भारत-इंग्लैंड के बीच खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज टीम इंडिया ने 4-1 से अपने नाम की। इस टेस्ट सीरीज में भारत के स्पिन गेंदबाज आर अश्विन ने धांसू प्रदर्शन किया। उन्हें इस प्रदर्शन का आईसीसी से बड़ा इनाम भी मिल गया है। बुधवार को आईसीसी की जारी ताजा टेस्ट रैंकिंग में आर अश्विन दुनिया के नंबर गेंदबाज बन गए हैं। अश्विन जसप्रीत बुमराह को पछाड़कर टेस्ट नंबर-1 गेंदबाज बने। इस खास उपलब्धि के बाद उनकी हर जगह जमकर तारीफ हो रही हैं। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने अपने एक्स पर एक खास ट्वीट शेयर किया है
इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में आर अश्विन ने 26 विकेट चटकाए। उन्होंने इस टेस्ट सीरीज में अपना 100वां टेस्ट मैच भी खेला, जिसमें उन्होंने कुल 9 विकेट हासिल किए थे। उन्हें इसके बाद आईसीसी की ताजा रैंकिंग में इनाम मिला। अश्विन ने जसप्रीत बुमराह को पछाड़ते हुए टेस्ट नंबर 1 गेंदबाज का टैग हासिल किया। अश्विन के कुल 870 रेटिंग प्वाइंट हो गए हैं। दूसरे नंबर पर जोश हेजलवुड हैं। जसप्रीत बुमराह तीसरे नंबर पर खिसक गए
आर अश्विन के टेस्ट नंबर 1 गेंदबाज बनने के बाद बीसीसीआई सचिव जय शाह ने उन्हें बधाई दी। अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जय शाह ने लिखा कि बहुत बधाई अश्विन को छठी बार टेस्ट नंबर 1 गेंदबाज बनने पर। क्या शानदार उपलब्धि है भारतीय स्पिनर की। आपके लगातार शानदार प्रदर्शन हम सबके लिए प्ररेणा है।
Also Read: Who is the most successful captain of IPL
ताज़ा हिंदी समाचार
भारत U-19 बनाम पाकिस्तान U-19 मैच लाइव स्कोरकार्ड, IND-U19 vs PAK-U19 मैच
चोट के कारण जोश टंग ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर
हार्दिक पंड्या SMAT 2026 से बाहर: क्रुणाल पंड्या बड़ौदा का नेतृत्व करेंगे
IND vs NZ दूसरा वनडे हाइलाइट्स: भारत ने DLS नियम के तहत न्यूज़ीलैंड को हराया
भारत बनाम न्यूज़ीलैंड दूसरा वनडे लाइव स्कोरकार्ड, न्यूजीलैंड 134 रन पार ऑल आउट
तन्वी पात्री के पिता ने बताईं यूथ ओलंपिक्स की मुश्किलें
मोहम्मद शमी ने किया संन्यास का ऐलान, इस फॉर्मेट में टीम इंडिया को कहा अलविदा
NZ बनाम IND दूसरा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: भारत बनाम न्यूज़ीलैंड मैच लाइव कैसे देखें?
NZ बनाम IND दूसरा वनडे पिच रिपोर्ट: स्काई स्टेडियम, वेलिंगटन - पिच की स्थिति और मौसम का अपडेट
विराट कोहली के 100 शतकों के लक्ष्य पर अभिषेक नायर की राय

