Header Banner

Rohit Sharma ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया

Ravi pic By - गुरुवार, मार्च 28, 2024
Last Updated on मार्च 28, 2024 04:00 अपराह्न
Rohit Sharma ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया
रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री लाइन पर दौड़ाया। इसके बाद से हार्दिक पांड्या की जमकर ट्रोलिंग हो रही है। गौरतलब है कि हार्दिक पांड्या ने मुंबई इंडियंस के पहले मैच में रोहित शर्मा को बाउंड्री पर भेजा था जिसके बाद उनकी काफी किरकिरी हुई थी। जानें यूजर्स ने क्‍या रिएक्‍शंस दिए।

सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच बुधवार को आईपीएल 2024 का आठवां मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट स्‍टेडियम पर खेला गया। यह मुकाबला रिकॉर्ड्स के लिए यादगार बन गया।

इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की पिटाई हो रही थी। तब एक ऐसा दृश्‍य देखने को मिला, जिस पर खूब मीम्‍स बने और मुंबई इंडियंस के कप्‍तान हार्दिक पांड्या का काफी मजाक भी बना। दरअसल, हैदराबाद के बल्‍लेबाज आक्रामक रूप से बैटिंग कर रहे थे, तब कुछ समय के लिए रोहित शर्मा ने फील्डिंग की सजावट करना शुरू की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर तैनात कर दिया।

यूजर्स ने जमकर लिए मजे

इस दृश्‍य को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने हार्दिक पांड्या की जमकर खिल्‍ली उड़ाई। ऐसा इसलिए क्‍योंकि हार्दिक पांड्या ने मुंबई इंडियंस के पहले मैच में रोहित शर्मा को बाउंड्री पर भेजा था। तब हार्दिक पांड्या के भाव देखकर रोहित फैंस नाखुश हुए थे। हैदराबाद के खिलाफ जब रोहित ने हार्दिक को बाउंड्री पर भेजा तो फिर एक से बढ़कर एक मजेदार रिएक्‍शंस देखने को मिले।

Also Read: RR vs DC Impact Player, Playing 11, Who will win today’s IPL match

मुंबई की लगातार दूसरी हार

मुंबई इंडियंस के लिए मौजूदा आईपीएल अब तक अच्‍छा नहीं रहा। हार्दिक पांड्या के नेतृत्‍व वाली मुंबई को बुधवार को लगातार दूसरी शिकस्‍त सहनी पड़ी। सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्‍लेबाजी करके 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 277 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 246 रन बना सकी। मुंबई को अपना तीसरा मुकाबला 1 अप्रैल को राजस्‍थान रॉयल्‍स के खिलाफ खेलना है।

Also Read: IPL 2024 Orange Cap (Most runs in IPL 2024)

ताज़ा हिंदी समाचार

भारत बनाम वेस्टइंडीज 1st

भारत बनाम वेस्टइंडीज 1st ODI पिच रिपोर्ट: ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच और मौसम का हाल

AUS vs SA: दक्षिण

AUS vs SA: दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज से बाहर हुए जोश इंग्लिस, जानें टेस्ट सीरीज खेल पाएंगे या नहीं

रोहित शर्मा ने वनडे

रोहित शर्मा ने वनडे संन्यास पर तोड़ी चुप्पी, लक्ष्य 2027 विश्व कप

Hardik Pandya Injury: ऑस्ट्रेलिया

Hardik Pandya Injury: ऑस्ट्रेलिया A सीरीज से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, जानें कब होगी वापसी

टीम इंडिया को लगा

टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका! चोटिल हुए कप्तान शुभमन गिल

Asian Games 2026: क्वार्टर

Asian Games 2026: क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारत का सामना अफगानिस्तान से

विराट कोहली वायरल वीडियो:

विराट कोहली वायरल वीडियो: अभ्यास में क्यों दिखे गुस्से में?

एशियन गेम्स 2026: भारत

एशियन गेम्स 2026: भारत ने ईरान को हराकर कबड्डी में जीता गोल्ड

वेस्टइंडीज क्रिकेट आर्थिक संकट

वेस्टइंडीज क्रिकेट आर्थिक संकट में, खिलाड़ियों की सैलरी 25% कटी

एशियन गेम्स 2026: भारत

एशियन गेम्स 2026: भारत ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3P में जीता सिल्वर

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner