RR vs RCB Today match Pitch Report In Hindi: आईपीएल 2024 का पहला Eliminator मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच 22 मई को शाम 7:30 बजे से नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा।
प्लेऑफ के सारे मैचों के बाद IPL Points टेबल में सबसे ऊपर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) बैठी है और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) दूसरे स्थान पर मौजूद है। वहीं, तीसरे स्थान पर राजस्थान रॉयल्स और चौथे पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) मौजूद है। इसलिए RR और RCB के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा।
आईपीएल 2024 के एलिमिनेटर मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स के साथ है। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। इस मुकाबले में जीत हासिल करने वाली टीम फाइनल के लिए एक कदम बढ़ाएगी। इस मैच में जीत हासिल करने वाली टीम का क्वालीफायर-2 मुकाबले में क्वालीफायर-1 गंवाने वाली टीम SRH से टक्कर होगी। अहमदाबाद स्टेडियम किसी भी टीम का होम ग्राउंड नहीं है और न्यूट्रल वेन्यू है। ऐसे में मैच से पहले आपको जान लेना चाहिए कि यहां की पिच कैसी रह सकती है, साथ ही इन दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े कैसे हैं।
Image Source: X
RR vs RCB Pitch Report in Hindi: आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स (RCB vs RR) के बीच IPL 2024 का एलिमिनेटर मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम मे खेला जाना है। अहमदाबाद की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए काफी फायदेमंद रही है। वहीं, गेंदबाजों को भी इस पिच पर मदद मिलती है। यहां पर खेले गए कई मैचों में धीमी पिच भी देखने को मिली और बैटर्स को खूब रन बनाते हुए देखा गया है।
मौजूदा आईपीएल सीजन में इस मैदान पर कुल 7 मैच खेले गए, जिसमें से एक मैच बारिश से धुला, जबकि दो बार इस ग्राउंड पर 200 प्लस रन बने हैं। वहीं, गुजरात टाइटंस की टीम 89 रन पर ऑलआउट भी इसी मैदान पर हुई, ऐसे में इस पिच पर काफी संभलकर खेलने की जरूरत है।
Also Read: RR vs RCB Aaj ki Dream11 team, फैंटेसी क्रिकेट जीतने के टिप्स
Also Read: RR vs RCB Eliminator: 3 खिलाड़ी जो आज के मैच में सबसे ज्यादा रन बना सकते हैं
| RR | vs | RCB |
|---|---|---|
| 31 | Matches Played | 31 |
| 13 | Won | 15 |
| 217 | Highest Score | 200 |
| 58 | Lowest Score | 70 |
RR vs RCB Head to Head: आरसीबी बनाम राजस्थान रॉयल्स (RR vs RCB) के बीच IPL के इतिहास में कुल 31 बार भिड़ंत हो चुकी हैं, जिसमें से 15 मैच आरसीबी ने अपने नाम किए, जबकि 13 मैचों में राजस्थान की टीम को जीत मिली। तीन मैच बेनतीजा रहे। ऐसे में राजस्थान (RR) पर आरसीबी (RCB) का पलड़ा भारी रहा है।
राजस्थान रॉयल्स (RR) संभावित प्लेइंग 11: 1. यशस्वी जयसवाल, 2. टॉम कोहलर कैडमोर, 3. संजू सैमसन (विकेटकीपर)(सी), 4. रियान पराग, 5. ध्रुव जुरेल(विकेटकीपर), 6. रविचंद्रन अश्विन, 7. रोवमैन पॉवेल, 8. ट्रेंट बोल्ट, 9. संदीप शर्मा, 10. अवेश खान, 11. नंद्रे बर्गर
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) संभावित प्लेइंग 11: 1. फाफ डु प्लेसिस (C), 2. विराट कोहली, 3. रजत पाटीदार, 4. ग्लेन मैक्सवेल, 5. कैमरून ग्रीन, 6. दिनेश कार्तिक (WK), 7. महिपाल लोमरोर , 8. मोहम्मद सिराज, 9. यश दयाल, 10. कर्ण शर्मा, 11. लॉकी फर्ग्यूसन
Also Read: IPL 2024: RR vs RCB, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद का मौसम कैसा रहेगा?
ताज़ा हिंदी समाचार
श्रेयस अय्यर के तूफ़ानी शतक ने वेस्टइंडीज़ की टीम को ध्वस्त कर दिया।
IND A बनाम AUS A: हार्दिक पांड्या की जगह लेने वाले खिलाड़ी ने कहर बरपाया।
शाई होप ने एक बार फिर भारतीय गेंदबाज़ों की जमकर धुनाई की।
SA vs AUS 1st Test: डरबन टेस्ट से बाहर हुए कैमरन ग्रीन, पेट की चोट बनी मुसीबत
IND vs WI 1st T20 लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और ऑनलाइन पर भारत बनाम वेस्ट इंडीज लाइव कैसे देखें
सूर्यकुमार यादव मुंबई की रणजी ट्रॉफी टीम से बाहर: जानिए क्या है वजह
IND vs WI पहला T20I पिच रिपोर्ट: एकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच की स्थिति और मौसम का हाल
IND vs WI रांची टिकट: कालाबाजारी का आरोप, वायरल हुआ वीडियो
दिल्ली कैपिटल्स ने सौरव गांगुली को बनाया हेड कोच, IPL 2027 से पहले बड़ा फैसला
इंडिया-A vs ऑस्ट्रेलिया-A पहला वनडे लाइव स्कोरकार्ड, IND-A vs AUS-A मैच

