Header Banner

नवीन-उल-हक ने "कोहली... का नारा लगाते हुए भीड़ पर अपनी चुप्पी तोड़ी स्टेडियम में कोहली”

Anshu pic By - गुरुवार, मई 25, 2023
Last Updated on सितंबर 13, 2026 12:23 अपराह्न
Naveen Ul Haq ने दर्शकों के स्‍टेडियम में कोहली - कोहली नारे लगाने पर तोड़ी चुप्‍पी

Naveen Ul Haq on Virat Kohli chants at Chepauk

लखनऊ सुपरजायंट्स के तेज गेंदबाज नवीन उल हक ने एलिमिनेटर में मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए चार विकेट लिए। इस बीच स्‍टेडियम में कोहली कोहली के नारे लगे जिस पर तेज गेंदबाज ने प्रतिक्रिया दी।

नवीन उल हक ने क्‍या कहा

नवीन उल हक ने मैच के बाद कहा, ''मैं दर्शकों के नारे का आनंद उठाता हूं। मुझे पसंद आया है कि हर कोई ग्राउंड में उनके नाम के नारे लगा रहे थे या किसी और खिलाड़ी के नारे लगाए। इससे मुझे अपनी टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन करने की ताकत मिलती है।''

उन्‍होंने आगे कहा, ''मैं बाहरी आवाजों पर ध्‍यान नहीं देता हूं। मैं बस अपने क्रिकेट पर ध्‍यान देता हूं। दर्शक भले ही किसी भी खिलाड़ी के नाम के नारे लगाएं। इससे मुझे फर्क नहीं पड़ता है। पेशेवर खिलाड़ी होने के नाते आपको यह सब सुनना पड़ता है। एक दिन आप अपनी टीम के लिए सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन नहीं कर सकेंगे और यह फैंस आप पर हावी हो जाएंगे। एक दिन आप अपनी टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन करेंगे और वो ही फैंस आपके नाम की गूंज से स्‍टेडियम का माहौल खुशनुमा बना देंगे।''

लखनऊ सुपरजायंट्स के तेज गेंदबाज नवीन उल हक बुधवार को आईपीएल 2023 के एलिमिनेटर मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ दर्शकों के नारे का शिकार हुए। चेपॉक स्‍टेडियम में मौजूद दर्शकों ने कोहली कोहली के नारे लगाकर नवीन उल हक को खूब छेड़ा।

दरअसल, कोहली और नवीन उल हक के बीच 1 मई को लखनऊ में संपन्‍न मुकाबले में काफी विवाद हुआ था। इसके बाद से नवीन उल हक को कोहली के नारे लगाकर काफी चिढ़ाया गया, लेकिन अफगानिस्‍तान के तेज गेंदबाज इनसे निपटने में कामयाब रहे।

चेपॉक स्‍टेडियम में नवीन उल हक जब गेंदबाजी करने आए, तब दर्शकों ने कोहली कोहली के नारे लगाना शुरू कर दिए। हालांकि, अफगानिस्‍तान के तेज गेंदबाज ने मुंबई इंडियंस के कप्‍तान रोहित शर्मा को आउट करके दर्शकों को चुप करा दिया। नवीन उल हक ने दोनों कानों पर हाथ रखकर विकेट का जश्‍न मनाया। नवीन ने दर्शाया कि उन्‍हें बाहरी आवाजों से फर्क नहीं पड़ता।

ट्रॉफी नहीं जीतने का मलाल

नवीन उल हक ने कहा, ''हमारा सीजन अच्‍छा रहा। हम टीम के रूप में और बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे। व्‍यक्तिगत प्रदर्शन मायने नहीं रखते। अंत में हमारी टीम का मकसद ट्रॉफी जीतना है। मेरा व्‍यक्तिगत प्रदर्शन टीम से बढ़कर नहीं है। यह मेरे लिए अच्‍छा सीजन रहा और मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला। उम्‍मीद है कि मैं दमदार वापसी करूंगा।''

ताज़ा हिंदी समाचार

मैट रेनशॉ ने अपना

मैट रेनशॉ ने अपना दूसरा टेस्ट शतक लगाया: टेस्ट में 9 साल का इंतज़ार खत्म किया।

एक कैलेंडर वर्ष में

एक कैलेंडर वर्ष में T20I में सबसे ज़्यादा छक्के: ईशान किशन ने रचा इतिहास

जिम्बाब्वे महिला टीम का

जिम्बाब्वे महिला टीम का ऐलान, 16 अक्टूबर से भारत दौरा शुरू

CJP प्रोटेस्ट पर दानिश

CJP प्रोटेस्ट पर दानिश कनेरिया का रिएक्शन, दिल्ली पुलिस की तैयारी पर कसा तंज

भारत vs न्यूजीलैंड 2026:

भारत vs न्यूजीलैंड 2026: कीवी टीम को तीसरा झटका, विलियम ओरूर्के बाहर

भारत-वेस्टइंडीज मैच में बने

भारत-वेस्टइंडीज मैच में बने 501 रन, T20I इतिहास में रचा नया रिकॉर्ड

IPL 2027: CSK को

IPL 2027: CSK को बड़ा झटका, माइकल हसी ने 8 साल बाद छोड़ी टीम

हॉकी: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी

हॉकी: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 से हटा पाकिस्तान, बांग्लादेश को मिला मौका

IND vs WI: वेस्टइंडीज

IND vs WI: वेस्टइंडीज ने भारत के 249 रनों के विशाल लक्ष्य को पछाड़ा, शाई होप के शतक से हासिल की ऐतिहासिक जीत

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका WCL 2026: मैच की तारीख, समय और लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner