ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर ब्रैड हॉग हाल ही में पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद रिजवान की अंग्रेजी का मजाक उड़ाने के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए थे। अब एक और वीडियो ने इंटरनेट यूजर्स को नाराज कर दिया है।
पाकिस्तान सुपर लीग की फ्रेंचाइजी मुल्तान सुल्तान्स ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें पीएसएल शुभंकर को पीएसएल ट्रॉफी के साथ खड़ा दिखाया गया है। तभी पीछे से रोहित शर्मा की आवाज आती है, जिसमें वह कहते नजर आ रहे हैं कि ट्रॉफी जीतना आसान नहीं है।
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में यह बयान दिया था। बहरहाल, मुल्तान सुल्तांस के वीडियो ने भारतीय फैंस को गुस्सा दिलाया और सोशल मीडिया पर इसकी जमकर किरकिरी हो रही है।
एक यूजर ने कमेंट किया- शर्मनाक हरकत। एक यूजर ने लिखा कि रोहित की ऑडियो से दूर रहना चाहिए था। एक यूजर ने कमेंट किया कि मैं उन पाकिस्तानियों को खोज रहा हूं, जिन्होंने ब्रेड हॉग पर भड़ास निकाली थी। विशेषकर अमेरक्रिक और बेहरम व जो खुद को तटस्थ कहते हैं।
पाकिस्तान सुपर लीग के 10वें सीजन का आगाज 11 अप्रैल को होगा। उद्घाटन मैच गत चैंपियन इस्लामाबाद यूनाइटेड और लाहौर कलंदर्स के बीच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। छह टीमें टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी। पीएसएल 10 में 11 अप्रैल से 18 मई के बीच 34 मैच खेले जाएंगे। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम को 13 मैचों की मेजबानी मिली है। जिसमें एलिमिनेटर और फाइनल शामिल है।
ताज़ा हिंदी समाचार
IND vs SL दूसरा टेस्ट: सरफराज खान ने धनंजय डी सिल्वा को किया स्लेज
पीडी बनाम ईडीआर मैच लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर डीपीएल मैच 40 लाइव कैसे देखें
Watch Video: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का डबल विकेट ओवर
IND vs SL: ऋषभ पंत आज विकेटकीपिंग क्यों नहीं कर रहे हैं? चोट से जुड़ी जानकारी यहाँ जानें।
FIH महिला हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ के बाद विश्व कप से बाहर हुई भारतीय टीम
ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट शतक लगाकर हार्दिक पांड्या की बराबरी की।
TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत में VKK बनाम ITT लाइव कैसे और कहाँ देखें
SDS बनाम NDT लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर DPL मैच 39 को लाइव कैसे देखें
Bangladesh ने रचा इतिहास: ICC टेस्ट रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचा
Rishabh Pant ने तोड़ा MS Dhoni का रिकॉर्ड, विदेश में बनाए सबसे ज्यादा टेस्ट

