आईपीएल 2024 के 33वें मैच में पंजाब किंग्स का आमना-सामना मुंबई इंडियंस के साथ होगा। पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2024 में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। पंजाब की टीम ने मौजूदा सीजन में 6 मैचों में से 2 मैचों में जीत का स्वाद चखा है, जबकि 4 मैचों में शिखर धवन की कप्तानी वाली पंजाब की टीम को हार का सामना करना पड़ा।
दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस की टीम ने मौजूदा सीजन में 2 मैच जीते, जबकि 4 मैचों में हार झेली। अब दोनों टीमों के बीच मुकाबला पंजाब के नए ग्राउंड मुल्लांपुर के महाराजा यादविंदर सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। ऐसे में जानते हैं पंजाब बनाम मुंबई की पिच कैसा खेलेगी
चंडीगढ़ के नवनिर्मित स्टेडियम में खेला जाने वाला यह पहला मैच होगा। पिच से बल्लेबाजों को अधिक मदद मिलने की संभावना है। टॉस जीतने वाली टीमें पिच के व्यवहार के बारे में जानने के लिए पहले गेंदबाजी करना चाहेंगी
Also Read: PBKS vs MI Aaj ki Dream11 team, Prediction, Fantasy Cricket Winning Tips
मुल्लांपुर की पिच पर बैटर्स को जमकर चौके-छक्कों की बरसात करते हुए देखा जाता है। गेंद बल्ले से काफी अच्छे तरफ से कनेक्ट होती है और इस मैदान पर बैटिंग करना आसान है, लेकिन पिछले दो मैचों में पंजाब की टीम को संघर्ष करते हुए देखा गया। मुल्लांपुर के महाराजा यादविंदर सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल के कुल 3 मैच खेले गए हैं, जिसमें एक मैच मेजबान टीम ने जीता है, जबकि 2 मैच मेहमान टीम ने जीते। इस ग्राउंड पर सबसे ज्यादा स्कोर 180 रन का रहा और सबसे कम स्कोर 147 रन का बना।
आईपीएल के इतिहास में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच 31बार भिड़ंत हो चुकी है, जिसमें मुंबई इंडियंस ने 16 मैच जीते, जबकि पंजाब किंग्स को 15 मैच में जीत मिली।
Also Read: PBKS vs MI Dream11 Prediction, Team, Match-33, Fantasy Cricket Tips
ताज़ा हिंदी समाचार
IND vs NZ दूसरा T20I: आज ईशान किशन क्यों नहीं खेल रहे हैं?
Watch: न्यूजीलैंड ODI सीरीज से पहले विराट कोहली के प्रैक्टिस वीडियो वायरल, दिखा किंग का आक्रामक अंदाज
भारत बनाम न्यूज़ीलैंड दूसरा T20I लाइव स्कोरकार्ड, IND vs NZ मैच
IND vs NZ दूसरा T20I लाइव स्ट्रीमिंग: TV और ऑनलाइन कहाँ देखें
इरफान पठान ने किया गौतम गंभीर का समर्थन, आलोचकों को दिया करारा जवाब
किरोन पोलार्ड मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच बने; IPL 2027 के लिए संभालेंगे जिम्मेदारी
WTC 2029 फाइनल की तारीख घोषित, 2028 ओलंपिक क्रिकेट क्वालीफायर पर ICC का बड़ा फैसला
लाइव रग्बी मैच में कर्टिस ग्रेगरी ने मारी लात, फैंस ने की लाइफटाइम बैन की मांग
IND vs NZ दूसरा टी20 लाइव स्ट्रीमिंग: कब और कहां देखें भारत-न्यूजीलैंड का मैच?
एशियन पैरा गेम्स में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, 114 मेडल जीतकर बनाया रिकॉर्ड

