PAK vs UAE 5th Match Detail: पाकिस्तान गुरुवार, 04 सितंबर 2025 को 08:30 PM IST पर संयुक्त अरब अमीरात T20I त्रिकोणीय श्रृंखला 2025 में संयुक्त अरब अमीरात से भिड़ेगा।
PAK vs UAE Match Preview: पाकिस्तान टीम ने त्रिकोणीय श्रृंखला में अपने शुरुआती दोनों मैच जीतकर अच्छी शुरुआत की लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए पिछले मैच में पाकिस्तान को 18 रन से हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में पाकिस्तान अफगानिस्तान के 169 रन के जवाब में 151 रन ही बना पाई। पाकिस्तान के तरफ से इस मैच में फहीम अशरफ ने 4 विकेट लिए हैं तथा प्रमुख गेंदबाज हारिस रऊफ ने सर्वाधिक 16 गेंद में 34 रन बनाए हैं। इस हार के बावजूद भी पाकिस्तान अंकतालिका में पहले स्थान पर है।
संयुक्त अरब अमीरात अभी तक श्रृंखला में जीत दर्ज नहीं कर पाई है और अंतिम स्थान पर है। अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए पिछले मैच में UAE टीम 188 रन का पीछा करते हुए 150 रन तक ही पहुंच पाई।
कप्तान मुहम्मद वसीम ने 67 रन की पारी खेलकर टीम को मैच में बनाए रखा विकेटकीपर बल्लेबाज राहुल चोपड़ा ने अर्धशतक लगाकर उनका दूसरे छोर से साथ निभाया। लेकिन बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिलने की वजह से टीम 38 रन से हार गई। UAE टीम ने अभी तक अच्छी टक्कर दी है। इस मैच में वह श्रृंखला में पहली जीत के इरादे से उतरेगी।
पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात के बीच टी20 में 1 मैच हुए हैं। इनमें से 1 में पाकिस्तान ने जीत हासिल की है जबकि संयुक्त अरब अमीरात ने 0 मैच जीते हैं।
शारजाह क्रिकेट स्टेडियम की पिच सूखी है और तेज़ गेंदबाज़ों के लिए मददगार है। 62 मीटर गहराई और 65 मीटर वर्गाकार पिच के कारण बाउंड्री लगाना एक आकर्षक विकल्प है। आमतौर पर, शारजाह का विकेट बल्लेबाज़ों और गेंदबाज़ों दोनों के लिए समान रूप से मददगार होता है। एक बार जब बल्लेबाज़ गेंदों की गति को समझ लेते हैं, तो उन्हें ऊँचे लक्ष्य बनाने का मौका मिलता है।
पाकिस्तान बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच त्रिकोणीय श्रृंखला में यह दूसरा मुकाबला है। दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले मैच में पाकिस्तान टीम 31 रन से विजेता रही है। पाकिस्तान ने इस मैच में 207 रन का लक्ष्य खड़ा किया जिसके जवाब में UAE 176 रन तक पहुंच पाई।
UAE टीम ने अभी तक श्रृंखला में अच्छी टक्कर दी है। अगर टीम की गेंदबाजी यूनिट इस मैच में अच्छा प्रदर्शन करती है तो वह पाकिस्तान से अपनी पिछली हार का बदला ले सकती है। पाकिस्तान टीम अनुभवी खिलाड़ियों के चलते इस मैच में आगे है और वह श्रृंखला में तीसरी जीत दर्ज कर सकती है।
1. साहिबजादा फरहान (WK), 2. सईम अयूब, 3. फखर जमान, 4. आगा सलमान (C), 5. हसन नवाज, 6. मोहम्मद नवाज, 7. मोहम्मद हारिस (WK), 8. फहीम अशरफ, 9. शाहीन अफरीदी, 10. हारिस रऊफ, 11. सुफियान मुकीम
1. वसीम मुहम्मद (कप्तान), 2. मुहम्मद जोहैब-खान, 3. एथन डिसूजा, 4. राहुल चोपड़ा (विकेटकीपर), 5. आसिफ-खान, 6. हर्षित कौशिक, 7. ध्रुव पाराशर, 8. मुहम्मद सगीर खान, 9. हैदर अली-आई, 10. जुनैद सिद्दीकी, 11. मुहम्मद बंगश रोहिद-खान
Also Read: ICC T20I Rankings of teams selected ahead of Asia Cup 2025
ताज़ा हिंदी समाचार
SA vs WI 3rd T20I Dream11 Prediction in Hindi, प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट, Fantasy Cricket Tips
IND vs NZ Dream11 Prediction in Hindi, 5th T20 Match Preview, Playing 11
PAK vs AUS Dream11 Prediction 2nd T20I, प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट, Fantasy Cricket Tips
MUM-W vs GJ-W Dream11 Prediction in Hindi, WPL 2026, 19th Match, Fantasy Cricket Tips
SL vs ENG Dream11 Prediction 1st T20I, प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट, Fantasy Cricket Tips
SA vs WI 2nd T20I Dream11 Prediction in Hindi, प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट, Fantasy Cricket Tips
PAK vs AUS Dream11 Prediction 1st T20I, प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट, Fantasy Cricket Tips
BLR-W vs UP-W Dream11 Prediction in Hindi, WPL 2026, 18th Match, Fantasy Cricket Tips
IND vs NZ Dream11 Prediction in Hindi, 4th T20 Match Preview, Playing 11
SA vs WI 1st T20I Dream11 Prediction in Hindi, प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट, Fantasy Cricket Tips