पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार को सोशल मीडिया के जरिये आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए राष्ट्रीय टीम की घोषणा की। पाकिस्तान की टीम आयरलैंड के खिलाफ तीन जबकि इंग्लैंड के खिलाफ चार टी20 इंटरनेशनल मैच खेलेगी। टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले पाकिस्तान इन सीरीज के सहारे अपनी तैयारी करेगी। जानें पाकिस्तान टीम में किसे जगह मिली।
पाकिस्तान ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है। तेज गेंदबाज हैरिस रउफ कंधे की चोट से उबर चुके हैं और राष्ट्रीय टीम में वापसी कर रहे हैं। वहीं, एक और तेज गेंदबाज हसन अली की भी स्क्वाड में वापसी हुई है।
पाकिस्तान की टीम आयरलैंड के खिलाफ तीन और इंग्लैंड के खिलाफ चार टी20 इंटरनेशनल मैच खेलेगी। इस तरह पाकिस्तान की टीम आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की तैयारी करेगी। पाकिस्तान की चयनकर्ता समिति ने लाहौर में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान टी20 इंटरनेशनल स्क्वाड की घोषणा की। 10 मई से पाकिस्तान के आयरलैंड दौरे की शुरुआत होगी। बाबर आजम टीम के कप्तान होंगे।
हाल ही में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू जमीन पर पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली थी, जो 2-2 से बराबर रही क्योंकि पहला मैच बारिश के कारण धुल गया था।
Also Read: SRH vs RR Impact Player, Playing 11, Match Preview, Pitch Report
ताज़ा हिंदी समाचार
T20 World Cup 2026: IND vs NED Dream11 Prediction in Hindi, 36th T20 Match
T20 World Cup 2026: SA vs UAE Dream11 Prediction in Hindi, 34th T20 Match
T20 World Cup 2026: ENG vs ITA Dream11 Prediction in Hindi, 29th T20 Match
T20 World Cup 2026: USA vs NAM Dream11 Prediction in Hindi, 26th T20 Match
T20 World Cup 2026: IND vs PAK Dream11 Prediction in Hindi, 27th T20 Match
T20 World Cup 2026: ENG vs SCO Dream11 Prediction in Hindi, 23th T20 Match
T20 World Cup 2026: CAN vs UAE Dream11 Prediction in Hindi, 20th T20 Match
T20 World Cup 2026: IND vs NAM Dream11 Prediction in Hindi, 18th T20 Match