Header Banner

PCB ने बाबर आजम, शाहीन शाह अफरीदी और मोहम्मद रिजवान को दिया झटका

Ravi pic By - गुरुवार, जुलाई 04, 2024
Last Updated on जुलाई 04, 2024 05:19 अपराह्न
PCB ने बाबर आजम, शाहीन शाह अफरीदी और मोहम्मद रिजवान को दिया झटका

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के T20 वर्ल्ड कपमें खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) सख्त कदम उठाने को तैयार है। पीसीबी चेयरमैन मोहसीन नकवी ने बाबर आजम मोहम्मद रिजवान और शाहीन शाह अफरीदी को बड़ा झटका दिया है और उनको विदेशी जमीन पर खेलने जाने से रोक दिया है। नकवी ने साथ ही घरेलू क्रिकेट को लेकर बड़ा कदम उठाया है।

टी20 वर्ल्ड कप-2024 में खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट की हालत काफी खराब है। ये टीम लगातार आलोचनाएं झेल रही है। टूर्नामेंट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) भी सख्त रुख अपना चुका है। टू्र्नामेंट के बाद खबर आई थी कि पीसीबी अपने खिलाड़ियों पर लगाम लगाएगा और विदेशी टी20 लीगो में हिस्सेदारी को लेकर कड़ा कदम उठाएगा।

पीसीबी ने इसकी शुरुआत कर दी है और निशाने पर आए हैं टी20 टीम के कप्तान बाबर आजम, विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी। इन तीनों खिलाड़ियों को पीसीबी ने कड़ा झटका दिया है।

PCB ने बाबर आजम, शाहीन शाह अफरीदी और मोहम्मद रिजवान नहीं दी NOC

बाबर आजम, रिजवान और शाहीन को कनाडा की जीटी20 लीग में हिस्सा लेना था, लेकिन पीसीबी ने इन तीनों को इस लीग में खेलने की अनुमति नहीं दी है। पीसीबी चेयरमैन मोहसीन नकवी ने एनओसी देने से मना कर दिया है और साफ कहा है कि देश पहले है। नकवी ने कहा है कि जो खिलाड़ी एनओसी मांग रहे हैं उन्हें मना कर दिया गया है और इसके पीछे का कारण आने वाली टेस्ट सीरीज है। बाबर, रिजवान और शाहीन ने कनाडा लीग में खेलने को लेकर एनओसी मांगी थी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में नकवी ने कहा कि खराब प्रदर्शन के लिए सेलेक्शन कमेटी को भी एक हद तक के लिए जिम्मेदार माना जाएगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि नेशनल टीम में सेलेक्शन से पहले घरेलू क्रिकेट का खिलाड़ियों के प्रदर्शन को लेकर एक पैमाना तय किया जाएगा।

मिलेगी कड़ी सजा

नकवी ने साथ ही साफ कर दिया है कि जो खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट को नजरअंदाज करेंगे, उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने की इजाजत नहीं मिलेगी। हालांकि नकवी ने ये नहीं बताया कि कप्तानी में बदलाव होगा कि नहीं। उन्होंने ये जरूर कहा है कि पूर्व क्रिकेटरों से कई मामलों में सलाह जरूर ली जाएगी।

Also Read: Captains with the highest win percentage in ICC tournament history

ताज़ा हिंदी समाचार

Bangladesh ODI Squad: ट्राई-सीरीज

Bangladesh ODI Squad: ट्राई-सीरीज के लिए बांग्लादेश टीम घोषित, मिस्ट्री स्पिनर एलिस अल इस्लाम शामिल

मैट रेनशॉ ने अपना

मैट रेनशॉ ने अपना दूसरा टेस्ट शतक लगाया: टेस्ट में 9 साल का इंतज़ार खत्म किया।

एक कैलेंडर वर्ष में

एक कैलेंडर वर्ष में T20I में सबसे ज़्यादा छक्के: ईशान किशन ने रचा इतिहास

जिम्बाब्वे महिला टीम का

जिम्बाब्वे महिला टीम का ऐलान, 16 अक्टूबर से भारत दौरा शुरू

CJP प्रोटेस्ट पर दानिश

CJP प्रोटेस्ट पर दानिश कनेरिया का रिएक्शन, दिल्ली पुलिस की तैयारी पर कसा तंज

भारत vs न्यूजीलैंड 2026:

भारत vs न्यूजीलैंड 2026: कीवी टीम को तीसरा झटका, विलियम ओरूर्के बाहर

भारत-वेस्टइंडीज मैच में बने

भारत-वेस्टइंडीज मैच में बने 501 रन, T20I इतिहास में रचा नया रिकॉर्ड

IPL 2027: CSK को

IPL 2027: CSK को बड़ा झटका, माइकल हसी ने 8 साल बाद छोड़ी टीम

हॉकी: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी

हॉकी: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 से हटा पाकिस्तान, बांग्लादेश को मिला मौका

IND vs WI: वेस्टइंडीज

IND vs WI: वेस्टइंडीज ने भारत के 249 रनों के विशाल लक्ष्य को पछाड़ा, शाई होप के शतक से हासिल की ऐतिहासिक जीत

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner