New Zealand vs Pakistan 3rd T20I: पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 9 विकेट से हराया

Akshay pic By - शुक्रवार, मार्च 21, 2025
Last Updated on मार्च 21, 2025 04:19 अपराह्न
New Zealand vs Pakistan 3rd T20I: पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 9 विकेट से हराया

NZ vs PAK 3rd T20I: हसन नवाज के पहले टी20आई शतक (45 गेंदों में 105 रन) की मदद से पाकिस्तान ने 16 ओवर में 205 रनों के लक्ष्य का पीछा किया और तीसरा टी20आई 9 विकेट से जीत लिया।

New Zealand vs Pakistan 3rd T20I: Pakistan beat New Zealand by 9 wickets

शुक्रवार (21 मार्च) को ऑकलैंड के ईडन पार्क में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में 205 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने हसन नवाज की नाबाद 105 रनों की पारी की बदौलत 16 ओवर में 9 विकेट से जीत दर्ज की। दाएं हाथ के बल्लेबाज हसन नवाज टी20 में सबसे तेज शतक बनाने वाले बल्लेबाज बन गए और रिकॉर्ड स्कोर का पीछा करके सीरीज को जिंदा रखने में मदद की। उनके अलावा पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने 51 और ओपनर मोहम्मद हारिस ने 41 रन बनाए।

मार्क चैपमैन ने 44 गेंदों पर 94 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 11 चौके और 4 छक्के निकले। डेरिल मिशेल 17, जेम्स नीशम 03, मिशेल हे 09, कप्तान माइकल ब्रेसवेल 31 रन बनाकर आउट हुए। ब्रेसवेल ने 3 चौके और दो छक्के लगाए। 10वें ओवर में ही कीवी टीम ने 100 का स्कोर पार कर लिया।

एक समय ऐसा लग रहा था कि न्यूजीलैंड का स्कोर 220 के पार पहुंच जाएगा, लेकिन लगातार विकेट गंवाने के कारण कीवी टीम ऐसा नहीं कर पाई। न्यूजीलैंड 19.5 ओवर में 204 रनों पर ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान की ओर से शाहीन अफरीदी और अबरार अहमद ने दो-दो विकेट लिए। हारिस रऊफ को तीन विकेट मिले।

जवाब में पाकिस्तान ने धमाकेदार शुरुआत की। विकेटकीपर मोहम्मद हारिस ने पहले ओवर से ही अपने इरादे जाहिर कर दिए। उन्होंने 20 गेंदों पर 41 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। पाकिस्तान का पहला विकेट छठे ओवर में 74 के स्कोर पर गिरा। फिर हसन नवाज और कप्तान सलमान आगा ने टीम को जीत दिलाई। पाकिस्तान ने यह मैच 9 विकेट से जीता। सलमान आगा ने 31 गेंदों में 6 चौकों और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 51 रन बनाए। हसन नवाज 45 गेंदों में 105 रन बनाकर नाबाद लौटे। उन्होंने 10 चौके और 7 छक्के लगाए। पांच मैचों की टी20 सीरीज अब 2-1 से बराबर है। कीवी टीम अभी भी सीरीज में आगे है।

nz vs pk

ताज़ा हिंदी समाचार

IND vs SL दूसरा

IND vs SL दूसरा टेस्ट: सरफराज खान ने धनंजय डी सिल्वा को किया स्लेज

पीडी बनाम ईडीआर मैच

पीडी बनाम ईडीआर मैच लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर डीपीएल मैच 40 लाइव कैसे देखें

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का डबल विकेट ओवर

IND vs SL: ऋषभ

IND vs SL: ऋषभ पंत आज विकेटकीपिंग क्यों नहीं कर रहे हैं? चोट से जुड़ी जानकारी यहाँ जानें।

FIH महिला हॉकी विश्व

FIH महिला हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ के बाद विश्व कप से बाहर हुई भारतीय टीम

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट शतक लगाकर हार्दिक पांड्या की बराबरी की।

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत में VKK बनाम ITT लाइव कैसे और कहाँ देखें

SDS बनाम NDT लाइव

SDS बनाम NDT लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर DPL मैच 39 को लाइव कैसे देखें

Bangladesh ने रचा इतिहास:

Bangladesh ने रचा इतिहास: ICC टेस्ट रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचा

Rishabh Pant ने तोड़ा

Rishabh Pant ने तोड़ा MS Dhoni का रिकॉर्ड, विदेश में बनाए सबसे ज्यादा टेस्ट

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner