Rishabh Pant जब मैदान पर होते हैं तो ऐसा मुश्किल है कि वह शांत रहें। वह लगातार कुछ न कुछ बोलते रहते हैं। विकेटकीपिंग करते समय में तो पंत लगातार मुंह चलाते हैं। भारत और बांग्लादेश के बीच कानपुर में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन पंत ने फिर ऐसा कुछ बोल दिया जो चर्चा में है। उन्होंने बांग्लादेशी बल्लेबाज की हाइट का मजाक उड़ा दिया।
इस मैच का पहला दिन बारिश की भेंट चढ़ गया। बारिश के कारण सिर्फ 35 ओवर का ही खेल हो सका। इसके बाद काले बादल छा गए और खराब रोशनी के कारण डेढ़ सेशन के बाद ही खेल समाप्ति का एलान कर दिया गया।
अश्विन जब पहले दिन गेंदबाजी कर रहे थे तो उनके सामने मोमिनुल हक थे। इस दौरान पंत विकेट के पीछे से कहते हैं, एश भाई इधर से एक LBW ले सकते हैं हेलमेट के एक। पंत फिर दोबारा कहते हैं, हेलमेट से एक LBW ले सकते हैं भाई।
पंत की बात सुनकर कमेंट्री कर रहे सुनील गावस्कर हंसने लगे। उन्होंने कहा कि पंत, मोमिनलु हक की हाइट पर तंज कस रहे हैं। पंत के कहने का मतल है कि मोमिनुल की हाइट कम है तो अगर उनके हेलमेट में भी गेंद लगेगी तो LBW मिल सकता है।
पहले दिन 35 ओवरों के खेल में बांग्लादेश ने तीन विकेट खोकर 107 रन बनाए थे। मोमिनुल 40 रन बनाकर नाबाद हैं। दूसरे दिन का पहला सेशन भी बारिश की भेंट चढ़ गया। सुबह से रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण मैदान पर से कर्वस हटाए नहीं जा सके। दोनों टीमें मैदान पर आने के बाद दोबारा होटल लौट गई हैं।
Also Read: Women's T20 WC: ICC announced match umpires for ICC Women's T20 World Cup
ताज़ा हिंदी समाचार
IND vs SL दूसरा टेस्ट: सरफराज खान ने धनंजय डी सिल्वा को किया स्लेज
पीडी बनाम ईडीआर मैच लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर डीपीएल मैच 40 लाइव कैसे देखें
Watch Video: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का डबल विकेट ओवर
IND vs SL: ऋषभ पंत आज विकेटकीपिंग क्यों नहीं कर रहे हैं? चोट से जुड़ी जानकारी यहाँ जानें।
FIH महिला हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ के बाद विश्व कप से बाहर हुई भारतीय टीम
ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट शतक लगाकर हार्दिक पांड्या की बराबरी की।
TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत में VKK बनाम ITT लाइव कैसे और कहाँ देखें
SDS बनाम NDT लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर DPL मैच 39 को लाइव कैसे देखें
Bangladesh ने रचा इतिहास: ICC टेस्ट रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचा
Rishabh Pant ने तोड़ा MS Dhoni का रिकॉर्ड, विदेश में बनाए सबसे ज्यादा टेस्ट

