Header Banner

PCB अध्यक्ष रमीज राजा को किया बर्खास्त, नजम सेठी होंगे अगले अध्यक्ष

Kaif pic By - बुधवार, दिसंबर 21, 2022
Last Updated on दिसंबर 21, 2022 04:48 अपराह्न
PCB अध्यक्ष रमीज राजा को किया बर्खास्त, नजम सेठी होंगे अगले अध्यक्ष

PCB president Rameez Raja sacked, Najam Sethi will be the next president

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन रमीज राजा (Rameez Raja) को बर्खास्त कर दिया गया है। उनके स्थान पर नजम सेठी (Najam Sethi) अब कुर्सी संभालेंगे। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने नजम सेठी के नाम पर मुहार लगा दी है। इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज गंवा दी थी। उसके बाद इस बात की चर्चा हो रही थी कि रमीज राजा की कुर्सी जा सकती थी।

इंग्लैंड सीरीज के दौरान ही बोर्ड के पूर्व सदस्यों के नेतृत्व में एक गुट ने रमीज को पीसीबी अध्यक्ष के पद से हटाने के लिए एक अभियान शुरू किया था। इस गुट का दावा था कि पर्दे के पीछे कोई खेल खेला जा रहा है। देश के कानून मंत्रालय ने पीसीबी में बदलाव के लिए बोर्ड के संरक्षक प्रधानमंत्री से मुलाकात की भी की थी। नजम सेठी की बात करें तो वह जून 2013 से जनवरी 2014 तक, फरवरी 2014 से मई 2014, अगस्त 2017 से अगस्त 2018 तक पीसीबी के चेयरमैन थे। यह उनका चौथा कार्यकाल होगा।

जब इमरान खान की पार्टी ने 2018 के आम चुनावों में अधिकांश सीटें जीतीं, तो नजम सेठी ने पीसीबी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। पीसीबी बोर्ड के संविधान के मुताबिक, प्रधानमंत्री ही अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवारों को नामांकित करता है। इसके बाद उनमें से किसी एक को 'बोर्ड ऑफ गवर्नर्स' बतौर अध्यक्ष चुनता है। रमीज राजा को 2021 में पीसीबी अध्यक्ष बनाया गया।

Also Read: दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हुए रोहित शर्मा, साथ हि फ़ास्ट बॉलर नवदीप सैनी भी चोटिल हुए

Possible11

Image Source: Twitter

इमरान खान के बाद जब शाहबाज शरीफ देश के प्रधानमंत्री बने तो ऐसा माना गया था कि रमीज राजा (Rameez Raja) की कुर्सी जा सकती थी। हालांकि, रमीज (Rameez Raja) काफी दिनों तक अपनी कुर्सी बचाने में कामयाब रहे। अब इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में टीम के खराब प्रदर्शन और कई आरोपों के बाद उन्हें हटा दिया गया।

पाकिस्तान टीम घर में हारी टेस्ट सीरीज़

आपको बता दें कि पाकिस्तान को हाल ही में अपने ही घर में इंग्लैंड के हाथों 0-3 से बुरी हाल झेलनी पड़ी थी. पाकिस्तान के क्रिकेट इतिहास में यह पहली बार हुआ था, जब पाकिस्तान को अपने ही घर में किसी टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप झेलनी पड़ी हो. इंग्लैंड से पहले ऑस्ट्रेलिया ने भी पाकिस्तान को उसके घर में मात दी थी.

बयानों को लेकर विवादों में रहते है रमीज राजा

कुछ दिनों पहले एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष जय शाह ने पाकिस्तान से 2023 एशिया कप की मेजबानी छीनने की बात भी कही थी। जय शाह ने कहा था कि भारतीय टीम 2023 एशिया कप खेलने पाकिस्तान नहीं जाएगी। इस टूर्नामेंट के लिए कोई न्यूट्रल वेन्यू तय किया जाएगा। इसके बाद रमीज राजा ने अगले साल भारत में होने वाले वर्ल्ड कप से टीम का नाम वापस लेने की भी धमकी दी थी। हालांकि, बाद में उन्होंने कहा था कि लोग इसी तरह का जवाब चाहते हैं।

Also Read: BCCI Central Contracts 2023, Promotion of Suryakumar Yadav and Hardik

ताज़ा हिंदी समाचार

इंटर-ज़ोनल वॉलीबॉल फ़ाइनल की झलकियाँ: WZ-1

इंटर-ज़ोनल वॉलीबॉल फ़ाइनल की झलकियाँ: WZ-1 ने कॉर्पोरेट ऑफ़िस को हराया

भारतीय पुरुषों ने श्रीलंका पर दबदबा

भारतीय पुरुषों ने श्रीलंका पर दबदबा बनाते हुए ग्रुप चरण को बिना कोई मैच हारे पूरा किया; सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेंगे

IND vs NZ 4th T20I हाइलाइट्स:

IND vs NZ 4th T20I हाइलाइट्स: ग्लेन फिलिप्स के शतक की बदौलत ऑकलैंड में कीवी की जीत

नॉर्थईस्ट यूनाइटेड FC बनाम बेंगलुरु FC

नॉर्थईस्ट यूनाइटेड FC बनाम बेंगलुरु FC लाइव स्ट्रीमिंग: ISL 2026-27 का मैच लाइव कहाँ देखें?

6, 6, 6, 6, 6, विकेट!

6, 6, 6, 6, 6, विकेट! नितीश रेड्डी ने ग्लेन फिलिप्स से लिया बदला

IND vs PAK हांगकांग सिक्सस हाइलाइट्स:

IND vs PAK हांगकांग सिक्सस हाइलाइट्स: पाकिस्तान ने भारत को 4 विकेट से हराया

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड चौथा T20I लाइव

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड चौथा T20I लाइव स्कोरकार्ड, NZ vs IND मैच

NZ बनाम IND चौथा T20I लाइव

NZ बनाम IND चौथा T20I लाइव स्ट्रीमिंग: आज भारत बनाम न्यूज़ीलैंड का मैच कहाँ देखें?

न्यूजीलैंड में विराट कोहली का जबरदस्त

न्यूजीलैंड में विराट कोहली का जबरदस्त क्रेज, ऑकलैंड एयरपोर्ट पर उमड़ी फैंस की भीड़, वीडियो वायरल

IPL 2027: मुंबई इंडियंस को मिले

IPL 2027: मुंबई इंडियंस को मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा बने बैटिंग कोच

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner