Header Banner

रविचंद्रन अश्विन ने अपने करियर के सबसे बुरे समय का किया खुलासा

Ravi pic By - सोमवार, मार्च 18, 2024
Last Updated on मार्च 18, 2024 04:19 अपराह्न
रविचंद्रन अश्विन ने अपने करियर के सबसे बुरे समय का किया खुलासा

भारतीय टीम के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपना वो सबसे बुरा समय याद किया जब उन्‍होंने क्रिकेट छोड़ने का मन बना लिया था। रविचंद्रन अश्विन ने सोच लिया था कि क्रिकेट छोड़कर अपनी एमबीए की डिग्री पूरी करेंगे। रविचंद्रन अश्विन ने अपने पिता के साथ हुई बातचीत का भी खुलासा किया जब वो कमरे में फूट-फूटकर रोए थे। 37 साल के ऑफ स्पिनर 2017 तक तीनों फॉर्मेट्स में भारतीय टीम के प्रमुख सदस्‍य थे। मगर 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्‍तान के खिलाफ उनकी जमकर कुटाई हुई, जिसके बाद उनके करियर में बड़ा बदलाव आया। अश्विन ने फाइनल में 70 रन खर्च किए और कोई विकेट नहीं ले पाए थे। अश्विन को वेस्‍टइंडीज दौरे के बाद सीमित ओवर स्‍क्‍वाड से बाहर कर दिया गया था।

मैं खुद से करने लगा सवाल: अश्विन

अश्विन ने हाल ही में द इंडियन एक्‍सप्रेस से बातचीत में कहा था, (मैंने क्रिकेट छोड़ने का फैसला कर लिया था। मैं खुद से पूछ रहा था कि क्‍या करूं? मैंने कहा कि जो भी जिंदगी में करूंगा, उसमें उच्‍चतम सफलता हासिल करने की कोशिश करूंगा और उस पेशे में सर्वश्रेष्‍ठ में से एक बनना चाहूंगा। मैं संभवत: एमबीए मार्केटिंग में करता।)

उन्‍होंने आगे कहा, (भले ही मेरे पास मेरा परिवार है और मैं उनके पास वापस लौट सकता था, लेकिन मैं ज्‍यादा चीजें नहीं कह सकता था। मैं कह सकता हूं कि क्रिकेट कई मायनों में कॉर्पोरेट अफेयर की तरह है, जिसमें कुछ सरकारी संस्‍थागत गतिविधियां और जोड़ होते हैं।) पता हो कि अश्विन को जब टीम से बाहर किया गया, उसके कुछ महीने पहले ही उन्‍हें 2016 में आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया था।

मैं लंबे समय तक रोया: अश्विन

रविचंद्रन अश्‍विन ने बताया कि भारतीय सफेद गेंद स्‍क्‍वाड से बाहर होने के बाद उनकी अपने पिता से बातचीत हुई, जिसके बाद उन्‍होंने टेस्‍ट क्रिकेट छोड़ने का मन भी बना लिया था। भाग्‍य की बात रही कि अश्विन को 2023 वनडे वर्ल्‍ड कप के लिए भारतीय टीम से बुलावा आया और उन्‍होंने टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच खेला।

मेरे पिता और मैं काफी लड़ते हैं। उन्‍होंने मुझे एक बात कही, तुमको पता है? तुम बहुत सीधे और ईमानदार हो। यही वजह है कि तुम्‍हारे हाल बुरे हैं। मैं ये सोचना चाहता था कि काफी मजबूत हूं, लेकिन मैंने खुद को कमरे में बंद कर लिया। मैं लंबे समय तक रोया। मैंने उम्‍मीद नहीं की थी मेरे पिता ऐसी बात कहेंगे। मुझे लगता नहीं कि उन्‍हें इस बात का एहसास भी होगा। मैंने सोचा कि मैं अपने घर के लोगों को काफी परेशान कर रहा हूं। मैं खुद को कमरे में बंद कर लेता था। मैंने उस दौरान कभी क्रिकेट नहीं देखा। मेरा कमरा ज्‍यादातर समय अंधेरे से घिरा रहता था।

रविचंद्रन अश्विन इस तरह सुधरी जिंदगी

रविचंद्रन अश्विन ने स्‍वीकार किया कि जब उन्‍होंने बाहर से सलाह ली तो जिंदगी में बदलाव आया और उनकी जिंदगी बेहतर हुई। हाल ही में अनुभवी क्रिकेटर ने अपने करियर के 100 टेस्‍ट पूरे किए और अनिल कुंबले के बाद 500 टेस्‍ट विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बने।

Also Read: Delhi Capitals (DC) Strengths and Weaknesses for IPL 2024

ताज़ा हिंदी समाचार

IND vs NZ 5th T20I हाइलाइट्स:

IND vs NZ 5th T20I हाइलाइट्स: NZ 7 विकेट से जीता; भारत ने सीरीज 3-2 से जीती

हांगकांग सिक्सस 2026 फाइनल: अफगानिस्तान ने

हांगकांग सिक्सस 2026 फाइनल: अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर खिताब जीता

कमिंस के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट

कमिंस के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट जीत: बावुमा ने रोहित शर्मा का टेस्ट रिकॉर्ड तोड़ा

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड 5वां T20I लाइव

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड 5वां T20I लाइव स्कोरकार्ड, NZ vs IND मैच

NZ बनाम IND 5वां T20I लाइव

NZ बनाम IND 5वां T20I लाइव स्ट्रीमिंग: आज भारत बनाम न्यूज़ीलैंड का मैच कहाँ देखें?

ध्रुव जुरेल का शतक, 4 घंटे

ध्रुव जुरेल का शतक, 4 घंटे में पलटा मैच का नक्शा

IND vs NZ 5th T20I: क्या

IND vs NZ 5th T20I: क्या वैभव सूर्यवंशी और कुलदीप यादव आज खेलेंगे?

रबाडा टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज़

रबाडा टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज़ 350 विकेट लेने वाले तेज़ गेंदबाज़ बने, स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ा

रोहित शर्मा 45 नंबर की जर्सी

रोहित शर्मा 45 नंबर की जर्सी क्यों पहनते हैं? राहुल द्रविड़ से जुड़ा दिलचस्प किस्सा

रोहित-विराट पहुंचे न्यूजीलैंड, कब खेलेंगे पहला

रोहित-विराट पहुंचे न्यूजीलैंड, कब खेलेंगे पहला वनडे? देखें पूरा शेड्यूल

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner