REN vs SCO BBL Match Pitch Report: BBL 2024-25 (BBL14) के मैच 10 में मेलबर्न रेनेगेड्स का सामना पर्थ स्कॉर्चर्स से होगा। यह मैच आज 23 दिसंबर को दोपहर 1:45 बजे डॉकलैंड्स स्टेडियम, मेलबर्न में खेला जाएगा।
मेलबर्न रेनेगेड्स (REN) बिग बैश लीग 2024-25 के 10वें मैच में पर्थ स्कॉर्चर्स (SCO) का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है, जो 23 दिसंबर को डॉकलैंड्स के मार्वल स्टेडियम में होने वाला है। दोनों टीमों ने लीग में अब तक खेले गए दो मैचों में एक जीत और एक हार दर्ज की है। हालांकि, REN शीर्ष स्थान पर है जबकि SCO अपने नेट रन रेट के अंतर के कारण चौथे स्थान पर है।
REN पिछले मुकाबले में होबार्ट हरिकेंस को छह विकेट से हराने के बाद इस खेल में उतरेगा। विल सदरलैंड और उनकी टीम इस खेल में अपना दबदबा जारी रखने का लक्ष्य रखेगी। दूसरी ओर, SCO की टीम अपने हालिया आउटिंग में हरिकेंस के खिलाफ आठ विकेट से हार का सामना करने के बाद इस खेल में उतरेगी। एश्टन टर्नर और उनकी टीम इस मुकाबले में वापसी करने के लिए उत्सुक होगी।
SCO vs REN Match Pitch Report: डॉकलैंड्स स्टेडियम की पिच तेज गेंदबाजों के अनुकूल रहने की उम्मीद है, खासकर खेल की शुरुआत में, तेज गेंदबाजों के लिए कुछ मदद हो सकती है। हालांकि, जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, बल्लेबाजी के लिए परिस्थितियां आसान होती जाएंगी। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 170 रहा है। डॉकलैंड्स स्टेडियम की पिच आम तौर पर बल्लेबाजी के लिए बेहतर होती है और बीबीएल के पिछले संस्करण में यहां खेले गए चार मैचों में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीत हासिल की है। दोनों टीमों के कप्तान टॉस जीतकर गेंदबाजी करना पसंद करेंगे।
दोनों टीमों के बीच खेले गए 20 मैचों में से पर्थ स्कॉर्चर्स ने 16 जीते हैं, मेलबर्न रेनेगेड्स ने तीन मैच जीते हैं, जबकि एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकला।
मेलबर्न रेनेगेड्स (REN) संभावित प्लेइंग 11 1. जोशुआ ब्राउन, 2. जेक फ्रेजर-मैकगर्क, 3. टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), 4. जैकब बेथेल, 5. लॉरी इवांस (विकेट कीपर), 6. मैकेंज़ी हार्वे, 7. विल सदरलैंड (कप्तान), 8. फर्गस ओ'नील, 9. एडम ज़म्पा, 10. केन रिचर्डसन, 11. टॉम स्टीवर्ट रोजर्स
पर्थ स्कॉर्चर्स (SCO) संभावित प्लेइंग 11 1. फिन एलन (विकेट कीपर), 2. कीटन जेनिंग्स, 3. कूपर कोनोली, 4. जोश इंगलिस (विकेट कीपर), 5. एश्टन टर्नर (कप्तान), 6. मैथ्यू हर्स्ट (विकेट कीपर), 7. निक हॉब्सन, 8. एश्टन एगर, 9. झाई रिचर्डसन, 10. जेसन बेहरेनडॉर्फ, 11. लांस मॉरिस
विकेटकीपर: टिम सीफ़र्ट, जोश इंग्लिस
बल्लेबाज: एश्टन टर्नर (C), जैकब बेथेल, जेक फ्रेजर-मैकगर्क
ऑलराउंडर: कूपर कोनोली, विल सदरलैंड (VC), फर्गस ओ नील
गेंदबाज: थॉमस रोजर्स, झे रिचर्डसन, जेसन बेहरेनडॉर्फ
विकेटकीपर: टिम सीफ़र्ट, जोश इंग्लिस
बल्लेबाज: एश्टन टर्नर, जैकब बेथेल (C), जश ब्राउन
ऑलराउंडर: कूपर कोनोली, विल सदरलैंड, फर्गस ओ नील, एश्टन एगर (VC)
गेंदबाज: झे रिचर्डसन, जेसन बेहरेनडॉर्फ
Also Read: REN vs SCO BBL 2024 - 25 Dream11 Prediction
ताज़ा हिंदी समाचार
Watch Practice Video: हरारे में टीम इंडिया का पहला अभ्यास सत्र
दिलीप ट्रॉफी 2026: वेस्ट जोन टीम का ऐलान, रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान
इंग्लैंड के खिलाफ मिली हार के बाद टीम इंडिया को ICC रैंकिंग में झटका लगा है
स्पेनिश फुटबॉलर फेरान टोरेस का भारत से क्या कनेक्शन है?
पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनजोत कालरा श्रीलंका में गिरफ़्तार
लॉर्ड्स में तीसरे वनडे से पहले भारतीय और इंग्लिश खिलाड़ियों ने काली पट्टी क्यों पहनी थी?
ZIM vs BAN 3rd T20, लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट कैसे देखें, 19 जुलाई 2026
भारत बनाम इंग्लैंड लाइव स्कोरकार्ड, IND vs ENG तीसरा वनडे मैच
ENG vs IND 3rd ODI लाइव स्ट्रीमिंग: लॉर्ड्स से भारत बनाम इंग्लैंड का लाइव टेलीकास्ट कैसे देखें
श्रीलंका दौरे के लिए पाकिस्तान महिला टीम का ऐलान; नई T20I कप्तान का नाम तय

