RR vs PBKS Today match Pitch Report In Hindi: राजस्थान रॉयल्स (RR) 15 मई को गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स (PBKS) से खेलेगी। यह हाई-वोल्टेज मैच शाम 7.30 बजे शुरू होगा। संजू सैमसन की अगुवाई वाली राजस्थान ने अपने पिछले पांच मैचों में से दो में जीत हासिल की है।
How will the pitch of Assam Cricket Stadium: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का 65वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स (RR vs PBKS) के बीच 15 मई को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पंजाब किंग्स (PBKS) पहले ही आईपीएल 2024 से बाहर हो गई है। वहीं दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स (RR) हर हाल में यह मैच जीतकर टॉप 2 में अपनी जगह बनाना चाहेगी। असम में इस सीजन आईपीएल का यह पहला मुकाबला होगा। राजस्थान अपने दो होम गेम गुवाहाटी में ही खेलने वाली है। पंजाब भले ही इस सीजन आईपीएल से बाहर हो गई है। लेकिन वह दूसरी टीमों की पार्टी जरूर खराब कर सकती हैं। तो आइये जानते हैं कि राजस्थान और पंजाब के मैच में पिच का मिजाज कैसा रहने वाला है।
RR vs PBKS Pitch Report in Hindi: राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स (RR vs PBKS) के बीच रोमांचक मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। गुवाहाटी का यह मैदान बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है। गेंद बल्ले पर काफी अच्छे से आती है और इस मैदान पर शॉट लगाना काफी आसान रहता है। दूसरी पारी में ओस बड़ा रोल प्ले कर सकती है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना चाहेगी।
बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम पर अब तक कुल 4 टी-20 मुकाबले खेले गए हैं। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने वाली टीम ने एक मैच में जीत दर्ज की है, जबकि रनों का पीछा करने वाली टीम ने 2 मैचों जीते है। वहीं, एक मैच बेनतीजा रहा है। पहली पारी में औसतन स्कोर 192 का रहा है, तो दूसरी पारी में भी एवरेज स्कोर 189 का रहा है।
Also Read: RR vs PBKS Aaj ki Dream11 team, फैंटेसी क्रिकेट जीतने के टिप्स
| RR | vs | PBKS |
|---|---|---|
| 27 | Matches Played | 27 |
| 16 | Won | 11 |
| 226 | Highest Score | 223 |
| 112 | Lowest Score | 124 |
राजस्थान और पंजाब ने अब तक एक-दूसरे के खिलाफ 27 आईपीएल मैच खेले हैं। RR ने 16 मैच जीते हैं, जबकि PBKS ने 11 जीते हैं। रॉयल्स का पंजाब के खिलाफ अब तक का हाईएस्ट स्कोर 226 है। पीबीकेएस का आरआर के खिलाफ हाईएस्ट स्कोर 223 है। यानी यहां पर देखें तो राजस्थान का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है. हालांकि दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है.
राजस्थान रॉयल्स (RR) संभावित प्लेइंग 11: 1. यशस्वी जयसवाल, 2. संजू सैमसन (विकेटकीपर) (सी), 3. रियान पराग, 4. ध्रुव जुरेल, 5. रोवमैन पॉवेल, 6. शुभम दुबे, 7. रविचंद्रन अश्विन, 8 ट्रेंट बोल्ट, 9. संदीप शर्मा, 10. आवेश खान, 11. युजवेंद्र चहल
पंजाब किंग्स (PBKS) संभावित प्लेइंग 11: 1. जॉनी बेयरस्टो (WK), 2. प्रभसिमरन सिंह (WK), 3. रिले रोसौव, 4. शशांक सिंह, 5. सैम कुरेन (C), 6. लियाम लिविंगस्टोन, 7. आशुतोष शर्मा, 8. हर्षल पटेल, 9. राहुल चाहर, 10. अर्शदीप सिंह, 11. विदवथ कवरप्पा
Also Read: RR vs PBKS Impact Player, Playing 11, Who will win today’s IPL match
ताज़ा हिंदी समाचार
बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का पहला मेडल पक्का हो गया है।
लॉज़ेन डायमंड लीग 2026 में नीरज चोपड़ा: तारीख, समय और लाइव स्ट्रीम
India vs Sri Lanka 2nd Test: टीम की जानकारी, WTC स्टैंडिंग और अहम खबरें
टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज़्यादा रन: स्टीव स्मिथ, स्टीव वॉ से आगे निकलने को तैयार
ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग 11 का ऐलान किया, रेनशॉ की वापसी।
IND vs SL Test: श्रीलंका ने भारत के खिलाफ कोलंबो टेस्ट के लिए अपनी टीम में बदलाव किए हैं
india vs pakistan hockey world cup 2026: हॉकी वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को हराया
Watch Highlights: MP पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन ने 23 गेंदों में 45 रन बनाए।
ENG vs PAK: 10 विकेट लेने के बाद ओली रॉबिन्सन और जोश टंग ने मैच की गेंद आपस में बांट ली।
देवदत्त पडिक्कल vs साई सुदर्शन: R Ashwin ने दूसरे टेस्ट के लिए अपनी पसंद चुनी

