49वां वनडे शतक लगाने का मौका पोंटिंग का रिकॉर्ड भी टारगेट पर

Vipin pic By - गुरुवार, नवंबर 02, 2023
Last Updated on नवंबर 02, 2023 03:08 अपराह्न
49वां वनडे शतक लगाने का मौका पोंटिंग का रिकॉर्ड भी टारगेट पर

श्रीलंका के खिलाफ वर्ल्ड कप मुकाबले में विराट कोहली शतक जमाने में कामयाब हो जाते हैं तो वे वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा सेंचुरी बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर की बराबर कर लेंगे। सचिन के नाम 49 वनडे शतक है। वहीं, कोहली ने अब तक 48 शतक जमाए हैं। इस मैच में विराट कुल पांच बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।

सचिन के 49 शतक की बराबरी कर सकते हैं

विराट को सचिन के वनडे क्रिकेट में 49 शतक की बराबरी करने का इंतजार है। सचिन के नाम 463 मुकाबलों में 49 शतक हैं। वहीं विराट आज अपना 288वां वनडे खेलेंगे।

सचिन से ज्यादा लिमिटेड ओवर्स सेंचुरी लगाने का चांस

विराट आज सेंचुरी लगाकर लिमिटेड ओवर्स में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं। कोहली के वनडे में 48 और टी-20 में एक शतक है, यानी कुल 49 सेंचुरी। अब विराट लिमिटेड ओवर्स यानी व्हाइट बॉल क्रिकेट में 50 शतक आज श्रीलंका के खिलाफ पूरा कर सकते हैं।

sachine tendu

सचिन के नाम 463 वनडे और एक टी-20 मैच में 49 शतक हैं। जबकि विराट ने 287 वनडे और 115 टी-20 मुकाबलों में ही इतने शतक लगा दिए हैं।

पहली पारी में शतक के मामले में अमला को पीछे छोड़ सकते हैं

hasim

विराट कोहली वैसे तो चेज मास्टर हैं, वनडे में रनों का पीछा करते हुए उनके नाम सबसे ज्यादा 27 शतक हैं। दूसरे नंबर पर मौजूद सचिन सेंचुरी के मामले में कोहली के आसपास भी नहीं हैं, जिनके नाम 17 सेंचुरी हैं, लेकिन विराट आज पहली पारी में शतक लगाकर भी एक रिकॉर्ड बना सकते हैं। पहले बैटिंग करते हुए उनके नाम 21 शतक हैं, आज सेंचुरी लगाकर वह साउथ अफ्रीका के हाशिम अमला को पीछे छोड़ सकते थे। अमला के नाम भी पहली पारी में 21 सेंचुरी ही हैं।

ICC वनडे टूर्नामेंट में गेल से ज्यादा रन बनाने का मौका

ICC के वनडे टूर्नामेंट में कोहली आज क्रिस गेल से ज्यादा रन बना सकते हैं। वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी में कोहली के नाम 3 सेंचुरी समेत 1913 रन हैं। वह 65 रन बनाते ही क्रिस गेल को इस मामले में पीछे कर देते। गेल के नाम 52 मुकाबलों में 1977 रन हैं। इस रिकॉर्ड में सचिन टॉप पर हैं, जिनके नाम महज 61 मैचों में 2719 रन हैं।

वनडे में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बार हजार रन बनाने का मौका

विराट कोहली साल 2023 में अब तक वनडे फॉर्मेट में 966 रन बनाए हैं, जिसमें चार शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं। कोहली आज के मैच में 34 रन बना लेते हैं तो वह भारत की तरफ से वनडे में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बार हजार रनों का आंकड़ा पार करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। कोहली अभी इस मामले में सचिन के साथ संयुक्त रूप से पहले नंबर पर हैं, जिसमें दोनों खिलाड़ियों ने 7-7 बार ये कारनामा किया है।

ताज़ा हिंदी समाचार

शेफाली वर्मा ने रचा

शेफाली वर्मा ने रचा इतिहास: महिला टी20I में भारत के लिए सबसे ज़्यादा छक्के

ज़िम्बाब्वे बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा

ज़िम्बाब्वे बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा वनडे लाइव स्कोरकार्ड, ZIM vs AUS मैच

भारतीय निशानेबाजों का कमाल,

भारतीय निशानेबाजों का कमाल, 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में देश की कराई ‘चांदी’

IND-W बनाम BAN-W लाइव

IND-W बनाम BAN-W लाइव स्ट्रीमिंग: महिला एशियाई खेल 2026 सेमी फ़ाइनल 2 लाइव कैसे देखें

IND vs WI ODI:

IND vs WI ODI: इरफ़ान पठान चाहते हैं कि यशस्वी जायसवाल प्लेइंग XI में हों।

नीरज चोपड़ा हुए भावुक,

नीरज चोपड़ा हुए भावुक, एशियन गेम्स 2026 से बाहर होकर बोले- ‘मैं ठीक नहीं हूं’

BCCI की 95वीं AGM

BCCI की 95वीं AGM की मुख्य बातें: IPL 2027 पर अहम फ़ैसले, शताब्दी वर्ष और बड़े सुधार

रेप केस में 36

रेप केस में 36 दिन बाद अभिषेक पोरेल को मिली जमानत

एडम ज़म्पा ने 200

एडम ज़म्पा ने 200 वनडे विकेट पूरे किए: शेन वॉर्न के साथ ऑस्ट्रेलिया के खास क्लब में शामिल हुए।

एशियन गेम्स 2026 लाइव

एशियन गेम्स 2026 लाइव स्ट्रीमिंग: भारत में कब और कहां देखें लाइव?

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner