Header Banner

Rashid Khan no-look shot Video

Ravi pic By - सोमवार, मार्च 18, 2024
Last Updated on मार्च 19, 2024 11:55 पूर्वाह्न
Rashid Khan no-look shot Video

अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच रविवार को दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान को 10 रन से जीत मिली। अफगान टीम की इस जीत में कप्तान राशिद खान रियल हीरो रहे, जिन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से ही शानदार प्रदर्शन किया। मैच के बाद सोशल मीडिया पर राशिद खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह नो लुक सिक्स जड़ते हुए नजर आ रहे हैं। नो लुक सिक्स अब तक कई बैटर्स जड़ चुके हैं, लेकिन राशिद ने जिस तरह से ये छक्का लगाया उसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

AFG vs IRE: Rashid Khan ने जड़ा नो-लुक सिक्स, वीडियो हुआ वायरल

अफगानिस्तान टीम की पारी के 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर राशिद खान ने ऐसा सिक्स लगाया, जिसकी वीडियो अब तेजी से वायरल हो रही है। मैकार्थी ने मिडिल लेग पर लो फुलटॉस गेंद फेंकी, जिसे राशिद ने डीप बैकवर्ड स्क्ववॉयर लेग पर खेला और गेंद सीधा सचिन तेंदुलकर स्टैंड्स में जा गिरी। इस दौरान राशिद खान ने बिना गेंद देखें ये शॉट जड़ा और ये एक शानदार छक्का रहा। राशिद ने अपने सिक्स की वीडियो खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।

राशिद का ये सिक्स देखकर फैंस को धोनी के नो-लुक सिक्स की याद आई, जो उन्होंने हाल ही में सीएसके के ट्रेनिंग सेक्शन में जड़ा था।

AFG vs IRE 2nd T20I: अफगानिस्तान ने आयरलैंड को 10 रन से हराया

अगर बात करें AFG vs IRE 2nd T20I मैच की तो शारजाह में खेले गए मैच में अफगानिस्‍तान ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाए। इसके जवाब में आयरलैंड की टीम 20 ओवर में 8 विकेट नुकसान पर 142 रन पर ढेर हो गई। अफगानिस्‍तान के लिए राशिद खान ने बल्ले से 12 गेंदों पर 25 रन की पारी खेली और गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 4 विकेट चटकाए। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैच के बाद प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया।

Also Read: Why did BCCI ban the color of Punjab Kings jersey?

ताज़ा हिंदी समाचार

सूर्यकुमार यादव मुंबई की

सूर्यकुमार यादव मुंबई की रणजी ट्रॉफी टीम से बाहर: जानिए क्या है वजह

IND vs WI पहला

IND vs WI पहला T20I पिच रिपोर्ट: एकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच की स्थिति और मौसम का हाल

IND vs WI रांची

IND vs WI रांची टिकट: कालाबाजारी का आरोप, वायरल हुआ वीडियो

दिल्ली कैपिटल्स ने सौरव

दिल्ली कैपिटल्स ने सौरव गांगुली को बनाया हेड कोच, IPL 2027 से पहले बड़ा फैसला

इंडिया-A vs ऑस्ट्रेलिया-A पहला

इंडिया-A vs ऑस्ट्रेलिया-A पहला वनडे लाइव स्कोरकार्ड, IND-A vs AUS-A मैच

भारतीय खिलाड़ियों से माफी

भारतीय खिलाड़ियों से माफी पर अड़ा PCB, शर्त नहीं मानी तो WCL छोड़ गया पाकिस्तान

हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी

हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी, स्मृति मंधाना बनेंगी अगली कप्तान?

टेनिस कोर्ट पर डेनिल

टेनिस कोर्ट पर डेनिल मेदवेदेव ने गुस्से में एक गेंद एक फैन की आँख पर मारी।

हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी

हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी टीम इंडिया की कप्तानी, भावुक पोस्ट से मचा हड़कंप

भुवनेश्वर कुमार की टीम

भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी, 30 अक्टूबर को पहला मैच

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner