Header Banner

न्यूजीलैंड के ओपनर हामिश रदरफोर्ड ने अचानक संन्यास की घोषणा की

Ravi pic By - गुरुवार, जनवरी 18, 2024
Last Updated on जनवरी 18, 2024 05:58 अपराह्न
न्यूजीलैंड के ओपनर हामिश रदरफोर्ड ने अचानक संन्यास की घोषणा की

Hamish Rutherford Retirement: न्यूजीलैंड के ओपनर Hamish Rutherford क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट से संन्यास का एलान कर दिया हैं। सुपर समैश 2024 टूर्नामेंट में ओटागो क्रिकेट टीम के लिए नॉर्दन डिस्ट्रीक्स के खिलाफ वह अपना आखिरी मैच खेलने उतरेंगे। बाएं हाथ के बल्लेबाज अपने 16 साल के क्रिकेट करियर पर पूर्ण विराम लगाएंगे।

Hamish Rutherford ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेंट से लिया संन्यास

हामिश रदरफोर्ड ने साल 2008 में अपने फर्स्ट क्लास करियर का आगाज किया था, जिसमें उन्होंने 130 मुकाबले खेले और इस दौरान उनके बल्ले से 17 शतक और 40 अर्धशतकीय निकले। उन्होंने 130 फर्स्ट क्लास मुकाबलों में 7863 रन बनाए।

इन मैचों में न्यूजीलैंड के लिए खेले गए 16 टेस्ट भी शामिल हैं। न्यूजीलैंड के लिए लाल गेंद के फॉर्मेट में रदरफोर्ड ने अपने डेब्यू टेस्ट में ही 171 रनों की पारी खेली थी, लेकिन उसके बाद उन्हें पर्याप्त मौके नहीं मिले।

Hamish Rutherford ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो से बातचीत करते हुए कहा कि ओटागो के लिए खेलना और इस प्रतिष्ठित प्रांत का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात है, जबकि न्यूजीलैंड के लिए खेलना हमेशा से सपना था, मैं उन अवसरों के लिए आभारी हूं जो क्रिकेट ने मुझे और मेरे परिवार को दिए हैं। मैंने इसके हर मिनट को प्यार किया है। मैं परिवार और दोस्तों, साथी खिलाड़ियों, कोचों और प्रांत के समर्थकों से मिले सभी तरह के समर्थन की सराहना करता हूं।

ओटागो क्रिकेट के चीफ एग्जीक्यूटिव माइक कॉगन ने कहा कि बिना किसी शक के हामिश को ओटागो के महान खिलाड़ियों में से एक माना जाएगा। मैंने उन्हें ऐसी पारियां खेलते हुए देखा है जो कम क्रिकेटर खेलते हैं। वह क्रिकेट के मैदान पर बेहतरीन एंटरटेनर रहे हैं। एक खिलाड़ी और व्यक्ति के रूप में मेरे लिए उनका अत्यंत सम्मान है। ओटागो क्रिकेट में उनका योगदान बहुत बड़ा रहा है। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।

Also Read: Bangladesh Premier League 2024 (BPL) Teams and Squads

ताज़ा हिंदी समाचार

क्या रोहित शर्मा IPL

क्या रोहित शर्मा IPL 2027 में मुंबई इंडियंस के कप्तान के तौर पर वापसी करने वाले हैं?

IPL 2027 से पहले

IPL 2027 से पहले युवराज सिंह दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग कोच नियुक्त किए गए।

AUS vs SA: पहले

AUS vs SA: पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC पॉइंट्स टेबल अपडेट हुई।

PAK vs SL तीसरा

PAK vs SL तीसरा T20I लाइव स्ट्रीमिंग: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका का लाइव मैच कहाँ देखें

क्या MS धोनी IPL

क्या MS धोनी IPL 2027 खेलेंगे? CSK के CEO काशी विश्वनाथन ने तोड़ी चुप्पी।

विराट कोहली ने LinkedIn

विराट कोहली ने LinkedIn पर की एंट्री, जानें प्रोफाइल में क्या है खास

पाकिस्तान दौरे के लिए

पाकिस्तान दौरे के लिए श्रीलंका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, कुसल मेंडिस बने कप्तान

रियाद में मिसाइल अलर्ट

रियाद में मिसाइल अलर्ट से क्रिस्टियानो रोनाल्डो का मैच एक घंटे लेट

PAK बनाम SL तीसरा

PAK बनाम SL तीसरा T20I पिच रिपोर्ट: रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम की पिच और मौसम का हाल

कौन हैं तनय त्यागराजन?

कौन हैं तनय त्यागराजन? सिराज की कप्तानी में 9 विकेट लेकर हैदराबाद को दिलाई जीत

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner