Image Source: Twitter
अगले साल पाकिस्तान में होने वाले एशिया कप को लेकर पीसीबी के चेयरमैन रमीज राजा (Ramiz Raja) के बयान रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। रमीज राजा मेजबानी और भारत के खेलने पर लगातार कुछ न कुछ बोल रहे हैं। अब उन्होंने कहा कि अगर उनसे मेजबानी छीनी जाती है तो पाकिस्तान की टीम टूर्नामेंट में नहीं खेलेगी। एक हफ्ते पहले उन्होंने कहा था कि अगर भारत एशिया कप के लिए हमारे यहां नहीं आता है तो हम वनडे विश्व कप के लिए उनके यहां नहीं जाएंगे।
रमीज राजा (Ramiz Raja) ने रावलपिंडी में पाकिस्तान-इंग्लैंड टेस्ट से इतर कहा, "ऐसा नहीं है कि हमारे पास मेजबानी के अधिकार नहीं हैं और हम इसकी मेजबानी करने की अपील कर रहे हैं। हमने निष्पक्ष अधिकार जीते हैं। अगर भारत नहीं आता है, तो वे नहीं आएं। अगर पाकिस्तान से एशिया कप छीन लिया जाता है, तो शायद हम बाहर हो जाएंगे।"
रमीज राजा (Ramiz Raja) ने कहा, ''हमने दिखाया है कि हम बड़ी टीमों की मेजबानी कर सकते हैं। मैं द्विपक्षीय क्रिकेट से संबंधित मुद्दों को समझ सकता हूं, लेकिन एशिया कप एक बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट है। एशियाई देशों के लिए लगभग विश्व कप जितना बड़ा है। अगर मेजबानी हमसे वापस ही लेनी थी तो हमें क्यों दी गई? फिर भारत के पाकिस्तान दौरे के लेकर तरह-तरह के बयान क्यों दिए गए? मैं स्वीकार करता हूं कि भारत नहीं आएगा क्योंकि सरकार उन्हें आने की अनुमति नहीं देगी, लेकिन इस आधार पर मेजबानी तो नहीं छीनी जा सकती।''
Also Read: जैक क्राउली ने लगाया पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड की तरफ से सबसे तेज शतक
दरअसल, एशिया कप 2023 पहले पाकिस्तान में होना था। हालांकि, एशियन क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन जय शाह ने कहा था कि इसे न्यूट्रल जगह पर कराया जाएगा। उन्होंने कहा था कि इसे यूएई भी शिफ्ट किया जा सकता है।
जय शाह ने कहा- एशिया कप 2023 न्यूट्रल वेन्यू पर खेला जाएगा। भारत सरकार हमारी टीम के पाकिस्तान जाने की अनुमति पर फैसला करती है, इसलिए हम उस पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे, लेकिन 2023 एशिया कप के लिए यह तय किया गया है कि टूर्नामेंट एक न्यूट्रल वेन्यू पर आयोजित किया जाएगा। जय शाह के इस बयान के बाद पाकिस्तान में खलबली मच गई थी।
भारतीय टीम पिछली बार 2008 में पाकिस्तान गई थी। वहीं, पाकिस्तानी टीम 2016 में भारत की जमीन पर टी20 विश्व कप में खेलने आई थी। तनावपूर्ण राजनीतिक संबंधों के कारण पाकिस्तान के 2012-13 में सफेद गेंद की सीरीज के लिए भारत का दौरा करने के बाद से दोनों देशों के बीच कोई द्विपक्षीय क्रिकेट नहीं हुआ है। दोनों केवल एसीसी और आईसीसी आयोजनों में एक-दूसरे से खेली हैं।
Also Read: IPL 2023 में लागू होगा एक नया नियम, जानें कैसे काम करेगा यह नियम
ताज़ा हिंदी समाचार
T20 World Cup 2026: NEP vs ITA Dream11 Prediction in Hindi, 17th T20 Match
T20 World Cup 2026: ENG vs WI Dream11 Prediction in Hindi, 15th T20 Match
T20 World Cup 2026: AUS vs IRE Dream11 Prediction in Hindi, 14th T20 Match
T20 World Cup 2026: PAK vs USA Dream11 Prediction in Hindi, 12th T20 Match
T20 World Cup 2026: IND vs USA Dream11 Prediction in Hindi, 3rd T20 Match
T20 World Cup 2026: WI vs SCO Dream11 Prediction in Hindi, 2nd T20 Match
SL vs ENG Dream11 Prediction 3rd T20I, प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट, Fantasy Cricket Tips
GJ-W vs DEL-W Dream11 Prediction in Hindi, WPL 2026, Eliminator Match
SA vs WI 3rd T20I Dream11 Prediction in Hindi, प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट, Fantasy Cricket Tips
IND vs NZ Dream11 Prediction in Hindi, 5th T20 Match Preview, Playing 11