भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant), हाल में ही आईपीएल इतिहास में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं। गौरतलब है कि पंत को सऊदी अरब के जेद्दाह में हुए IPL 2025 मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने रिकाॅर्ड 27 करोड़ रुपए देकर अपनी टीम में शामिल कर लिया है।
हालांकि, उस समय दिल्ली कैपिटल्स फैंस को बहुत बड़ा झटका लगा था, जब पंत को टीम ने रिलीज कर दिया। इसके बाद संभावना थी कि DC पंत को राइट टू मैच (RTM) के जरिए टीम में वापिस लेगी। लेकिन जब लखनऊ ने 27 करोड़ की बोली लगाई, तो इस कीमत पर दिल्ली ने पंत को लेने से मना कर दिया। पंत के लिए ऑक्शन में राॅयल चैलेंजर्स बेंगुलरु और सनराइजर्स हैदराबाद भी बोली लगाती हुई नजर आई थी।
Rishabh Pant will earn more than Rs 27 crore in IPL 2025: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आईपीएल 2025 में ऋषभ पंत 27 करोड़ रुपये से थोड़ा ज्यादा कमाएंगे। गौरतलब है कि मेगा ऑक्शन से पहले आईपीएल गवर्निंग काउंसिल द्वारा खिलाड़ियों की मैच फीस को लेकर तैयार किए गए नियम में बदलाव की घोषण की गई थी। बता दें कि नए नियम के अनुसार प्रत्येक आईपीएल मैच खेलने के लिए खिलाड़ी को प्रति मैच 7.50 लाख की मैच फीस दी जाएगी।
साथ ही पंत को आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स का कप्तान बनाए जाने की संभावना है। इस हिसाब से वह कप्तान होने के नाते सभी 14 मैच खेलेंगे, तो उन्हें मैच फीस के तौर पर 1.05 करोड़ रुपये मिलेंगे। इस हिसाब से पंत आईपीएल 2025 में कुल 28.05 करोड़ रुपये कमाते हुए नजर आने वाले हैं।
गौरतलब है कि पंत ने दिसंबर 2022 में सड़क दुर्घटना के बाद, आईपीएल 2024 के जरिए शानदार तरीके से वापसी की थी। इस सीजन उन्होंने 40.55 की औसत से कुल 446 रन बनाए थे। इस प्रदर्शन की वजह से उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी खेलने का मौका मिला। लेकिन पहले कुछ मैचों के बाद वह प्रदर्शन नहीं कर पाए।
फिलहाल टी20 क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए सलामी बल्लेबाज करते हुए संजू सैमसन कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं, तो ऐसे में आईपीएल 2025 ऋषभ पंत के लिए काफी महत्वपूर्ण हो जाता है।
Also Read: Ashish Nehra ने बताया GT ने मोहम्मद शमी को रिलीज क्यू किया
ताज़ा हिंदी समाचार
T20 World Cup 2026: IND vs NED Dream11 Prediction in Hindi, 36th T20 Match
T20 World Cup 2026: SA vs UAE Dream11 Prediction in Hindi, 34th T20 Match
T20 World Cup 2026: ENG vs ITA Dream11 Prediction in Hindi, 29th T20 Match
T20 World Cup 2026: USA vs NAM Dream11 Prediction in Hindi, 26th T20 Match
T20 World Cup 2026: IND vs PAK Dream11 Prediction in Hindi, 27th T20 Match
T20 World Cup 2026: ENG vs SCO Dream11 Prediction in Hindi, 23th T20 Match
T20 World Cup 2026: CAN vs UAE Dream11 Prediction in Hindi, 20th T20 Match
T20 World Cup 2026: IND vs NAM Dream11 Prediction in Hindi, 18th T20 Match
T20 World Cup 2026: NEP vs ITA Dream11 Prediction in Hindi, 17th T20 Match