Header Banner

Praveen Jayawickrama ICC ने एक गेंदबाज पर फिक्सिंग का आरोप लगाया

Ravi pic By - गुरुवार, अगस्त 08, 2024
Last Updated on अगस्त 08, 2024 05:55 अपराह्न
Praveen Jayawickrama ICC ने एक गेंदबाज पर फिक्सिंग का आरोप लगाया

श्रीलंका ने बुधवार को ही भारतीय टीम को तीन मैचों की वनडे सीरीज में हराया है। उसने भारत के खिलाफ 27 साल बाद वनडे सीरीज जीती। इस खुशी के बीच अचानक से उसे एक दुख भरी खबर मिल गई। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने श्रीलंकाई स्पिनर पर मैच फिक्सिंग के आरोप लगाए हैं। इस खिलाड़ी के पास अपनी सफाई देने के लिए 14 दिन का समय है।

श्रीलंका के स्पिनर प्रवीण जयविक्रमा पर आईसीसी ने एंटी करप्शन कोड के उल्लंघन के आरोप लगाए हैं। आईसीसी ने गुरुवार को बताया है कि श्रीलंकाई स्पिनर ने तीन नियमों का उल्लंघन किया है। जयविक्रमा पर आरोप हैं कि उनसे जब मैच फिक्स करने को लेकर संपर्क किया गया तो उन्होंने इसकी जानकारी क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था को नहीं दी। इसके अलावा उन्होंने जांच में भी बाधा डालने की कोशिश की।

आईसीसी के मुताबिक, श्रीलंका में खेली जाने वाली लंका प्रीमियर लीग के 2021 सीजन के दौरान जयविक्रमा से मैच फिक्स करने के लिए संपर्क किया गया था। इसके अलावा उनसे कहा गया था कि वह एक अन्य खिलाड़ी से इसी टूर्नामेंट में मैच फिक्स करने को कहें।

praveenjayawickrama

जयविक्रमा के पास 14 दिन

आईसीसी ने अपने बयान में कहा है कि श्रीलंकाई खिलाड़ी ने उन मैसेजेस को डिलीट कर दिया जिनमें उनसे फिक्सिंग करने की बातें कहीं गई थीं। आईसीसी ने अपने बयान में कहा, "श्रीलंकाई गेंदबाज ने अपने पास से उन मैसेजेस को डिलीट कर दिया जिनमें से मैच फिक्स करने को कहा गया था। जयविक्रमा के पास अपने ऊपर लगे आरोपों के जवाब देने के लिए छह अगस्त से लेकर 14 दिन का समय है।

प्रवीण जयविक्रमा 2021 में किया डेब्यू

श्रीलंकाई गेंदबाज ने साल 2021 में ही अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। उन्होंने अप्रैल में अपना पहला टेस्ट मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। इस मैच में जयविक्रमा ने 11 विकेट अपने नाम किए थे। जून 2022 में उन्होंने श्रीलंका के लिए अपना आखिरी मैच खेला था। अभी तक उन्होंने श्रीलंका के लिए पांच टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें 25 विकेट अपने नाम किए हैं। वनडे में उन्होंने श्रीलंका के लिए पांच मैचों में पांच ही विकेट हासिल किए हैं। टी20 में भी उन्होंने अपने देश के लिए पांच मैच खेलते हुए दो विकेट लिए हैं।

ताज़ा हिंदी समाचार

वर्ल्ड कप जीत के बाद एमएस

वर्ल्ड कप जीत के बाद एमएस धोनी ने स्मृति मंधाना को किया था मैसेज, हुआ खुलासा

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में भारत

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में भारत की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से हराया

IFL 2026-27: रियल कश्मीर बनाम नागालैंड

IFL 2026-27: रियल कश्मीर बनाम नागालैंड यूनाइटेड, एक ऐतिहासिक सीज़न ओपनर के साथ लीग की शुरुआत

भारत बनाम पाकिस्तान हांगकांग सिक्सस 2026:

भारत बनाम पाकिस्तान हांगकांग सिक्सस 2026: प्लेइंग 11, लाइव प्रसारण और मैच प्रेडिक्शन

Womens Emerging Nations Trophy 2026 Schedule:

Womens Emerging Nations Trophy 2026 Schedule: यूएई में खेला जाएगा टूर्नामेंट, देखें पूरा शेड्यूल

Lockie Ferguson Ruled Out: लोकी फर्ग्यूसन

Lockie Ferguson Ruled Out: लोकी फर्ग्यूसन भारत के खिलाफ T20I सीरीज से बाहर

वकार यूनिस रैपिड फायर राउंड: पाकिस्तान

वकार यूनिस रैपिड फायर राउंड: पाकिस्तान के बजाय 8 भारतीय खिलाड़ियों को चुना

IPL 2027: मुंबई इंडियंस ने लसिथ

IPL 2027: मुंबई इंडियंस ने लसिथ मलिंगा और 2 अन्य कोचों को बर्खास्त किया

17 ओवर में ही वनडे मैच

17 ओवर में ही वनडे मैच जीती टीम इंडिया, वनडे सीरीज में भी क्लीन स्वीप

Ben White Retires: आयरलैंड के स्पिनर

Ben White Retires: आयरलैंड के स्पिनर बेन वाइट ने 28 साल की उम्र में लिया संन्यास

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner