Header Banner

PSL 2026 Controversy: सफेद गेंद हुई गुलाबी, मार्नस लाबुशेन भी हैरान

Kaif pic - Friday, Mar 27, 2026
Last Updated on Mar 27, 2026 11:12 AM
PSL 2026 Controversy: सफेद गेंद हुई गुलाबी, मार्नस लाबुशेन भी हैरान

Image Source: X

PSL 2026 Controversy: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के नए सीजन का आगाज हो चुका है, लेकिन पहले ही मुकाबले ने खेल से ज्यादा विवादों की वजह से सुर्खियां बटोर ली हैं। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में हैदराबाद किंग्समेन और मौजूदा चैंपियन लाहौर कलंदर्स के बीच खेले गए मैच में एक ऐसी घटना घटी, जिसने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है। मैच के दौरान सफेद गेंद (White Ball) का रंग बदलकर अचानक गुलाबी (Pink) हो गया, जिसके बाद टूर्नामेंट के इंतजामों पर सवाल उठने लगे हैं।

जर्सी का रंग चढ़ने से गुलाबी हुई सफेद गेंद

मैच के दौरान जब हैदराबाद किंग्समेन की टीम गेंदबाजी कर रही थी, तब खिलाड़ियों ने गेंद को चमकाने के लिए उसे अपनी जर्सी पर रगड़ना (Rub) शुरू किया। क्रिकेट में यह एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन हैरानी तब हुई जब खिलाड़ियों की जर्सी का रंग गेंद पर उतरने लगा। देखते ही देखते सफेद गेंद पूरी तरह से गुलाबी हो गई।

कप्तान मार्नस लाबुशेन ने अंपायर से की शिकायत

हैदराबाद किंग्समेन के कप्तान मार्नस लाबुशेन इस घटना को देखकर दंग रह गए। उन्होंने मैच के दौरान ही मैदानी अंपायरों से इसकी शिकायत की। लाबुशेन ने बताया कि खेल के दूसरे ओवर से ही गेंद का रंग बदलना शुरू हो गया था।

"मैंने दूसरे ओवर के बाद ही अंपायर से पूछा था कि यह क्या हो रहा है? गेंद लाल/गुलाबी हो चुकी है। यह निश्चित रूप से कपड़ों के रंग की वजह से हुआ है। मैंने अपने करियर में ऐसा पहले कभी नहीं देखा।" - मार्नस लाबुशेन

खराब क्वालिटी की जर्सी पर उठे सवाल

लाबुशेन ने उम्मीद जताई कि फ्रेंचाइजी मालिक इस गंभीर मुद्दे पर ध्यान देंगे। उन्होंने मजाकिया लहजे में तंज कसते हुए कहा कि बल्ले या पैड का पेंट गेंद पर लगना तो सुना था, लेकिन कपड़ों का रंग उतरना अविश्वसनीय है। उन्होंने सुधार की मांग करते हुए कहा कि अगले मैचों में खिलाड़ियों को बेहतर किट मिलनी चाहिए।

मैच का परिणाम और हैदराबाद का वायरल पोस्ट

मैदान पर मचे इस घमासान के बीच लाहौर कलंदर्स ने शानदार खेल दिखाते हुए यह मैच 69 रनों से जीत लिया। हालांकि, हार के बावजूद हैदराबाद किंग्समेन ने सोशल मीडिया पर अपनी खेल भावना और सेंस ऑफ ह्यूमर से दिल जीत लिया। उन्होंने 'X' (ट्विटर) पर पोस्ट किया:

Also Read: IPL 2026: Full Schedule for Phase 2 Announced by BCCI

ताज़ा हिंदी समाचार