Rohit Sharma wife Ritika Sajdeh gave birth to a son

Ravi pic By - शनिवार, नवंबर 16, 2024
Last Updated on नवंबर 16, 2024 03:21 अपराह्न
Rohit Sharma wife Ritika Sajdeh gave birth to a son

बॉर्डर गावस्‍कर ट्रॉफी से पहले भारतीय टीम के कप्‍तान रोहित शर्मा के लिए अच्‍छी खबर सामने आई है। रोहित शर्मा के घर दूसरी बार किलकारी गूंजी है। भारतीय कप्‍तान एक बार फिर पिता बन गए हैं। उनकी पत्‍नी रितिका सजदेह ने शुक्रवार को एक बेटे को जन्‍म दिया। रोहित शर्मा और रितिका सजदेह की एक बेटी भी है, जिसका नाम समायरा है। रोहित और रितिका की शादी 13 दिसंबर, 2015 को हुई थी। दोनों की शादी को 9 साल होने वाले हैं।

बॉर्डर गावस्‍कर ट्रॉफी मिस नहीं करेंगे

इसके साथ ही अब रोहित शर्मा बॉर्डर गावस्‍कर ट्रॉफी के पहले मैच में हिस्‍सा ले सकते हैं। भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच 5 टेस्‍ट मैचों की शुरुआत 22 नवंबर से होनी है। खबरें आई थीं कि रोहित दूसरी बार पिता बनने वाले हैं, ऐसे में वह टेस्‍ट सीरीज के 1-2 मुकाबले मिस कर सकते हैं।

हालांकि, रोहित शर्मा अब पूरी सीरीज खेलते नजर आ सकते हैं। वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के लिहाज से भी भारतीय टीम के लिए यह सीरीज काफी अहम है। अगर भारत को WTC का फाइनल खेलना है तो ऑस्‍ट्रेलिया को 4-1 से हराना होगा। ऑस्‍ट्रेलिया को उनके घर में हराना जरा भी आसान नहीं है।

रोहित शर्मा का प्रदर्शन

ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ टेस्‍ट में रोहित शर्मा के प्रदर्शन की बात करें तो भारतीय कप्‍तान ने कंगारू टीम के खिलाफ 12 टेस्‍ट मैच खेले हैं। इस दौरान 22 पारियों में उन्‍होंने 33.71 की औसत से 708 रन बनाए हैं। रोहित ने ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ 3 अर्धशतक के साथ ही 1 शतक भी लगाया है। ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ रोहित का टेस्‍ट में सर्वाधिक स्‍कोर 120 रन है।

Also Read: South Africa vs India: T20I records set by Indian players and team

ताज़ा हिंदी समाचार

FIH महिला हॉकी विश्व

FIH महिला हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ के बाद विश्व कप से बाहर हुई भारतीय टीम

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट शतक लगाकर हार्दिक पांड्या की बराबरी की।

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत में VKK बनाम ITT लाइव कैसे और कहाँ देखें

SDS बनाम NDT लाइव

SDS बनाम NDT लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर DPL मैच 39 को लाइव कैसे देखें

Bangladesh ने रचा इतिहास:

Bangladesh ने रचा इतिहास: ICC टेस्ट रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचा

Rishabh Pant ने तोड़ा

Rishabh Pant ने तोड़ा MS Dhoni का रिकॉर्ड, विदेश में बनाए सबसे ज्यादा टेस्ट

SMP बनाम TGC लाइव

SMP बनाम TGC लाइव स्ट्रीमिंग: TNPL क्वालिफायर 1 को टीवी और मोबाइल पर लाइव कैसे देखें

Devdutt Padikkal Century: कोलंबो

Devdutt Padikkal Century: कोलंबो में पुजारा के 7 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी की

यशस्वी जायसवाल बनाम असिथा

यशस्वी जायसवाल बनाम असिथा फर्नांडो की भिड़ंत देखें: कोलंबो टेस्ट में तीखी बहस

Rishabh Pant चोट के

Rishabh Pant चोट के कारण रिटायर्ड हर्ट: श्रीलंका के खिलाफ भारत को बड़ा झटका

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner