पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 3 अक्टूबर से यूएई में होने वाले महिला टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीम की घोषणा कर दी है, जिसमें फातिमा सना को कप्तानी सौंपने का बड़ा फैसला लिया गया है। इससे पहले निदा डार पाकिस्तान महिला टीम की कप्तानी कर रही थीं।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने 3 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक यूएई में खेले जाने वाले आगामी महिला टी20 विश्व कप 2024 के लिए 15 सदस्यीय पाकिस्तानी महिला टीम की घोषणा कर दी है। टीम की घोषणा के साथ ही पीसीबी ने एक बड़ा फैसला भी लिया है जिसमें निदा डार को कप्तानी से हटा दिया गया है और उनकी जगह फातिमा सना को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पीसीबी के इस फैसले की सबसे बड़ी वजह पिछले काफी समय से महिला टीम का निराशाजनक प्रदर्शन रहा है। हाल ही में संपन्न हुए महिला टी20 एशिया कप में पाकिस्तान टीम का सफर सेमीफाइनल के साथ ही खत्म हो गया।
22 वर्षीय फातिमा सना ने अब तक पाकिस्तानी महिला टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 41 वनडे और 40 टी20 मैच खेले हैं। फातिमा सना ने पाकिस्तान इमर्जिंग टीम की कप्तानी की है और साथ ही घरेलू क्रिकेट में भी यह जिम्मेदारी निभाई है। साल 2023 में जब पाकिस्तानी महिला टीम ने न्यूजीलैंड दौरे पर हेगले ओवल में खेले गए मैच में सुपर ओवर में जीत हासिल की थी, तो उसमें भी फातिमा ने ही टीम की कप्तानी की थी। फातिमा से पहले सभी फॉर्मेट में टीम की कप्तानी निदा डार करती थीं, जिन्हें बिस्माह मारूफ की जगह कप्तान बनाया गया था। आगामी टी20 विश्व कप में भारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के साथ पाकिस्तानी महिला टीम को ग्रुप ए में शामिल किया गया है, इसलिए सभी को आईसीसी द्वारा आयोजन स्थल में बदलाव के बाद संशोधित कार्यक्रम की घोषणा का इंतजार है।
फातिमा सना (कप्तान), आलिया रियाज, डायना बेग, गुल फिरोजा, इरम जावेद, मुनीबा अली (विकेटकीपर), नशरा सुंधू, निदा डार, ओमाइमा सोहेल, सदाफ शमास, सादिया इकबाल (subject to fitness), सिदरा अमीन, सईदा अरूब शाह, तस्मिया रुबाब, तुबा हसन।
Travelling Reserves - नाजिहा अल्वी (विकेटकीपर)।
Non-Travelling Reserves - रमीन शमीम और उम्म-ए-हानी।
ताज़ा हिंदी समाचार
इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी के लिए श्रीलंकाई टीम घोषित, हर्षािता समरविक्रमा बनीं कप्तान
जिम्बाब्वे ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, ब्रायन बेनेट कप्तान; ग्रीम क्रेमर की हुई वापसी
चर्चिल ब्रदर्स बनाम नॉर्थईस्ट यूनाइटेड FC मैच प्रीव्यू: भविष्यवाणी, टीम न्यूज और लाइनअप
अर्शदीप सिंह ने विकेट लेने का एक नया जश्न पेश किया है
IND vs NZ 1st ODI Highlights: कोहली की फिफ्टी और अर्शदीप के 4 विकेट की बदौलत भारत जीत
IND vs NZ 1st ODI: कोहली के 74 रन से भारत की 5 विकेट से जीत
विराट कोहली ने ODI में रचा इतिहास, नंबर-3 पर बनाए 13,000 रन का वर्ल्ड रिकॉर्ड
ब्लेयर टिकनर ने 11वें नंबर पर आकर 4 छक्के जड़े: वनडे का एक दुर्लभ रिकॉर्ड
वनडे में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले टॉप 5 भारतीय बल्लेबाज, जानें रोहित शर्मा की रैंकिंग
अंशुल कंबोज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रचा इतिहास, बुमराह के रिकॉर्ड की बराबरी की

