Header Banner

Rajasthan Royals replace Sandeep Sharma with Nandre Burger

Ravi pic By - गुरुवार, मई 08, 2025
Last Updated on मई 08, 2025 03:55 अपराह्न
Rajasthan Royals replace Sandeep Sharma with Nandre Burger

राजस्थान रॉयल्स के स्पीड स्टार संदीप शर्मा आईपीएल 2025 के बचे हुए मैचों से बाहर हो गए हैं। संदीप को उंगली में चोट लग गई है, जिसके कारण वह आगामी मैचों में नहीं खेल पाएंगे। उनकी जगह आरआर टीम ने दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर को अपनी टीम में शामिल किया है। नांद्रे बर्गर अपनी घातक गति के लिए जाने जाते हैं और 150 किमी प्रति घंटे (नांद्रे बर्गर बॉलिंग स्पीड) की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं।

संदीप शर्मा ने आईपीएल 2025 में कुल 10 मैच खेले और 9 विकेट लिए, लेकिन अब वह उंगली की चोट के कारण अगले मैचों में नहीं खेल पाएंगे। साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर की बात करें तो उन्होंने 2024 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए आईपीएल में डेब्यू किया था। पिछले सीजन में उन्होंने 6 मैचों में 7 विकेट लिए थे। अब RR ने नांद्रे बर्गर को 3.5 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है।

आईपीएल 2025 का सीजन राजस्थान रॉयल्स के लिए मुश्किलों से भरा रहा है। आरआर फ्रेंचाइजी ने गुरुवार को ही टॉप ऑर्डर बल्लेबाज नीतीश राणा के रिप्लेसमेंट का ऐलान किया। नीतीश की जगह दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी लुआन ड्रि प्रीटोरियस राजस्थान टीम में शामिल हुए हैं। आरआर ने प्रीटोरियस को 30 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है।

नीतीश और संदीप के अलावा राजस्थान टीम के कप्तान संजू सैमसन भी टूर्नामेंट की शुरुआत से ही चोट से जूझ रहे हैं, इसलिए फिलहाल रियान पराग आरआर टीम की कप्तानी कर रहे हैं। यह टीम अब तक आईपीएल 2025 में खेले गए 12 मैचों में सिर्फ 3 जीत दर्ज कर सकी है। राजस्थान पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है और टीम के खराब प्रदर्शन के लिए हेड कोच राहुल द्रविड़ की भी आलोचना हो रही है।

Also Read: Rajasthan Royals replace injured Nitish Rana with Luan-Dre Pretorius in the team

ताज़ा हिंदी समाचार

एशियन गेम्स 2026: भारत

एशियन गेम्स 2026: भारत की महिला स्कीट टीम ने जीता कांस्य पदक

एशियन गेम्स 2026: प्राचीति

एशियन गेम्स 2026: प्राचीति नागपुरकर बनीं पहली भारतीय MMA रेफरी

ILT20 Season 5 Auction:

ILT20 Season 5 Auction: 1 अक्टूबर को दुबई में होगी नीलामी, जानें पर्स, RTM और स्क्वॉड के सभी नियम

चेक गणराज्य ने ग्रेट

चेक गणराज्य ने ग्रेट ब्रिटेन को हराकर बिली जीन किंग कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई

Colin Ingram Retires: दक्षिण

Colin Ingram Retires: दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज कोलिन इंग्रम ने क्रिकेट से लिया संन्यास

IND-W vs SL-W Highlights:

IND-W vs SL-W Highlights: भारत ने श्रीलंका को हराकर जीता एशियन गेम्स गोल्ड

ENG बनाम SL 1st

ENG बनाम SL 1st ODI, पिच रिपोर्ट: रिवरसाइड ग्राउंड पिच रिपोर्ट और मौसम का पूर्वानुमान

भारत की बेटियों ने

भारत की बेटियों ने जीता गोल्ड; महिला क्रिकेट फ़ाइनल में श्रीलंका को करारी शिकस्त दी।

India vs Japan T20I

India vs Japan T20I Highlights: भारत ने जापान को 2 रन से हराया

IND vs JPN 5-ओवर

IND vs JPN 5-ओवर का मुकाबला: भारत को 32-4 पर रोकने के बाद जापान को जीत के लिए 33 रन चाहिए

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner