Ravindra Jadeja के ट्वीट ने मचाई खलबली, फैंस को निशाना बनाकर जड्डू ने कह दी ये बात

Anshu pic By - बुधवार, मई 24, 2023
Last Updated on मई 24, 2023 06:57 अपराह्न
Ravindra Jadeja के ट्वीट ने मचाई खलबली, फैंस को निशाना बनाकर जड्डू ने कह दी ये बात

Ravindra Jadeja Tweet Viral IPL 2023

चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स ने डिफेंडिंग गुजरात टाइटंस को 15 रन से हराकर फाइनल का टिकट कटाया। ये 10वीं बार रहा जब सीएसके ने आईपीएल के फाइनल में प्रवेश किया। इस मैच के बाद सीएसके टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने एक ट्वीट कर खलबली मचा दी है।

CSK vs GT चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स ने डिफेंडिंग गुजरात टाइटंस को 15 रन से हराकर फाइनल का टिकट कटाया। ये 10वीं बार रहा जब सीएसके ने आईपीएल के फाइनल में प्रवेश किया।

बता दें कि उन्होंने ट्वीट पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह मोस्ट वैल्युऐबल एसेट ऑफ द मैच का अवार्ड लेते हुए दिखाई दे रहे है। इस तस्वीर को शेयर कर उन्होंने जो कैप्शन लिखा है उसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है।

IPL 2023: Ravindra Jadeja के ट्वीट ने मचाई खलबली

दरअसल, क्वालीफायर 1 मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों ने कमाल का प्रदर्शन किया। इस मुकाबले में ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने खतरनाक गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट चटकाए। उन्होंने 4 ओवरों में 18 रन दिए और जडेजा को इस शानदार प्रदर्शन की वजह से 'मोस्ट वैल्युएबल एसेट ऑफ द मैच' के अवार्ड से नवाजा गया। इसको लेकर उन्होंने एक दिलचस्प ट्वीट किया, जिस पर फैंस के रिएक्शन तेजी से वायरल हो रहा है।

बता दें कि गुजरात टाइटंस के खिलाफ सीएसके ने जीत हासिल कर फाइनल में जगह बना ली है। सीएसके की जीत के बाद जडेजा ने अवॉर्ड के साथ एक फोटो ट्विटर पर शेयर की, जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'अपस्टोक्स को पता है, लेकिन कई फैंस को नहीं'। जडेजा के ट्वीट के बाद उन्हें कुछ फैंस रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में शामिल होने की सलाह दे रहे हैं।

इसके साथ ही जडेजा ने कहा कि फैंस उन्हें नंबर 7 पर बल्लेबाजी देखते हुए निराश नजर आए, क्योंकि वह एमएस धोनी को बल्लेबाजी करते हुए देखना चाहते थे। उन्होंने कहा, जब मैं नंबर 7 पर बल्लेबाजी करने आया था तो सभी फैंस माही भाई जोरों से चिल्लाने लगे। जरा सोचो अगर मैं और लेट आया तो वह मेरे आउट होने की ही दुआ करेंगे।

ताज़ा हिंदी समाचार

IND vs SL दूसरा

IND vs SL दूसरा टेस्ट: सरफराज खान ने धनंजय डी सिल्वा को किया स्लेज

पीडी बनाम ईडीआर मैच

पीडी बनाम ईडीआर मैच लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर डीपीएल मैच 40 लाइव कैसे देखें

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का डबल विकेट ओवर

IND vs SL: ऋषभ

IND vs SL: ऋषभ पंत आज विकेटकीपिंग क्यों नहीं कर रहे हैं? चोट से जुड़ी जानकारी यहाँ जानें।

FIH महिला हॉकी विश्व

FIH महिला हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ के बाद विश्व कप से बाहर हुई भारतीय टीम

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट शतक लगाकर हार्दिक पांड्या की बराबरी की।

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत में VKK बनाम ITT लाइव कैसे और कहाँ देखें

SDS बनाम NDT लाइव

SDS बनाम NDT लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर DPL मैच 39 को लाइव कैसे देखें

Bangladesh ने रचा इतिहास:

Bangladesh ने रचा इतिहास: ICC टेस्ट रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचा

Rishabh Pant ने तोड़ा

Rishabh Pant ने तोड़ा MS Dhoni का रिकॉर्ड, विदेश में बनाए सबसे ज्यादा टेस्ट

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner