Header Banner

रोने की एक्टिंग करने की बात पर भड़क गए Rishabh Pant

Ravi pic By - शुक्रवार, फरवरी 23, 2024
Last Updated on फरवरी 23, 2024 05:55 अपराह्न
रोने की एक्टिंग करने की बात पर भड़क गए Rishabh Pant

IPL 2024 2024 के पहले चरण का ऐलान हो गया है। 22 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच उद्घाटन मैच खेला जाएगा। एक तरफ जहां, फैंस धोनी को क्रिकेट के मैदान पर देखना चाहते हैं। वहीं, फैंस ऋषभ पंत की भी वापसी का बेसब्री से इतंजार कर रहे हैं। वापसी से पहले पंत का एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में वह किसी से बहस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

आईपीएल के लिए स्टार स्पोर्ट्स की तरफ से एक फिल्म शूट की जा रही थी। इसके लिए खिलाड़ियों से एक्ट करवाया जा रहा था। एक एक्ट के लिए ऋषभ पंत को रोने की एक्टिंग करनी थी। स्क्रिप्ट के अनुसार एक्टर का कैरेक्टर इमोशनल दिखाना चाहिए था। स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद ऋषभ ने कहा कि वह रो नहीं सकते। साथ ही फिल्म के क्रू मेंबर से स्क्रिप्ट बदलने की मांग की।

पंत ने रोने से किया इनकार

पंत ने कहा, रोंदू, कैसी बातें कर रहे हो यार, मुझे इमोशनल होते हुए देखा है कभी। ये स्क्रिप्ट चेंज कर दीजिए, डायरेक्टर से बात करिए। मुझे ये नहीं करना है। फैंस क्या सोचेंगे कि यार ये ऐसी बातों पर रो रहा है। ग्लिसरीन ला रहे हो आप मेरे ली। आप कैसी बातें कर रहे हैं, ऐसा थोड़े होता है।

स्क्रिप्ट चेंज करने की कही बात

ऋषभ पंत ने आगे कहा, कैरेक्टर रो रहा है (हंसते हुए), भाई रोने की कोशिश करेंगे बाकी रोना पक्का नहीं है। डायरेक्टर से बात करो कि इसको हटाते हैं कुछ और शॉट के बारे में सोचते हैं। नहीं तो अप एंड डॉउन आते रहेंगे और मैं इमोशनल होता रहूंगा मैं। आप रोकर दिखाओ मुझे। फिर आप मुझसे कैसे बैठे-बैठे रोने की बात कर रहे हैं।

23 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स का पहला मैच

लगभग दो मिनट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फैंस इसे खूब शेयर कर रहे हैं। बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स 23 मार्च को पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने टूर्नामेंट का आगाज करेगी। फैंस को उम्मीद है की ऋषभ पंत पंजाब के खिलाफ क्रिकेट के मैदान पर वापसी कर सकते हैं।

Also Read: Royal Challengers Bangalore (RCB) in IPL 2024: Team, Squad and Schedule

ताज़ा हिंदी समाचार

Asian Games 2026: बुखार

Asian Games 2026: बुखार की वजह से एशियन गेम्स से बाहर हुए नजमुल हुसैन शांतो

ईशा सिंह का टूटा

ईशा सिंह का टूटा दिल, शूटिंग में जीता सिल्वर

RCB को बड़ा झटका,

RCB को बड़ा झटका, लंबे समय से जुड़े ड्रमर देवा का 64 साल की उम्र में निधन

WPL 2027 रिटेंशन अपडेट,

WPL 2027 रिटेंशन अपडेट, विदेशी खिलाड़ियों की सीमा, नीलामी की जानकारी और मैचों की तारीखें

एशियन गेम्स 2026: पिंकी

एशियन गेम्स 2026: पिंकी बलहारा ने कुराश में ब्रॉन्ज जीत रचा इतिहास

क्या भारत और पाकिस्तान

क्या भारत और पाकिस्तान एशियाई खेलों के सेमी-फ़ाइनल में आमने-सामने हो सकते हैं? पूरा शेड्यूल समझें।

रोहित शर्मा बस की

रोहित शर्मा बस की सीढ़ियों से फिसले, वायरल हुआ वीडियो

दीपक चाहर के ₹1.5

दीपक चाहर के ₹1.5 लाख के 3 बैट ग्राउंड से चोरी, क्रिकेटर ने लगाई गुहार

वह खिलाड़ी जिसने अपना

वह खिलाड़ी जिसने अपना पहला शतक बनाने में छह साल लगाए।

अफ़गानिस्तान का मैच रद्द:

अफ़गानिस्तान का मैच रद्द: भारत फिर भी कैसे सेमीफ़ाइनल में पहुँचा

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner