Header Banner

न्यूजीलैंड पहली बार साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीता

Ravi pic By - शुक्रवार, फरवरी 16, 2024
Last Updated on फरवरी 16, 2024 05:37 अपराह्न
न्यूजीलैंड पहली बार साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीता

केन विलियमसन (133*) के रिकॉर्ड शतक और विल यंग (60*) की उम्‍दा पारी के दम पर न्‍यूजीलैंड ने शुक्रवार को हैमिल्‍टन में दूसरे टेस्‍ट में दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ न्‍यूजीलैंड ने दो मैचों की सीरीज में दक्षिण अफ्रीका का 2-0 से क्‍लीन स्‍वीप किया। याद दिला दें कि न्‍यूजीलैंड ने पहला टेस्‍ट 281 रन के विशाल अंतर से जीता था।

हैमिल्‍टन में खेले गए दूसरे टेस्‍ट में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्‍लेबाजी की और पहली पारी में 242 रन बनाए। जवाब में न्‍यूजीलैंड की पारी 211 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह मेहमान टीम को पहली पारी के आधार पर 31 रन की बढ़त मिल गई। फिर प्रोटियाज की दूसरी पारी 235 रन पर ऑलआउट हो गई और न्‍यूजीलैंड को जीत के लिए 267 रन का लक्ष्‍य मिला। मेजबान टीम ने तीन विकेट खोकर लक्ष्‍य हासिल किया।

न्‍यूजीलैंड की पारी का हाल

याद दिला दें कि न्‍यूजीलैंड ने चौथे दिन अपनी पारी 40/1 के स्‍कोर से आगे बढ़ाई। डान पीड्ट ने टॉम लैथम (30) को हमजा के हाथों कैच आउट कराकर न्‍यूजीलैंड को दूसरा झटका दिया। इसके बाद विलियमसन ने रचिन रवींद्र (20) के साथ तीसरे विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी करके न्‍यूजीलैंड को 100 रन के पार पहुंचाया। पीड्ट ने रवींद्र को ब्रांड के हाथों कैच आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ा। यहां से विलियमसन ने विल यंग (60*) के साथ दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों पर काउंटर अटैक किया और चौथे विकेट के लिए 152 रन की अविजित साझेदारी करके न्‍यूजीलैंड को सात विकेट की जीत दिलाई।

विलियमसन का रिकॉर्ड शतक

Kane Williamson

केन विलियमसन ने इस दौरान अपने टेस्‍ट करियर का 32वां शतक जमाया। उन्‍होंने 203 गेंदों में सैकड़ा पूरा किया। केन विलियमसन टेस्‍ट क्रिकेट में सबसे तेज 32 शतक जमाने वाले बैटर बने। उन्‍होंने 172 पारियों में 32 शतक ठोके। विलियमसन ने ऑस्‍ट्रेलियाई बल्‍लेबाज स्‍टीव स्मिथ का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्‍होंने 174वीं पारी में 32वां शतक जमाया था।

Also Read: When and where to watch Pakistan Super League (PSL) 2024

ताज़ा हिंदी समाचार

यह स्टार खिलाड़ी तीसरे

यह स्टार खिलाड़ी तीसरे वनडे से बाहर हो गया है।

महिला हॉकी टीम ने

महिला हॉकी टीम ने 44 साल का सूखा किया खत्म, जीता ऐतिहासिक गोल्ड

एशियन गेम्स 2026: BAN

एशियन गेम्स 2026: BAN बनाम SL लाइव स्ट्रीमिंग – ब्रॉन्ज़ मेडल मैच लाइव कैसे देखें

गोल्ड जीतना है तो

गोल्ड जीतना है तो PoK के इस खिलाड़ी से निपटना जरूरी

एशियाई खेल 2026: हॉकी

एशियाई खेल 2026: हॉकी फ़ाइनल से पहले जापान में हंगामा

IND vs PAK गोल्ड

IND vs PAK गोल्ड मेडल मैच, पिच रिपोर्ट: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

सुजीत कलकल ने रचा

सुजीत कलकल ने रचा इतिहास, ओलंपिक चैंपियन को हराकर जीता एशियन गेम्स गोल्ड

युजवेंद्र चहल का टेस्ट

युजवेंद्र चहल का टेस्ट संन्यास: फर्स्ट-क्लास करियर खत्म, टेस्ट का सपना अधूरा

लवलीना ने बर्थडे पर

लवलीना ने बर्थडे पर जीता एशियन गेम्स गोल्ड, सेलिब्रेशन वीडियो वायरल

WCL 2026: भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच,

WCL 2026: भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच, लाइव स्ट्रीमिंग, समय और पूरी डिटेल्स

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner