Pahalgam Terroist Attack : SRH Vs MI players black armbands

Ravi pic By - बुधवार, अप्रैल 23, 2025
Last Updated on अप्रैल 23, 2025 01:38 अपराह्न
Pahalgam Terroist Attack : SRH Vs MI players black armbands

आईपीएल 2025 का 41वां मुकाबला आज यानी 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाना है। यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ी और अंपायर हाथ पर काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरेंगे।

इसके पीछे वजह 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देना है। 2019 में हुए पुलवामा हमले के बाद घाटी में यह सबसे घातक हमला है। बीसीसीआई इस घटना से काफी दुखी है और अब आज के आईपीएल मैच के दौरान पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। यह जानकारी बीसीसीआई के एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी एएनआई को दी।

Black Armbands पहनकर उतरेंगे खिलाड़ी

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले में 26 पर्यटकों की जान चली गई और करीब 20 लोग घायल हो गए। आतंकवादी हमले में मारे गए लोग भारत के विभिन्न राज्यों कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, गुजरात, ओडिशा, हरियाणा, पश्चिम बंगाल और यूपी से थे।

Also Read: SRH vs MI Pitch Report: IPL Match 41 में राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच रिपोर्ट कैसी होगी?

रिपोर्ट के मुताबिक, पर्यटक विदेश से थे, जिनमें से एक नेपाल और एक यूएई का बताया जा रहा है। इस घटना के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के कई दिग्गजों ने सोशल मीडिया पर दुख जताया और भारत को एकजुट रहने को कहा। इस बीच, आईपीएल 2025 के 41वें मैच में आज सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी और अंपायर काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरेंगे।

मैच शुरू होने से पहले एक मिनट का मौन भी रखा जाएगा। इतना ही नहीं, इस मैच के लिए मैदान पर कोई चीयरलीडर्स नहीं होंगी। यह जानकारी बीसीसीआई के एक सूत्र ने समाचार एजेंसी एएनआई को दी।

SRH Vs MI Head to Head Record:

  • कुल मैच खेले गए - 24
  • हैदराबाद ने जीते - 10
  • मुंबई ने जीते -14

ताज़ा हिंदी समाचार

IND vs SL दूसरा

IND vs SL दूसरा टेस्ट: सरफराज खान ने धनंजय डी सिल्वा को किया स्लेज

पीडी बनाम ईडीआर मैच

पीडी बनाम ईडीआर मैच लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर डीपीएल मैच 40 लाइव कैसे देखें

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का डबल विकेट ओवर

IND vs SL: ऋषभ

IND vs SL: ऋषभ पंत आज विकेटकीपिंग क्यों नहीं कर रहे हैं? चोट से जुड़ी जानकारी यहाँ जानें।

FIH महिला हॉकी विश्व

FIH महिला हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ के बाद विश्व कप से बाहर हुई भारतीय टीम

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट शतक लगाकर हार्दिक पांड्या की बराबरी की।

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत में VKK बनाम ITT लाइव कैसे और कहाँ देखें

SDS बनाम NDT लाइव

SDS बनाम NDT लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर DPL मैच 39 को लाइव कैसे देखें

Bangladesh ने रचा इतिहास:

Bangladesh ने रचा इतिहास: ICC टेस्ट रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचा

Rishabh Pant ने तोड़ा

Rishabh Pant ने तोड़ा MS Dhoni का रिकॉर्ड, विदेश में बनाए सबसे ज्यादा टेस्ट

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner