केप टाउन में दूसरे टेस्ट से पहले मंगलवार को भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें रोहित ने कहा, सभी प्लेयर्स इस समय फिट है, हमने प्लेइंग इलेवन फिलहाल पक्की नहीं की है। रवींद्र जडेजा पीठ में ऐंठन की वजह से पहला टेस्ट नहीं खेल पाए थे। उनके दूसरे टेस्ट खेलने पर संशय बना हुआ था। इस बीच अब रोहित ने तस्वीर साफ कर दी है।
तेज गेंदबाजों के फेवर में विकेट होने के बावजूद भारतीय पेसर्स के खराब प्रदर्शन पर रोहित बोले, यह किसी भी टीम के साथ हो सकता है। जैसा कि मैंने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि प्रसिद्ध अपना पहला गेम खेल रहे हैं, जब आप अपना पहला गेम खेल रहे होते हैं तो हम सभी घबरा जाते हैं। हमे विश्वास दिखाना होगा।
तेज गेंदबाजी में बदलाव के बारे में पूछे जाने पर रोहित बोले, मैंने इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचा है, हालांकि हमने मैनेजमेंट और कोचिंग स्टाफ के साथ बातचीत की है। हमने प्लेइंग इलेवन पूरी तरह से तय नहीं की है। जाहिर है, हर कोई सिलेक्शन के लिए उपलब्ध है। चोट की कोई चिंता नहीं है। हम शाम को बैठेंगे और तय करेंगे कि क्या सही है।
ताज़ा हिंदी समाचार
Jemimah Rodrigues Injury Update: जेमिमा रोड्रिग्ज हुईं फिट, तीन महीने बाद मैदान पर वापसी के लिए तैयार
इंटर-ज़ोनल वॉलीबॉल फ़ाइनल की झलकियाँ: WZ-1 ने कॉर्पोरेट ऑफ़िस को हराया
भारतीय पुरुषों ने श्रीलंका पर दबदबा बनाते हुए ग्रुप चरण को बिना कोई मैच हारे पूरा किया; सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेंगे
IND vs NZ 4th T20I हाइलाइट्स: ग्लेन फिलिप्स के शतक की बदौलत ऑकलैंड में कीवी की जीत
नॉर्थईस्ट यूनाइटेड FC बनाम बेंगलुरु FC लाइव स्ट्रीमिंग: ISL 2026-27 का मैच लाइव कहाँ देखें?
6, 6, 6, 6, 6, विकेट! नितीश रेड्डी ने ग्लेन फिलिप्स से लिया बदला
IND vs PAK हांगकांग सिक्सस हाइलाइट्स: पाकिस्तान ने भारत को 4 विकेट से हराया
भारत बनाम न्यूज़ीलैंड चौथा T20I लाइव स्कोरकार्ड, NZ vs IND मैच
NZ बनाम IND चौथा T20I लाइव स्ट्रीमिंग: आज भारत बनाम न्यूज़ीलैंड का मैच कहाँ देखें?
न्यूजीलैंड में विराट कोहली का जबरदस्त क्रेज, ऑकलैंड एयरपोर्ट पर उमड़ी फैंस की भीड़, वीडियो वायरल

