आईपीएल 2024 के 15वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर अपने घर में लखनऊ सुपर जायंट्स से भिड़ंती हुई नजर आएगी। चिन्नास्वामी के मैदान पर आरसीबी ने इस सीजन में अपने दूसरे मैच में केकेआर से हार का सामना किया
दूसरी ओर, पंजाब किंग्स को पटखनी देकर आ रही केएल राहुल की टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए बैंगलोर को हराकर अपनी जीत की लय बरकार रखना चाहेंगी। ऐसे में इस मैच से पहले आइए जानते हैं चिन्नास्वामी की पिच कैसा रहने वाली है।
चिन्नास्वामी की पिच पर बल्लेबाजों को जमकर फायदा मिलता है। गेंद बल्ले पर काफी अच्छे से आती और मैदान पर बैटर्स हाथ खोलते हुए लंबे-लंबे शॉट्स जड़ते हुए नजर आते है। गेंदबाजों को इस पिच पर रन को रोकना मुश्किल होता है। पिच से स्पिनर्स को शाम होते-होते मदद मिलती है।
बेंगलुरू, आईएन में मौसम साफ है। मैच के दिन तापमान 37% आर्द्रता और 4.1 किमी/घंटा हवा की गति के साथ 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। और विजिबिलिटी 8 किलोमीटर है. खेल के दौरान वर्षा की कोई संभावना नहीं है।
इस मैदान पर आईपीएल में कुल 90 मैच खेले गए हैं, जिसमें पहले बैटिंग करने वाली टीम को 37 बार जीत मिली, जबकि बाद में बैटिंग करने वाली टीम ने 49 बार जीत हासिल की। टॉस जीतने वाली टीम ने 49 बार जीत हासिल की, जबकि टॉस गंवाने वाली टीम को 37 बार हार मिली। ऐसे में टॉस चिन्नास्वामी में बॉस बनता हुआ नजर आ सकता है। टॉस जीतने वाली टीम ऐसे में पहले गेंदबाजी करने का फैसला करना चाहेंगी। इस ग्राउंड पर सबसे ज्यादा टीम टोटल 263 रन का रहा है।
होम ग्राउंड में विराट कोहली का बल्ला जमकर गरजता हैं। उन्होंने इस मैदान पर कुल 99 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने कुल 4 शतक और 25 अर्धशतक के दम पर 3276 रन बनाए हैं। इस मैदान पर उनके अलावा एबी डिविलियर्स ने 62 मैच खेलते हुए 1991 रन बनाए हैं।
Also Read: RCB vs LKN Dream11 Prediction, Team, Match-15, Fantasy Cricket Tips
ताज़ा हिंदी समाचार
शेफाली वर्मा ने रचा इतिहास: महिला टी20I में भारत के लिए सबसे ज़्यादा छक्के
ज़िम्बाब्वे बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा वनडे लाइव स्कोरकार्ड, ZIM vs AUS मैच
भारतीय निशानेबाजों का कमाल, 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में देश की कराई ‘चांदी’
IND-W बनाम BAN-W लाइव स्ट्रीमिंग: महिला एशियाई खेल 2026 सेमी फ़ाइनल 2 लाइव कैसे देखें
IND vs WI ODI: इरफ़ान पठान चाहते हैं कि यशस्वी जायसवाल प्लेइंग XI में हों।
नीरज चोपड़ा हुए भावुक, एशियन गेम्स 2026 से बाहर होकर बोले- ‘मैं ठीक नहीं हूं’
BCCI की 95वीं AGM की मुख्य बातें: IPL 2027 पर अहम फ़ैसले, शताब्दी वर्ष और बड़े सुधार
रेप केस में 36 दिन बाद अभिषेक पोरेल को मिली जमानत
एडम ज़म्पा ने 200 वनडे विकेट पूरे किए: शेन वॉर्न के साथ ऑस्ट्रेलिया के खास क्लब में शामिल हुए।
एशियन गेम्स 2026 लाइव स्ट्रीमिंग: भारत में कब और कहां देखें लाइव?

