WPL इतिहास में लक्ष्य का पीछा करते हुए RCB ने दर्ज की सबसे बड़ी जीत

Ravi pic By - शनिवार, फरवरी 15, 2025
Last Updated on फरवरी 15, 2025 11:50 पूर्वाह्न
WPL इतिहास में लक्ष्य का पीछा करते हुए RCB ने दर्ज की सबसे बड़ी जीत

GJ-W vs BAN-W

रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने WPL के तीसरे सत्र के उद्घाटन मुकाबले में आस्ट्रेलियन आलराउंडर एलिसे पेरी (57) और भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज रिचा घोष (64*) की अर्धशतकीय पारी के दम पर इतिहास रच दिया। वडोदरा में खेले गए टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 201 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने केवल 18.3 ओवर में ही चार विकेट पर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। यह डब्ल्यूपीएल (WPL) इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज है।

Gujarat Giants

गुजरात जायंट्स के लिए सत्र बदल गए परंतु लक्ष्य का बचाव करने की क्षमता विकसित नहीं हुई। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर 201 रन बनाए तो एक समय यह लक्ष्य बहुत दूर लग रहा था। गुजरात की कप्तान एश्ले गार्डनर की धुआंधार पारी (79) के बाद आलराउंड प्रदर्शन (33/2) भी टीम की जीत के लिए पर्याप्त साबित नहीं हुआ।

RCB Innings

इसका प्रमुख कारण रहा रिचा घोष (64*) और एलिसे पेरी (57) की धमाकेदार पारी। हालांकि, 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गत चैंपियन की शुरुआत अच्छी नहीं थी। टीम ने केवल 14 रनों पर अपने दोनों ओपनर का विकेट गंवा दिया था। इसके बाद पहले एलिसे पेरी और फिर अंत में रिचा घोष ने धमाकेदार पारी खेलकर नौ गेंद शेष रहते ही टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया। इस दौरान रिचा को कनिका (30) का भी पूरा साथ मिला, दोनों ने पांचवें विकेट के लिए अविजित 93 रन जोड़े।

पेरी ने केवल 34 गेंदों में 6 चौके और दो छक्‍के की मदद से 57 रन बनाए। वहीं, रिचा घोष ने 27 गेंदों में सात चौके और चार छक्‍के की मदद से नाबाद 64 रन बनाए। कनिका आहुजा ने 13 गेंदों में चार चौके की मदद से नाबाद 30 रन बनाए। इन तीनों ने आरसीबी को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

WPL most successful chase

रन टीम विरुद्ध स्थान साल
202 आरसीबी गुजरात वडोदरा 2025
191 मुंबई गुजरात दिल्ली 2024
189 आरसीबी गुजरात मुंबई (ब्रेबोर्न) 2023
179 यूपी गुजरात मुंबई (ब्रेबोर्न) 2023
172 मुंबई दिल्ली बेंगलुरु 2024

Also Read: WPL 2025: MUM-W vs DEL-W Dream11 Prediction in Hindi, 2nd Match, Dream11 Team

ताज़ा हिंदी समाचार

IND vs SL दूसरा

IND vs SL दूसरा टेस्ट: सरफराज खान ने धनंजय डी सिल्वा को किया स्लेज

पीडी बनाम ईडीआर मैच

पीडी बनाम ईडीआर मैच लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर डीपीएल मैच 40 लाइव कैसे देखें

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का डबल विकेट ओवर

IND vs SL: ऋषभ

IND vs SL: ऋषभ पंत आज विकेटकीपिंग क्यों नहीं कर रहे हैं? चोट से जुड़ी जानकारी यहाँ जानें।

FIH महिला हॉकी विश्व

FIH महिला हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ के बाद विश्व कप से बाहर हुई भारतीय टीम

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट शतक लगाकर हार्दिक पांड्या की बराबरी की।

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत में VKK बनाम ITT लाइव कैसे और कहाँ देखें

SDS बनाम NDT लाइव

SDS बनाम NDT लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर DPL मैच 39 को लाइव कैसे देखें

Bangladesh ने रचा इतिहास:

Bangladesh ने रचा इतिहास: ICC टेस्ट रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचा

Rishabh Pant ने तोड़ा

Rishabh Pant ने तोड़ा MS Dhoni का रिकॉर्ड, विदेश में बनाए सबसे ज्यादा टेस्ट

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner