Header Banner

Rishabh Pant ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड

Ravi pic By - शुक्रवार, जून 21, 2024
Last Updated on जून 21, 2024 03:01 अपराह्न
Rishabh Pant ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड

T20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा शिकार करने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट के नाम था। गिलक्रिस्ट के अलावा साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर और कप्तान एबी डीविलियर्स और श्रीलंका के पू्र्व कप्तान कुमार संगकारा ने टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन ने 9-9 शिकार किए थे। ऋषभ पंत ने सबको पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया है।

भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में एडम गिलक्रिस्ट का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अफगानिस्तान के खिलाफ सुपर-8 के मुकाबले में तीन कैच लेकर पंत ने नया इतिहास रचा। टी20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में पंत सबसे ज्यादा शिकार करने वाले पहले विकेटकीपर बन गए हैं।

rishabh pant keepking 2024 t20i

ऋषभ पंत ने अफगानिस्तान के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले में इतिहास रच दिया। पंत ने एक झटके में एडम गिलक्रिस्ट, एबी डीविलियर्स और कुमार संगाकारा जैसे दिग्गज विकेटकीपरों को पीछे छोड़ दिया। ऋषभ पंत ने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में कुल तीन कैच पकड़े। मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में ऋषभ पंत 4 मैच में अभी तक 10 बल्लेबाजों का शिकार कर चुके हैं। टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में किसी भी विकेटकीपर द्वारा लिए गए विकेटों में से सबसे अधिक है।

इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट के नाम था। गिलक्रिस्ट के अलावा साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर और कप्तान एबी डीविलियर्स और श्रीलंका के पू्र्व कप्तान कुमार संगाकारा ने टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन ने 9-9 शिकार किए थे। ऋषभ पंत ने सबको पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया है।

टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादी शिकार

  • 10- ऋषभ (2024)
  • 9- एडम गिलक्रिस्ट (2007)
  • 9- मैथ्यू वेड (2021)
  • 9- जोस बटलर (2022)
  • 9- स्कॉट एडवर्ड्स (2022)
  • 9- दासुन शनाका (2022)

विकेटकीपिंग में ही नहीं ऋषभ पंत ने बल्लेबाजी में भी जौहर दिखाए हैं। पंत भारत की तरफ से टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में नंबर-1 पर हैं। चार मैच में पंत ने 38.66 की औसत और 131.81 की स्ट्राइक रेट से कुल 116 रन बनाए हैं। आयरलैंड के खिलाफ नाबाद 36, पाकिस्तान के खिलाफ 42 रन की पारी खेल चुके हैं।

Also Read: ENG vs SA Aaj ki Dream11 team, फैंटेसी क्रिकेट जीतने के टिप्स

ताज़ा हिंदी समाचार

IND vs NZ दूसरा वनडे हाइलाइट्स:

IND vs NZ दूसरा वनडे हाइलाइट्स: भारत ने DLS नियम के तहत न्यूज़ीलैंड को हराया

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड दूसरा वनडे लाइव

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड दूसरा वनडे लाइव स्कोरकार्ड, न्यूजीलैंड 134 रन पार ऑल आउट

तन्वी पात्री के पिता ने बताईं

तन्वी पात्री के पिता ने बताईं यूथ ओलंपिक्स की मुश्किलें

मोहम्मद शमी ने किया संन्यास का

मोहम्मद शमी ने किया संन्यास का ऐलान, इस फॉर्मेट में टीम इंडिया को कहा अलविदा

NZ बनाम IND दूसरा वनडे लाइव

NZ बनाम IND दूसरा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: भारत बनाम न्यूज़ीलैंड मैच लाइव कैसे देखें?

NZ बनाम IND दूसरा वनडे पिच

NZ बनाम IND दूसरा वनडे पिच रिपोर्ट: स्काई स्टेडियम, वेलिंगटन - पिच की स्थिति और मौसम का अपडेट

विराट कोहली के 100 शतकों के

विराट कोहली के 100 शतकों के लक्ष्य पर अभिषेक नायर की राय

सारा तेंदुलकर के ऑफिस में दिवाली

सारा तेंदुलकर के ऑफिस में दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें: सचिन और परिवार भी जश्न में शामिल हुए

हसन महमूद ने बांग्लादेशी तेज़ गेंदबाज़

हसन महमूद ने बांग्लादेशी तेज़ गेंदबाज़ के तौर पर सबसे ज़्यादा बार 5 विकेट लेने का रिकॉर्ड तोड़ा

भारत ने पाकिस्तान को 3-2 से

भारत ने पाकिस्तान को 3-2 से हराया, सुहैल अहमद भट्ट ने दिलाई SAFF चैंपियनशिप में जीत

entertainindia
entertainindia