Rishabh Pant IPL 2024: दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने अनोखा इतिहास रच दिया है. वह आईपीएल ऑक्शन में एक्टिवली हिस्सा लेने वाले पहले मौजूद कप्तान हैं. पंत ने आईपीएल ऑक्शन में हिस्सा लेकर यह अनोखा कारनामा अपने नाम किया.
Rishabh Pant IPL Auction 2024 Dubai: विकेटकीपर बल्लेबाज और दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के ऑक्शन में भाग लेने के लिए दुबई पहुंचे. पंत पिछले साल नए साल की पूर्व संध्या पर रूड़की के पास सड़क हादसे का शिकार हो गए थे. इसके बाद वो क्रिकेट से दूर हो गए थे, उसके बाद से ही वो लगातार नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) में रिहैब कर रहे थे. ऐसे में पहली बार वो अब किसी बड़े क्रिकेट के मंच पर नजर आए.
क्रिकबज की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि पंत अगले साल आईपीएल 2024 में भाग लेंगे और टीम का नेतृत्व भी करेंगे. फरवरी के अंत तक पंत की पूरी तरह फिट होने की उम्मीद है. क्रिकबज की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि पंत अगले साल आईपीएल 2024 में भाग लेंगे और टीम का नेतृत्व भी करेंगे. फरवरी के अंत तक पंत की पूरी तरह फिट होने की उम्मीद है.
25 साल के पंत आईपीएल की लाइव नीलामी में एक्टिवली हिस्सा लेने वाले पहले मौजूदा कप्तान बन गए. ऑक्शन के दौरान ऋषभ पंत, सौरव गांगुली और रिकी पोंटिंग संग आईपीएल की ऑक्शन टेबल पर नजर आए. वहीं उन्होंने बोली भी लगाई. पंत नीलामी के लिए टीम की प्लानिंग में शामिल थे. फ्रेंचाइजी सूत्रों ने कहा कि उन्होंने कोच पोंटिंग के साथ बैठक में सक्रिय रूप से भाग लिया.
पिछले साल 30 दिसंबर को अल सुबह ऋषभ पंत की कार का एक्सीडेंट रूड़की के पास गुरुकुल नारसन इलाके में हुआ था. कार खुद ऋषभ पंत चला रहे थे.
ऋषभ पंत का ऐसा रहा है क्रिकेट करियर ऋषभ पंत के आईपीएल में प्रदर्शन की बात की जाए तो उन्होंने 98 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 2838 रन बनाए हैं. वहीं पंत ने 33 टेस्ट में 2271 रन बनाए हैं. 30 वनडे में उनके बल्ले से 865 रन निकले हैं. टी-20 इंटरेशनल के 66 मैचों में 987 रन बनाए हैं.
Also Read: Mitchell Starc becomes the most expensive player in IPL history
ताज़ा हिंदी समाचार
T20 World Cup 2026: IND vs NED Dream11 Prediction in Hindi, 36th T20 Match
T20 World Cup 2026: SA vs UAE Dream11 Prediction in Hindi, 34th T20 Match
T20 World Cup 2026: ENG vs ITA Dream11 Prediction in Hindi, 29th T20 Match
T20 World Cup 2026: USA vs NAM Dream11 Prediction in Hindi, 26th T20 Match
T20 World Cup 2026: IND vs PAK Dream11 Prediction in Hindi, 27th T20 Match
T20 World Cup 2026: ENG vs SCO Dream11 Prediction in Hindi, 23th T20 Match
T20 World Cup 2026: CAN vs UAE Dream11 Prediction in Hindi, 20th T20 Match
T20 World Cup 2026: IND vs NAM Dream11 Prediction in Hindi, 18th T20 Match
T20 World Cup 2026: NEP vs ITA Dream11 Prediction in Hindi, 17th T20 Match
T20 World Cup 2026: ENG vs WI Dream11 Prediction in Hindi, 15th T20 Match