न्यूजीलैंड को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले करारा झटका लगा है. टीम के गेंदबाज बेन सियर्स चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. न्यूजीलैंड ने सियर्स की जगह जैकब डफी को टीम में शामिल किया है. वे पाकिस्तान में चल रही त्रिकोणीय सीरीज का हिस्सा हैं. सियर्स चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी मांसपेशियों में खिंचाव है. न्यूजीलैंड का चैंपियंस ट्रॉफी में पहला मैच पाकिस्तान से है. यह मुकाबला 19 फरवरी को खेला जाएगा.
न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को प्रेस रिलीज जारी करके जानकारी शेयर की. बोर्ड ने बताया बेन सियर्स की मांसपेशियों में खिंचाव है. वे चोटिल हैं. सियर्स इसी वजह से आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में नहीं खेल पाएंगे. सियर्स बाएं पैर में दिक्कत है. वे कराची में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के साथ ट्रेनिंग कर रहे थे. सियर्स बुधवार को ट्रेनिंग के दौरान दिक्कत का सामना करते दिखे. उनकी रिकवरी में कम से कम 2 हफ्ते लगेंगे.
न्यूजीलैंड ने सियर्स के बाहर होने के बाद जैकब डफी को टीम में शामिल किया है. वे न्यूजीलैंड के लिए अभी तक 10 वनडे मैच खेल चुके हैं. डफी ने इस दौरान 18 विकेट झटके हैं. उनका एक मैच में 41 रन देकर 3 विकेट लेना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है. डफी 18 टी20 इंटरनेशनल मैच भी खेल चुके हैं. उन्होंने इस फॉर्मेट में 19 विकेट लिए हैं.
मिचेल सैंटनर, मिचेल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवन कॉन्वे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिचेल, विल ओ रोर्की, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, केन विलियमसन, विल यंग, जैकब डफी
Also Read: WPL 2025 Opening Ceremony : Performers and live streaming details
ताज़ा हिंदी समाचार
दिल्ली डायनामाइट्स ने वॉलीबॉल चैंपियंस लीग का खिताब जीता, ₹2 करोड़ की इनामी राशि हासिल की
T20 में सबसे ज़्यादा नाबाद जीत वाले खिलाड़ी: तिलक वर्मा दूसरे नंबर पर हैं
पाकिस्तान क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ पिंक जर्सी क्यों पहन कर खेल रही है?
IND-W बनाम ZIM-W दूसरा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और ऑनलाइन कहाँ देखें
पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड वनडे लाइव स्कोरकार्ड, PAK vs ENG मैच
PAK बनाम ENG चौथा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: वनडे ट्राई-सीरीज का चौथा मैच कहाँ देखें
टी20 चेज में तिलक वर्मा का अनोखा रिकॉर्ड
IND vs NZ दूसरा T20I: आज ईशान किशन क्यों नहीं खेल रहे हैं?
Watch: न्यूजीलैंड ODI सीरीज से पहले विराट कोहली के प्रैक्टिस वीडियो वायरल, दिखा किंग का आक्रामक अंदाज
भारत बनाम न्यूज़ीलैंड दूसरा T20I लाइव स्कोरकार्ड, IND vs NZ मैच

