पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने कहा कि श्रीलंका ने उनसे बेहतर क्रिकेट खेला। क्योंकि पाकिस्तान टीम मामूली अंतर से एशिया कप फाइनल में जगह बनाने से चूक गई। पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने अंतिम ओवर में 2 विकेट लिए और केवल चार रन देकर रोमांचक स्थिति पैदा कर दी। हालांकि असलांका की पारी ने श्रीलंका को जीत दिला दी।
कोलंबो में खेले गए एशिया कप के एक अहम मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं, हारकर टूर्नामेंट से बाहर हुई पाकिस्तान टीम के कप्तान मैच के बाद मायूस दिखे। उन्होंने कहा कि श्रीलंका ने हमसे अच्छा खेला।
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने कहा कि श्रीलंका ने उनसे बेहतर क्रिकेट खेला। क्योंकि पाकिस्तान टीम मामूली अंतर से एशिया कप फाइनल में जगह बनाने से चूक गई। पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने अंतिम ओवर में 2 विकेट लिए और केवल चार रन देकर रोमांचक स्थिति पैदा कर दी। हालांकि, आखिरी ओवर में जमान खान को 9 रन बचाने थे, लेकिन वह असफल रहे।
श्रीलंका खिलाफ मिली हार के बाद बाबर आजम
श्रीलंका ने खेला पाकिस्तान से बेहरतर क्रिकेट
मैच के बाद बाबर ने कहा, 'अंत में, हमने अपने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों से गेंदबाजी कराने का फैसला किया। यही कारण है कि मैंने शाहीन को गेंदबाजी दी। फिर हमने अंतिम ओवर के लिए जमान खान पर विश्वास किया। उन्होंने हमसे बेहतर क्रिकेट खेला, इसलिए वे जीत गए। हम हमारी गेंदबाजी और फील्डिंग से उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए, इसलिए हम हार गए।'
असलांका की साहस भारी पारी
बाबर आजम ने आगे कहा, 'बीच के ओवरों में, हम अच्छी गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं। उस साझेदारी (मेंडिस और समरविक्रमा के बीच) ने हमें नुकसान पहुंचाया। हम अच्छी शुरुआत कर रहे हैं, हम अच्छा फिनिश कर रहे हैं, लेकिन हम बीच के ओवरों में विकेट नहीं ले रहे हैं।'
मैच का हाल
बता करें मैच की तो बारिश के चलते यह 42 ओवर का खेला गया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 252 रन बनाए। रिजवान ने नाबाद 86 रन बनाए। पथिराना को तीन विकेट मिले। लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने 42 ओवर में 252 रन बनाकर मैच जीत लिया। चैरिथ असलांका ने नाबाद 49 रन बनाए।
ताज़ा हिंदी समाचार
IND vs NZ 3rd T20I हाइलाइट्स: भारत ने न्यूज़ीलैंड को 6 विकेट से रौंदा
अभिषेक शर्मा ने वैभव सूर्यवंशी के साथ मिलकर मचाई तबाही
अभिषेक शर्मा ने विदेशी सरजमीं पर ठोका सबसे तेज टी20 शतक, 35 गेंदों में तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
पाकिस्तान ने महिला इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी 2026 के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है।
अर्शदीप सिंह के 150 T20I विकेट: यह मुकाम हासिल करने वाले पहले भारतीय
विराट कोहली ने बैलन डी’ओर 2026 जीतने पर हैरी केन को दी बधाई, कहा- तुम इसके हकदार हो
पाकिस्तान बनाम श्रीलंका वनडे लाइव स्कोरकार्ड, PAK vs SL मैच
PAK बनाम SL 5वां वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: वनडे ट्राई-सीरीज का 5वां मैच कहां देखें
भारत बनाम न्यूज़ीलैंड तीसरा T20I लाइव स्कोरकार्ड, NZ vs IND मैच
IND vs NZ 3rd T20 Live Streaming: बिना पैसे खर्च किए फ्री में कैसे देखें मैच?

