India के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा हाल ही में स्विट्जलैंड के पूर्व टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर से मिले हैं। भारतीय जेवलिन थ्रोअर ने इस मुलाकात को सपना सच होने जैसा बताया है। ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट और वर्ल्ड चैंपियन नीरज ने गुरुवार को फेडरर से मिलने के फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं।
उन्होंने फोटो के कैप्शन में उन्हें टैग करने हुए लिखा, एक स्पोर्ट्स आइकन से मिलना बेहद सम्मान की बात है, जिनका करियर लोगों के लिए इंस्पिरेशन रहा और अब भी बना हुआ है। आपसे बात करके बहुत अच्छा समय गुजरा और उम्मीद है कि हम दोबारा मिलेंगे। नीरज इन दिनों स्विट्जरलैंड में अपने आने वाले कॉम्प्टीशन की तैयारी कर रहे हैं। दोनों खिलाड़ियों की यह मुलाकात ज्यूरिक के ला रिजर्व ईडन औ लैक होटल में हुई।
मुलाकात के बाद नीरज ने कहा, 'रोजर फेडरर से मिलकर मेरा सपना सच हो गया। मैंने हमेशा उनके स्किल, उनकी स्पोर्ट्स स्पिरिट और दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रेरित करने की उनकी क्षमता की प्रशंसा की है। हालांकि, आज जिस चीज ने मुझे सबसे ज्यादा प्रेरित किया वह उनकी विनम्रता और उनका सहज प्रेसेंस था, जिसने मुझे बहुत सहज महसूस कराया। हमने फिल्ड पर और बाहर अपने-अपने जुनून और जीवन के अनुभवों के बारे में बातें साझा कीं और काफी शानदार समय बिताया।
वहीं 20 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन फेडरर ने कहा, 'मैं इस बात से हैरान हूं कि नीरज ने अपने धैर्य और दृढ़ संकल्प से अपने देश के लिए कितना कुछ हासिल किया है। यहां ज्यूरिख में उनसे मिलना बहुत अच्छा लगा
ताज़ा हिंदी समाचार
IND vs SL दूसरा टेस्ट: सरफराज खान ने धनंजय डी सिल्वा को किया स्लेज
पीडी बनाम ईडीआर मैच लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर डीपीएल मैच 40 लाइव कैसे देखें
Watch Video: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का डबल विकेट ओवर
IND vs SL: ऋषभ पंत आज विकेटकीपिंग क्यों नहीं कर रहे हैं? चोट से जुड़ी जानकारी यहाँ जानें।
FIH महिला हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ के बाद विश्व कप से बाहर हुई भारतीय टीम
ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट शतक लगाकर हार्दिक पांड्या की बराबरी की।
TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत में VKK बनाम ITT लाइव कैसे और कहाँ देखें
SDS बनाम NDT लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर DPL मैच 39 को लाइव कैसे देखें
Bangladesh ने रचा इतिहास: ICC टेस्ट रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचा
Rishabh Pant ने तोड़ा MS Dhoni का रिकॉर्ड, विदेश में बनाए सबसे ज्यादा टेस्ट

