Header Banner

RCB vs CHE Pitch Report: चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु की पिच कैसी होगी? जाने पिच का हाल

Kaif pic By - शनिवार, मई 18, 2024
Last Updated on मई 20, 2024 12:28 अपराह्न
RCB vs CHE Pitch Report: चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु की पिच कैसी होगी? जाने पिच का हाल

RCB vs CHE Today match Pitch Report In Hindi: IPL 2024 का 68वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (Royal Challengers Bengaluru) और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के बीच 18 मई को शाम 7:30 बजे से एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरू में खेला जाएगा।

RCB vs CHE Pitch Report: How will the pitch of Chinnaswamy Stadium, Bengaluru?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स (RCB vs CHE) के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला बेंगलोर के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए दोनों टीमों के बीच करो या मरो वाली स्थिति बनी हुई है। इस मुकाबले में विराट कोहली और एमएस धोनी पर नजर रहेगी।

IPL के मौजूदा सीजन में चेन्नई की टीम को 13 मैचों में से 7 मैचों में जीत और 6 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। टीम 14 अंक के साथ पॉइंट टेबल में चौथे नंबर पर है। वहीं, आरसीबी की टीम को 13 मैचों में से 6 मैचों में जीत और 7 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। टीम 12 अंक के साथ टेबल में छठे नंबर पर है।

RCB vs CSK, Chinnaswamy Stadium ki Pitch Kesi rahegi

Image Source: X

RCB vs CHE Pitch Report in Hindi: बेंगलुरु और चेन्नई के इस आखिरी मैच की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी शानदार रहेगी, क्योंकि जहां पर यह मैच खेला जाएगा, उस स्टेडियम की पिच यानि चिन्नास्वामी स्टेडियम पर बल्लेबाजों के लिए रन बनाना काफी आसान होता है, इसलिए ज्यादातर वहां पर बड़े स्कोर ही बनते हैं, लेकिन गेंदबाजों में वहां पर तेज गेंदबाज 65% और स्पिन गेंदबाज 35℅ विकेट निकलते हैं.

लेकिन देखो इस मैच की पिच पर शुरुआत के कुछ ओवर में बल्लेबाजी करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, क्योंकि उस समय तेज गेंदबाजों को विकेट मिलने के चांस बहुत ज्यादा ही रहेंगे, इसलिए आपको हमेशा की तरह ऐसे तेज गेंदबाज ही अपनी टीम में लेने हैं जो की शुरुआत के कुछ ओवर में गेंदबाजी जरूर करेंगे, और फिर ऑलराउंडर में आप किसी भी अच्छे ऑलराउंडर को अपनी टीम में शामिल कर सकते हैं,

लेकिन स्पिन गेंदबाजों में भी आपको ऐसे ही स्पिन गेंदबाज अपनी टीम में लेने हैं जो की बीच के ओवर में गेंदबाजी करने वाले हैं, क्योंकि इस कंडीशन के अनुसार ही आपकी एक बेहतरीन टीम तैयार हो सकती है!

Also Read: Will MS Dhoni play in IPL 2025? Has MS Dhoni retired?

RCB Records in Chinnaswamy Stadium

  • RCB ने मैच खेला: 90
  • RCB ने मैच जीता: 42
  • RCB ने मैच हारी: 43
  • RCB बराबरी पर: 1 (सुपर ओवर जीता)
  • कोई नतीजा नहीं: 4
  • पहले बैटिंग करते हुए RCB जीती: 21
  • लक्ष्य का पीछा करते हुए RCB जीती: 21
  • RCB का उच्चतम कुल: 263
  • RCB का न्यूनतम कुल: 82

CSK Records in Chinnaswamy Stadium

  • CSK ने मैच खेले: 11
  • CSK ने मैच जीता: 6
  • CSK ने मैच हारी: 4
  • CSK कोई परिणाम नहीं: 1
  • CSK ने पहले बैटिंग करते हुए जीती: 4
  • CSK ने लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल की: 2
  • CSK का उच्चतम स्कोर: 226
  • CSK न्यूनतम कुल: 128

RCB vs CSK Head 2 Head records in Hindi

RCB vs CSK
32 Matches Played 32
10 Won 21
218 Highest Score 226
70 Lowest Score 82

आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के हेड टू हेड के बारे में, बेंगलुरू (RCB) और चेन्नई (CSK) ने इस सीजन में एक दूसरे के खिलाफ 1 मैच खेला है जिसमें CSK ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी। इन दोनों टीमों के बीच आईपीएल में 32 मैच खेले गए हैं जिसमें RCB ने 10 और चेन्नई ने 21 मैच अपने नाम किया है। वहीं, एक मुकाबला बिना नतीजे के रहा है।

RCB vs CHE Today Playing 11 In Hindi

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) संभावित प्लेइंग 11: 1. फाफ डु प्लेसिस (सी), 2. विराट कोहली, 3. ग्लेन मैक्सवेल, 4. रजत पाटीदार, 5. कैमरून ग्रीन, 6. महिपाल लोमरोर, 7. दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर) , 8. स्वप्निल सिंह, 9. यश दयाल, 10. कर्ण शर्मा, 11. मोहम्मद सिराज

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) संभावित प्लेइंग 11: 1. रचिन रवींद्र, 2. रुतुराज गायकवाड़ (सी), 3. डेरिल मिशेल, 4. शिवम दुबे, 5. रवींद्र जड़ेजा, 6. समीर रिजवी, 7. एमएस धोनी (विकेटकीपर), 8. शार्दुल ठाकुर, 9. तुषार देशपांडे, 10. सिमरजीत- सिंह, 11. महेश थीक्षाना

Also Read: Chinnaswamy Stadium Bangalore Weather Report for RCB vs CSK IPL 2024 Match

ताज़ा हिंदी समाचार

श्रेयस अय्यर के तूफ़ानी

श्रेयस अय्यर के तूफ़ानी शतक ने वेस्टइंडीज़ की टीम को ध्वस्त कर दिया।

IND A बनाम AUS

IND A बनाम AUS A: हार्दिक पांड्या की जगह लेने वाले खिलाड़ी ने कहर बरपाया।

शाई होप ने एक

शाई होप ने एक बार फिर भारतीय गेंदबाज़ों की जमकर धुनाई की।

SA vs AUS 1st

SA vs AUS 1st Test: डरबन टेस्ट से बाहर हुए कैमरन ग्रीन, पेट की चोट बनी मुसीबत

IND vs WI 1st

IND vs WI 1st T20 लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और ऑनलाइन पर भारत बनाम वेस्ट इंडीज लाइव कैसे देखें

सूर्यकुमार यादव मुंबई की

सूर्यकुमार यादव मुंबई की रणजी ट्रॉफी टीम से बाहर: जानिए क्या है वजह

IND vs WI पहला

IND vs WI पहला T20I पिच रिपोर्ट: एकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच की स्थिति और मौसम का हाल

IND vs WI रांची

IND vs WI रांची टिकट: कालाबाजारी का आरोप, वायरल हुआ वीडियो

दिल्ली कैपिटल्स ने सौरव

दिल्ली कैपिटल्स ने सौरव गांगुली को बनाया हेड कोच, IPL 2027 से पहले बड़ा फैसला

इंडिया-A vs ऑस्ट्रेलिया-A पहला

इंडिया-A vs ऑस्ट्रेलिया-A पहला वनडे लाइव स्कोरकार्ड, IND-A vs AUS-A मैच

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner