Champions Trophy Promo: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्तान को मिली है, जिसकी तैयारियों में पीसीबी पिछले लम्बे समय से जुटा हुआ है। इस मेगा इवेंट का आधिकारिक शेड्यूल अभी तक ऐलान नहीं हुआ है। हालांकि, टूर्नामेंट के अगले साल फरवरी और मार्च के बीच में होने की उम्मीद है। इसी बीच स्टार स्पोर्ट्स ने सोमवार को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का प्रोमो जारी किया, जिसमें कई प्रमुख खिलाड़ी नजर आ रहे हैं।
स्टार स्पोर्ट्स ने सोमवार को सोशल मीडिया पर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर खास वीडियो शेयर किया। इस प्रोमो में विराट कोहली, रोहित शर्मा के अलावा शाहीन अफरीदी, जोस बटलर, जोफ्रा आर्चर, सूर्यकुमार यादव और हेनरिक क्लासेन जैसे खिलाड़ी नजर आ रहे हैं। प्रोमो को देखने के बाद फैंस के उत्साह में इजाफा होना पक्का है।
वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, '2025 में ICC चैंपियंस ट्रॉफी की वापसी के साथ दिल की धड़कन बढ़ाने वाले क्रिकेट एक्शन के लिए तैयार हो जाइए। कौन जीतेगा यह ट्रॉफी?'
प्रोमो पर फैंस के भी रिएक्शंस सामने आ रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'रोहित शर्मा के कुशल नेतृत्व में भारत जीतेगा।' एक दूसरे फैन ने लिखा, 'स्टार स्पोर्ट्स आपने दिल खुश कर दिया अब मुझे लगता है CT 2025 का जल्दी ही बड़ा अपडेट आएगा।'
गौरतलब हो कि चैंपियंस ट्रॉफी का पिछला एडिशन 2017 में इंग्लैंड में खेला गया था और फाइनल मुकाबले में भारत को मात देकर पाकिस्तान ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। इस बार पाकिस्तान की टीम खिताब बचाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। हालांकि, ये उसके लिए इतना आसान नहीं होगा क्योंकि 7 और टीमें इस रेस में शामिल होंगी।
Also Read: आज ही के दिन साल 2011 में वीरेंद्र सहवाग ने वनडे में दोहरा शतक जड़ रच दिया था इतिहास
ताज़ा हिंदी समाचार
IND vs SL दूसरा टेस्ट: सरफराज खान ने धनंजय डी सिल्वा को किया स्लेज
पीडी बनाम ईडीआर मैच लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर डीपीएल मैच 40 लाइव कैसे देखें
Watch Video: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का डबल विकेट ओवर
IND vs SL: ऋषभ पंत आज विकेटकीपिंग क्यों नहीं कर रहे हैं? चोट से जुड़ी जानकारी यहाँ जानें।
FIH महिला हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ के बाद विश्व कप से बाहर हुई भारतीय टीम
ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट शतक लगाकर हार्दिक पांड्या की बराबरी की।
TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत में VKK बनाम ITT लाइव कैसे और कहाँ देखें
SDS बनाम NDT लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर DPL मैच 39 को लाइव कैसे देखें
Bangladesh ने रचा इतिहास: ICC टेस्ट रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचा
Rishabh Pant ने तोड़ा MS Dhoni का रिकॉर्ड, विदेश में बनाए सबसे ज्यादा टेस्ट

