बुधवार बेंगलुरु स्थित एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई थी. इस दुर्घटना में 11 लोगों की जान चली गई थी. इस दुखद घटना पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आधिकारिक स्टेटमेंट जारी किया है, जिसमें उन सभी 11 मृत लोगों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये की सहायता राशि देने की बात कही गई है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु फ्रैंचाइजी ने केवल सहायता राशि ही नहीं बल्कि भगदड़ में घायल हुए लोगों के लिए 'RCB Cares' फंड भी शुरू किया है.
RCB ने स्टेटमेंट जारी करके बताया, "कल बेंगलुरु में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना से RCB परिवार बहुत आहत हुआ है. हम सबके सम्मान और एकजुतता के प्रतीक के तौर पर उन सभी 11 लोगों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा कर रहे हैं. इसके साथ ही घटना में घायल हुए लोगों की मदद के लिए 'RCB Cares' फंड भी शुरू किया जा रहा है.
मंगलवार को RCB ने पंजाब किंग्स को 6 रनों से हराकर पहली बार IPL ट्रॉफी जीती थी. उससे अगले दिन बुधवार को बेंगलुरु टीम विधान सौधा पहुंची थी, जहां कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पूरी टीम का सम्मान किया था. दूसरी ओर चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर लाखों में भीड़ इकट्ठा हो गई थी, ये सभी लोग चैंपियन RCB टीम की झलक पाने को बेताब थे. इसी बीच भगदड़ मच गई, जिसमें 11 लोगों की जान चली गई थी और कई सारे लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए थे.
ताज़ा हिंदी समाचार
IND vs SL दूसरा टेस्ट: सरफराज खान ने धनंजय डी सिल्वा को किया स्लेज
पीडी बनाम ईडीआर मैच लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर डीपीएल मैच 40 लाइव कैसे देखें
Watch Video: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का डबल विकेट ओवर
IND vs SL: ऋषभ पंत आज विकेटकीपिंग क्यों नहीं कर रहे हैं? चोट से जुड़ी जानकारी यहाँ जानें।
FIH महिला हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ के बाद विश्व कप से बाहर हुई भारतीय टीम
ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट शतक लगाकर हार्दिक पांड्या की बराबरी की।
TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत में VKK बनाम ITT लाइव कैसे और कहाँ देखें
SDS बनाम NDT लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर DPL मैच 39 को लाइव कैसे देखें
Bangladesh ने रचा इतिहास: ICC टेस्ट रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचा
Rishabh Pant ने तोड़ा MS Dhoni का रिकॉर्ड, विदेश में बनाए सबसे ज्यादा टेस्ट

