Header Banner

आज ही के दिन साल 2011 में वीरेंद्र सहवाग ने वनडे में दोहरा शतक जड़ रच दिया था इतिहास

Kaif pic By - रविवार, दिसंबर 08, 2024
Last Updated on दिसंबर 08, 2024 03:16 अपराह्न
आज ही के दिन साल 2011 में वीरेंद्र सहवाग ने वनडे में दोहरा शतक जड़ रच दिया था इतिहास

On this day in 2011, Virender Sehwag created history by scoring a double century in ODI: आज ही के दिन यानी 8 दिसंबर, 2011 को भारत के दिग्गज सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने एक बेहतरीन उपलब्धि अपने नाम की थी। वीरेंद्र सहवाग ने आज ही के दिन 2011 में वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ तमाम फैंस का दिल जीत लिया था। यही नहीं सचिन तेंदुलकर के बाद इस बेहतरीन उपलब्धि को हासिल करने वाले वो दूसरे खिलाड़ी बने थे।

सचिन तेंदुलकर ने 2010 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे मैच में 200* रन बनाए थे। वीरेंद्र सहवाग की बात की जाए तो उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में 219 रनों की रिकॉर्डतोड़ पारी खेली थी। उन्होंने अपनी इस पारी में 25 चौके और सात छक्के जड़े थे।

Image Source: X

वीरेंद्र सहवाग की इस पारी की वजह से टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 173 रनों से जीत दर्ज की थी। इस वनडे में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। गौतम गंभीर और वीरेंद्र सहवाग ने टीम इंडिया को धमाकेदार शुरुआती दी। गौतम गंभीर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 67 रन बनाए। सहवाग ने अपना शतक मात्र 69 गेंद में पूरा किया। यही नहीं अनुभवी बल्लेबाज ने मात्र 140 गेंदों में दोहरा शतक जड़ा।

वीरेंद्र सहवाग के अलावा सुरेश रैना ने अपनी टीम के लिए तूफानी अर्धशतक जड़ा। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 5 विकेट खोकर 418 रन बनाए। यह टीम इंडिया द्वारा वनडे में सर्वाधिक टीम स्कोर है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया ने जीत दर्ज की थी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज टीम की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं हुई और उनके लगातार अंतराल में विकेट गिरते रहे। वेस्टइंडीज की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश रामदीन ने अर्धशतक बनाया। हालांकि वो अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे।

वेस्टइंडीज टीम 265 रन पर ऑलआउट हो गई। राहुल शर्मा और रवींद्र जडेजा ने टीम इंडिया की ओर से तीन-तीन विकेट झटके। आज भी कई लोग वीरेंद्र सहवाग की इस पारी की जमकर प्रशंसा करते हैं। भले ही वीरेंद्र सहवाग ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग आज भी पूरी दुनिया में काफी ज्यादा है।

Also Read: 3 बड़े कारण जिनकी वजह से टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड टेस्ट मैच हारी

ताज़ा हिंदी समाचार

दिल्ली डायनामाइट्स ने वॉलीबॉल चैंपियंस लीग

दिल्ली डायनामाइट्स ने वॉलीबॉल चैंपियंस लीग का खिताब जीता, ₹2 करोड़ की इनामी राशि हासिल की

T20 में सबसे ज़्यादा नाबाद जीत

T20 में सबसे ज़्यादा नाबाद जीत वाले खिलाड़ी: तिलक वर्मा दूसरे नंबर पर हैं

पाकिस्तान क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ

पाकिस्तान क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ पिंक जर्सी क्यों पहन कर खेल रही है?

IND-W बनाम ZIM-W दूसरा वनडे लाइव

IND-W बनाम ZIM-W दूसरा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और ऑनलाइन कहाँ देखें

पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड वनडे लाइव स्कोरकार्ड,

पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड वनडे लाइव स्कोरकार्ड, PAK vs ENG मैच

PAK बनाम ENG चौथा वनडे लाइव

PAK बनाम ENG चौथा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: वनडे ट्राई-सीरीज का चौथा मैच कहाँ देखें

टी20 चेज में तिलक वर्मा का

टी20 चेज में तिलक वर्मा का अनोखा रिकॉर्ड

IND vs NZ दूसरा T20I: आज

IND vs NZ दूसरा T20I: आज ईशान किशन क्यों नहीं खेल रहे हैं?

Watch: न्यूजीलैंड ODI सीरीज से पहले

Watch: न्यूजीलैंड ODI सीरीज से पहले विराट कोहली के प्रैक्टिस वीडियो वायरल, दिखा किंग का आक्रामक अंदाज

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड दूसरा T20I लाइव

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड दूसरा T20I लाइव स्कोरकार्ड, IND vs NZ मैच

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner