिक्योरिटी और एन्टी-करप्शन प्रमुख कर्नल आजम और एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड के सदस्य जायद अब्बास शामिल थे। इस कमेटी ने वॉरियर्स और नवीन दोनों को सुना और उनके सामने सबूतों की जांच की।

ताज़ा हिंदी समाचार

टी20 चेज में तिलक वर्मा का

टी20 चेज में तिलक वर्मा का अनोखा रिकॉर्ड

IND vs NZ दूसरा T20I: आज

IND vs NZ दूसरा T20I: आज ईशान किशन क्यों नहीं खेल रहे हैं?

Watch: न्यूजीलैंड ODI सीरीज से पहले

Watch: न्यूजीलैंड ODI सीरीज से पहले विराट कोहली के प्रैक्टिस वीडियो वायरल, दिखा किंग का आक्रामक अंदाज

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड दूसरा T20I लाइव

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड दूसरा T20I लाइव स्कोरकार्ड, IND vs NZ मैच

IND vs NZ दूसरा T20I लाइव

IND vs NZ दूसरा T20I लाइव स्ट्रीमिंग: TV और ऑनलाइन कहाँ देखें

इरफान पठान ने किया गौतम गंभीर

इरफान पठान ने किया गौतम गंभीर का समर्थन, आलोचकों को दिया करारा जवाब

किरोन पोलार्ड मुंबई इंडियंस के मुख्य

किरोन पोलार्ड मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच बने; IPL 2027 के लिए संभालेंगे जिम्मेदारी

WTC 2029 फाइनल की तारीख घोषित,

WTC 2029 फाइनल की तारीख घोषित, 2028 ओलंपिक क्रिकेट क्वालीफायर पर ICC का बड़ा फैसला

लाइव रग्बी मैच में कर्टिस ग्रेगरी

लाइव रग्बी मैच में कर्टिस ग्रेगरी ने मारी लात, फैंस ने की लाइफटाइम बैन की मांग

IND vs NZ दूसरा टी20 लाइव

IND vs NZ दूसरा टी20 लाइव स्ट्रीमिंग: कब और कहां देखें भारत-न्यूजीलैंड का मैच?

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner