Header Banner

ऑस्ट्रेलिया से पहली बार एक सीरीज में 4 मैच जीतने का मौका

Vipin pic By - रविवार, दिसंबर 03, 2023
Last Updated on दिसंबर 03, 2023 10:40 पूर्वाह्न
ऑस्ट्रेलिया से पहली बार एक सीरीज में 4 मैच जीतने का मौका

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही टी-20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा। मैच का टॉस शाम 5:30 बजे होगा। बेंगलुरु में टीम इंडिया के पास ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली बार एक टी-20 सीरीज में 4 मैच जीतने का मौका होगा। भारत फटाफट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक सीरीज में 3 से ज्यादा मुकाबले नहीं जीत सका है।

हालांकि मैदान के आंकड़े कंगारुओं के पक्ष में हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने यहां एक भी टी-20 मैच नहीं गंवाया है। लिहाजा मेहमान टीम आखिरी मैच को जीतकर हार के अंतर को कम करना चाहेगी।

हेड-टू-हेड: आंकड़े भारत के पक्ष में, ऑस्ट्रेलिया बेंगलुरु में अजेय

भारतीय टीम हेड-टु-हेड रिकॉर्ड में ऑस्ट्रेलिया से आगे है। दोनों के बीच अब तक 30 टी-20 इंटरनेशनल खेले गए हैं। इनमें से 18 भारतीय टीम ने जीते हैं, जबकि 11 मैचों के नतीजे कंगारुओं के पक्ष में रहे हैं। एक मैच नो रिजल्ट रहा है।

वेन्यू के हेड-टु-हेड में ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत पर हावी है। टीम ने यहां अपने दोनों टी-20 जीते हैं। जबकि भारतीय टीम इस मैदान पर 6 में से 3 टी-20 मैच हार चुकी है। यह इंडिया का इकलौता होम ग्राउंड है, जहां भारतीय टीम ने 3 टी-20 मैच गंवाए हैं और 2 जीते हैं।

ताज़ा हिंदी समाचार

Bangladesh ODI Squad: ट्राई-सीरीज

Bangladesh ODI Squad: ट्राई-सीरीज के लिए बांग्लादेश टीम घोषित, मिस्ट्री स्पिनर एलिस अल इस्लाम शामिल

मैट रेनशॉ ने अपना

मैट रेनशॉ ने अपना दूसरा टेस्ट शतक लगाया: टेस्ट में 9 साल का इंतज़ार खत्म किया।

एक कैलेंडर वर्ष में

एक कैलेंडर वर्ष में T20I में सबसे ज़्यादा छक्के: ईशान किशन ने रचा इतिहास

जिम्बाब्वे महिला टीम का

जिम्बाब्वे महिला टीम का ऐलान, 16 अक्टूबर से भारत दौरा शुरू

CJP प्रोटेस्ट पर दानिश

CJP प्रोटेस्ट पर दानिश कनेरिया का रिएक्शन, दिल्ली पुलिस की तैयारी पर कसा तंज

भारत vs न्यूजीलैंड 2026:

भारत vs न्यूजीलैंड 2026: कीवी टीम को तीसरा झटका, विलियम ओरूर्के बाहर

भारत-वेस्टइंडीज मैच में बने

भारत-वेस्टइंडीज मैच में बने 501 रन, T20I इतिहास में रचा नया रिकॉर्ड

IPL 2027: CSK को

IPL 2027: CSK को बड़ा झटका, माइकल हसी ने 8 साल बाद छोड़ी टीम

हॉकी: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी

हॉकी: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 से हटा पाकिस्तान, बांग्लादेश को मिला मौका

IND vs WI: वेस्टइंडीज

IND vs WI: वेस्टइंडीज ने भारत के 249 रनों के विशाल लक्ष्य को पछाड़ा, शाई होप के शतक से हासिल की ऐतिहासिक जीत

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner