Header Banner

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले Ravindra Jadeja को अचानक बनाया गया कप्तान

Kaif pic By - मंगलवार, जनवरी 24, 2023
Last Updated on जनवरी 25, 2023 02:10 अपराह्न
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले Ravindra Jadeja को अचानक बनाया गया कप्तान

Ravindra Jadeja was made the captain of the Saurashtra team, भारत के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने करीब पांच महीने बाद पेशेवर क्रिकेट में वापसी कर ली है। वह रणजी ट्रॉफी में एलीट ग्रुप बी में सौराष्ट्र की ओर से तमिलनाडु के खिलाफ खेलने उतरे। यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में मंगलवार (24 जनवरी) को शुरू हुआ। जडेजा मैच में सौराष्ट्र की कप्तानी कर रहे हैं। वह मैच में टॉस हार गए। तमिलनाडु ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

अगले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज से जडेजा की वापसी महत्वपूर्ण है। जडेजा को शुरुआती दो टेस्ट के लिए चुनी गई टीम में चुना गया है, लेकिन उससे पहले उन्हें फिटनेस टेस्ट पास करना होगा। रणजी ट्रॉफी मुकाबले में रवींद्र का फिटनेस टेस्ट भी होगा। चौंतीस वर्षीय खिलाड़ी ने सोमवार को अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। उन्होंने तीस मिनट तक गेंदबाजी करने के बाद बल्लेबाजी का भी अभ्यास किया।

Ravindra Jadeja

जडेजा ने कहा- जडेजा ने मैच से पहले कहा कि उनका पहला लक्ष्य पूरी तरह फिट होना है। उन्होंने कहा, ''मैं मैदान पर वापस आकर अच्छा महसूस कर रहा हूं। बहुत उत्साहित हूं। उम्मीद है कि यह टीम के लिए और मेरे लिए अच्छा होगा। देखिए मेरी पहली प्राथमिकता मैदान पर उतरना और फिट रहना है। 100 फीसदी फिट।''

Also Read: IND vs NZ Dream11 Team Prediction Today's match, Fantasy Cricket Tips

Asia Cup में चोटिल हुए थे जडेजा

जडेजा पिछले साल एशिया कप के दौरान चोटिल हुए थे। उनके दाएं घुटने में चोट लगी थी और वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। उसके बाद जडेजा टी20 विश्व कप में भी नहीं खेल पाए थे। 34 साल के जडेजा 60 टेस्ट मैच में 2523 रन बना चुके हैं और साथ में 242 विकेट भी झटके चुके हैं। उन्होंने 171 वनडे में 2447 रन बनाने के साथ-साथ 189 विकेट लिए हैं। अंतरराष्ट्रीय टी20 में जडेजा ने 64 मैचों में 457 रन बना चुके हैं। वही, उन्होंने 51 विकेट लिया है।

Possible11

Image Source: BCCI Twitter

पहले दो टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, सूर्यकुमार यादव.

Also Read: Michael Clarke ने सरेआम अपनी गर्लफ्रेंड को पीटा, पुलिस ने लगाया जुर्माना

ताज़ा हिंदी समाचार

टी20 चेज में तिलक वर्मा का

टी20 चेज में तिलक वर्मा का अनोखा रिकॉर्ड

IND vs NZ दूसरा T20I: आज

IND vs NZ दूसरा T20I: आज ईशान किशन क्यों नहीं खेल रहे हैं?

Watch: न्यूजीलैंड ODI सीरीज से पहले

Watch: न्यूजीलैंड ODI सीरीज से पहले विराट कोहली के प्रैक्टिस वीडियो वायरल, दिखा किंग का आक्रामक अंदाज

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड दूसरा T20I लाइव

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड दूसरा T20I लाइव स्कोरकार्ड, IND vs NZ मैच

IND vs NZ दूसरा T20I लाइव

IND vs NZ दूसरा T20I लाइव स्ट्रीमिंग: TV और ऑनलाइन कहाँ देखें

इरफान पठान ने किया गौतम गंभीर

इरफान पठान ने किया गौतम गंभीर का समर्थन, आलोचकों को दिया करारा जवाब

किरोन पोलार्ड मुंबई इंडियंस के मुख्य

किरोन पोलार्ड मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच बने; IPL 2027 के लिए संभालेंगे जिम्मेदारी

WTC 2029 फाइनल की तारीख घोषित,

WTC 2029 फाइनल की तारीख घोषित, 2028 ओलंपिक क्रिकेट क्वालीफायर पर ICC का बड़ा फैसला

लाइव रग्बी मैच में कर्टिस ग्रेगरी

लाइव रग्बी मैच में कर्टिस ग्रेगरी ने मारी लात, फैंस ने की लाइफटाइम बैन की मांग

IND vs NZ दूसरा टी20 लाइव

IND vs NZ दूसरा टी20 लाइव स्ट्रीमिंग: कब और कहां देखें भारत-न्यूजीलैंड का मैच?

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner